Blog

  • खैरथल तिजारा में डिस्कॉम का तकनीकी सहायक (लाईनमैन) 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 15 फरवरी, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई

    द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जितेन्द्र कुमार तकनीकी सहायक (लाईनमैन) मैन फीडर

    बाधोर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से

    10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि घरेलु कनेक्शन की वी.सी.आर. नहीं भरने की एवज में उपर्युक्त आरोपी कर्मचारी द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री प्रेमचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कर्मचारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Discom technical assistant (lineman) arrested red handed while taking bribe of Rs 10,000 in Khairthal Tijara

    Search of residence and other places continues

    Jaipur, 15 February, Thursday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Alwar-P

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *MP News: वेलेंटाइन डे पर खंडवा में प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर*

    ➡️ _स्वजनों को पता चला तो इन्हें गंभीर हालत में रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।_

    ➡️ _इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवक का उपचार जारी है।_

    ➡️ _मृतिका के पिता शिवकरण ने बताया कि गांव का यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था।

    *MP News: Love couple drank poison in Khandwa on Valentine’s Day, girlfriend died, boyfriend’s condition critical*

    ➡️ _When his relatives came to know about him, he was taken to the district hospital at night in a critical condition._

    ➡️ _During treatment

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा गैस सिलेण्डर चोरी करने वाली तथा मोबाईल लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

    * मुल्जिमान के कब्जे से चोरी के 10 गैस सिलेण्डर व एक चोरी की मोटरसाईकिल तथा लुटे गये तीन मंहगे मोबाईल बरामद

    * शातिर चोर दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया गिरफ्तार व चोरी के सिलेण्डर व लूटे गये मोबाईल खरीदने वाला मोहम्मद हसीन गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा हुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 11.02.2024 को पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी श्री कैलाश चन्द पुत्र श्री कुन्दन मल जाट द्वारा अज्ञात व्यक्तियो द्वारा इण्डेन कम्पनी का गैस सिलेण्डर चोरी होने बाबत रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग संख्या 52/2024 धारा 379

    भा.द.स. मे दर्ज किया गया गठन पुलिस टीम का विवरण:- जयपुर शहर में बढी रही चोरी की वारदातो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्री बृजेन्द्र सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री आदित्य पूनियाँ सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री हरिओम सिंह उप निरीक्षक आईसी थाना पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व

    मे श्री संजय जाखड हैड कानि.न. 921, श्री मनीष कानि.न. 8906, श्री प्रदीप कानि.न. 9209, श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876, श्री कानाराम कानि.न. 9033 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैंकी की गई व गैंग को चिन्हित कर कार्यवाही की गई।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान- 1. दिलशाद हुसैन पुत्र श्री महबूब हुसैन जाति नीलगर मुसलमान उम्र 29 साल निवासी मकान न. 2948, फुर्टा खुर्रा रामगंज बाजार पुलिस थाना रामगंज जयपुर 2. खुशाल भाटिया पुत्र श्री नरेश भाटिया जाति पजांबी उम्र 22 साल

    निवासी अशोक चौक आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर हाल मकान न. 260ए, कृष्णा कालोनी, रामगढ मोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर हाल खानाबदोश शमशान घाट आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर 3. मोहम्मद हसीन पुत्र श्री मोहम्मद शरीफ जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी मकान न. 1034, मोहनदास की बगीची, लोधो की गली, एमडी रोड पुलिस थाना लालकोठी जयपुर हाल दुकानदार हसीन चिकन बिरयानी, मकान न. 3317, बडी मस्जिद के सामने, मौहल्ला सिलावटान पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर

    मुल्जिमान से बरामद माल का विवरण:- मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से

    एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ-14-AD-7478 बरामद की गई है उक्त मोटरसाईकिल उक्त दोनो मुल्जिमान द्वारा दिनांक 03.02.2024 को कर्बला से चोरी की गई थी। उक्त के अलावा मुल्जिम मोहम्मद हसीन के कब्जे से मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से चोरी के खरीद किये गये दस गैस सिलेण्डर व तीन मंहगे एण्ड्राईड मोबाईल फोन बरामद किये गये है। मुल्जिमान ने इलाका थाना सुभाषचौक, आदर्श नगर, ट्रासपोर्ट नगर मे करीब 25-30 वारदाते करना बताया जिनके सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    वारदात करने का तरीका:- मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से अनुसंधान से

    सामने आया है कि मुल्जिमान स्मैक पीने का नशा करते है, दोनो मुल्जिम चोरी की

    मोटरसाईकिल से गैस सिलेण्डर सप्लाई करने वालो स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करके

    लेकर चले जाते है तथा मुल्जिम मोटरसाईकिल लेकर आ जाते है तथा मोटरसाईकिल से

    राह चलते लोगो व ई-रिक्शा में बैठकर मोबाईल चला रहे लोगो के पीछे से आकर

    मोबाईल लूटकर भाग जाते है, तथा लूटे गये के मोबाईल को औने पौने दामो मे बैचान कर

    देते है। मुल्जिम मोहम्मद हसीन उक्त दोनो मुल्जिमान से चोरी का माल औने पोने दाम मे

    खरीद कर लेता है। मुल्जिमान द्वारा पूछताछ के दौरान इलाका थाना सुभाषचौक, ब्रह्मपुरी,

    ट्रासपोर्ट नगर, आदर्श नगर से गैस सिलेण्डर चोरी करना व मोबाईल लूटने की वारदात

    करना बताया है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

    Big disclosure of the gang involved in stealing gas cylinders and robbing mobile phones by Police Station Brahmpuri Jaipur North.

    * 10 stolen gas cylinders and one stolen motorcycle were recovered from the accused’s possession and three were looted.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • राजसमंद में पटवारी 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 12 फरवरी, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पंकज खटीक, हाल पटवारी, पटवार मण्डल घोड़च तहसील देलवाडा जिला राजसमंद को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी

    गई कि उसकी जमीन का नामान्तकरण खोलने की एवज में उपर्युक्त आरोपी पटवारी द्वारा

    5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी उदयपुर एसयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Patwari arrested red handed while taking bribe of Rs 5 thousand in Rajsamand

    Search of residence and other places continues

    Jaipur, 12 February, Monday. A.C.B. Udaipur SU unit is taking action today on the instructions of the headquarters.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बडी कार्यवाही

    • अपहरण कर फिरौती मांगने का मुख्य वांछित अभियुक्त करण डागुर उर्फ अभिषेक गिरफ्तार

    घटना का विवरणः- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डुडी नाई.पी. एस. ने बताया कि दिनांक 26.09.2023 श्री अनिरूद्ध काण्डा पुत्र श्री प्रेम प्रकाश ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 24.09.2023 को मेरी गाडी न. RJ14UG7531 जो मैं रात को 3.30 AM बजे नाहरगड किले की तरफ जा रहा था उस समय वहां पर एक वरना गाडी थी जिसको उन्होने बीच मे खड़ी कर रखी थी तो मैने उनको गाडी साईड मे करने को कहा तो उन्होने मेरे से झगडा कर लिया और मेरे को मेरी गाडी से ड्राईवर सीट उतरवाकर पिछे बैठा दिया और मेरी गाडी को लेकर भरतपुर की तरफ ले गये। और मेरे साथ गाडी मे मारपीट की मेरा iphone मोबाईल और मेरी सोने की अंगुठी ले ली और मेरे को अपने घर भरतपुर भी लेकर गये जहां उन्होने उनके माता पिता से मिलवाया। उनके माता पिता से मेरे पुछा कि तेरे को क्यु लेकर आये है तो मैंने उनसे कहा कि तुम्हारे बेटो ने मेरे को जबरन जयपुर से लेकर आये है और मेरे साथ मारपीट भी की थी मैने उनको कहा कि मैं जयपुर जाकर इनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगा। तो उनके माता पिता ने कहा कि जो करना हो कर ले फिर मेरे को जयपुर गर्वेमेन्ट हॉस्टल विशाल मेगा मार्ट के पास गाडी को रोक दी और उन्होने खुद के मोबाईल 9256830800 से मेरे पिता को phonepay पर 60000/ डालने के लिए कहा जो कि मेरे पिता प्रेम प्रकाश अग्रवाल को फोन किया और 60000/ रूपये डिमाण्ड की। फिर मुझे जयपुर लाकर छोड दिया। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग संख्या 385/2023 धारा 365,392 भा.दस. मे कायम कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

    गठन टीम का विवरणः- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु

    चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को

    निर्देशित किया था जिस पर श्री बृजेन्द्र सिंह भाटी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

    जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री आदित्य पूनियाँ आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री हरिओम सिंह आईसी थाना पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री मनीष कानि. न. 8906, कानि श्री प्रदीप न. 9209, कानि श्री कानाराम न. 9033, श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्त का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है। कार्यवाही का विवरण:-गठित टीम द्वारा मुल्जिम करण डागूर उर्फ अभिषेक पुत्र श्री हरीश

    चन्द डागूर जाति जाट उम्र 23 वर्ष निवासी गांव मालोनी थाना रुपवास जिला भरतपुर व 80 फूट रोड़ अनिरुद्ध नगर थाना मथुरा गेट भरतपुर हाल किरायेदार म.न. 77/33 परमहंस मार्ग थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण को शिप्रापथ से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 24.09.2023 की रात्रि को मुल्जिम व उसके अन्य साथी सुभम भाटी व शिवराज सिंह तीनो नाहरगड पर गये थे उसी दौरान परिवादी अनिरुद्ध कहासुनी हो गयी तब तीनो मुल्जिम परिवादी को परिवादी की गाडी मे जबरदस्ती बिठाकर भरतपुर मुल्जिम करण डागुर उर्फ अभिषेक के घर ले गये मुल्जिम के माता पिता द्वारा समझाने पर पुनः परिवादी को जयपुर लाकर छोड दिया। अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है। मुल्जिम से प्रकरण हाजा में अनुसंधान किया जा रहा है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

    • Major action taken by police station Brahmapuri

    • Karan Dagur alias Abhishek, the main wanted accused of kidnapping and demanding ransom, arrested.

    Details of the incident:- Deputy Commissioner of Police, Jaipur North Rashi Dogra Dudi N.I.P. S. said

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *माधव राजपुर पंचायत समिति के जमीन घोटाले की जांच के आदेश दिए पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने*

    माधवराजपुरा पंचायत समिति की भूमि पर लंबे समय से रह रही गरीब महिला के परिवार को बेदखल कर निजी व्यक्ति को पट्टा देने का मामला तूल पकड़ गया है, इस संबंध में शिकायत मिलने पर कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने तहसीलदार को पंचायत समिति की भूमि के कसरे को नापने के आदेश दिए हैं. ज्ञातव्य रहे कि पिछले पिछले वर्ष भी लंबे समय से पंचायत समिति की भूमि पर रह रही घुमंतू समाज की कालीबाई तथा उसके परिवार को बेदखल करने का मामला तूल पकड़ता नजर आया तो जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने उक्त भूमि को नापने के आदेश दिए थे, लगभग ऐक वर्ष गुजर जाने के बावजूद जिला कलेक्टर के आदेश की पालना निचले स्तर पर नहीं हो पाई है वहीं कालीबाई के परिवार ने इस संबंध में शिक्षा तथा पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर से मिलकर यह आरोप लगाया है कि सरपंच हीरा देवी के पति कालू सरसूण्डिया ने घोटाला करके इस कसरे में से बहुत बड़ी भूमि निकाल कर बेच दी हैं और वह गरीब है इस कारण उसे बेदखल किया जा रहा हैं, वहीं इस मामले में लंबे समय से संघर्ष कर रहे भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनीष कुमार ने सरपंच पति द्वारा ग्राम पंचायत में अवैध रूप से पट्टे काटने में मदद कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पुलिस के आला अधिकारियों से जांच करने की मांग की है और काली बाई के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मरते दम तक संघर्ष करने की घोषणा की है, उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर की इस ही कसरे में से अन्य लोगों को पट्टे देने पर काली बाई को भी पट्टे देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कालीबाई को न्याय मिले और दोषियों को सजा मिले इस बात की उम्मीद मंत्री मदन दिलावर के इस संबंध में जांच के आदेश से हो चली है.

    The issue of eviction of the family of a poor woman living on the land of Madhavrajpura Panchayat Samiti and giving it to a private person for a long time has gained momentum. On receiving a complaint in this regard, Cabinet Minister Madan Dilawar said:

    Editor in chief Amjad Khan jaipurnews 7737376413

  • *सीनियर टीचर के 347 पदों पर वैकेंसी

    कैंडिडेट्स आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 6 मार्च लास्ट डेट*

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के सीनियर टीचर के कुल 347 पदों पर आवेदन आज 6 फरवरी से किए जा सकते है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और गणित विषय शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मार्च 2024 है।

    ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, सब्जेक्ट वाइज पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    *ऐसे करें अप्लाई*

    आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
    OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक आईडी प्रूफ का डिटेल तथा डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
    लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
    एक बार OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
    आवेदन के लिए शर्त

    आरक्षित पदों के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है।
    अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

    *यहां करें कॉन्टैक्ट*

    परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in देखी जा सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    *Vacancy for 347 posts of senior teacher*

    *Candidates can apply online from today, March 6 is the last date*

    Senior teachers of 6 subjects in Sanskrit Education Department appointed by Rajasthan Public Service Commission (RPSC)

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में सत्र न्यायालय की तामील शाखा का सहायक कर्मचारी 4 हजार 500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 05 फरवरी, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र कुमार मीणा सहायक कर्मचारी, तामील शाखा, जिला एवं सत्र न्यायालय, जयपुर को परिवादी से 4 हजार 500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि न्यायालय द्वारा जारी नोटिस का तामील करवाने की एवज में उपर्युक्त आरोपी कर्मचारी द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई (एस.आई.यू.) के प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी को परिवादी से 4 हजार 500 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Assistant employee of the service branch of the Sessions Court in Jaipur arrested red-handed while taking bribe of Rs 4,500.

    Jaipur, 05 February, Monday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Special Research Unit (S.I.U.) Jaipur

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन करने की तैयारी*

    *शिक्षा मंत्री बोले- तय ड्रेस कोड में आना होगा, सरकारी स्कूलों में धर्मांतरण नहीं होने देंगे*

    *जयपुर*
    राजस्थान में हिजाब विवाद के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में ड्रेस कोड की सख्ती से पालना करवाने को कहा है। स्कूल ड्रेस में नहीं आने पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा- हम किसी भी कीमत पर सरकारी स्कूलों में धर्मांतरण नहीं होने देंगे।

    दिलावर ने कहा- मैं हिजाब के विपक्ष या पक्ष में नहीं हूं। मैं इस पक्ष में हूं कि सरकार ने स्कलों की ड्रेस तय की हुई है, उसे पहनकर स्कूल में आएं। जो कोई भी ड्रेस कोड का उल्लंघन करेगा या विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हमारे आदेश पहले से ही हैं, अगर आदेश की अवहेलना हुई तो कार्रवाई की जाएगी। अफसर स्कूलों का निरीक्षण करके इसे सुनिश्चित करेंगे कि सब तय ड्रेस में आएं।

    दूसरे राज्यों में हिजाब पाबंदी को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगने के सवाल पर दिलावर ने कहा- मैंने कोई रिपोर्ट नहीं मांगी है। अफसरों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि उन सभी स्कूलों के लिए आदेश निकलेगा जो सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। आदेश निकलेगा कि सरकार के आदेश की पालना हो। जांच में आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    दरअसल, जयपुर में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य के 26 जनवरी को एक सरकारी स्कूल में दिए बयान के बाद हिजाब का मुद्दा गरमा गया। 29 जनवरी को स्कूल की छात्राओं ने सुभाष चौक थाने को घेर लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया था। इस विवाद की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी थी

    *Preparations to ban hijab in schools and colleges in Rajasthan*

    *Education Minister said – You will have to come in prescribed dress code, conversion will not be allowed in government schools*

    *Jaipur*
    Education amid hijab controversy in Rajasthan

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started