Blog

  • झुंझुनूं में पश्चिम बंगाल पुलिस का उपनिरीक्षक पुलिस 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    झुंझुनूं में पश्चिम बंगाल पुलिस का उपनिरीक्षक पुलिस 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 15 मार्च, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये स्वपन कुमार राय उपनिरीक्षक पुलिस थाना नेहेटी, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, पश्चिम बंगाल को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की झुंझुनूं इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध पुलिस थाना नेहटी में दर्ज बलात्कार के प्रकरण में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी स्वपन कुमार राय उपनिरीक्षक पुलिस थाना नेहेटी, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, पश्चिम बंगाल द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के

    सुपरविजन में एसीबी झुंझुनूं इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ईस्माईल खान के नेतृत्व

    में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए

    आरोपी उपनिरीक्षक को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों

    गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Sub Inspector of West Bengal Police arrested red handed while taking bribe of Rs 50 thousand in Jhunjhunu.

    Search of residence and other places continues

    Jaipur, 15 March, Friday. A.C.B. Jhunjhu on the instructions of the headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा*

    Breaking news….

    *प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा*

    *झालावाड़*

    कविता ने ही अपने प्रेमी तेजराज मीणा के साथ पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में ले जाकर शव डाल दिया था।

    अकलेरा (झालावाड़)। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को आजीवन करावास की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक नेमीचन्द यादव ने बताया कि अकलेरा थाना क्षेत्र के मेठुन गांव निवासी कविता ने पति मुकेश मीणा की 28 जनवरी 2022 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    कुछ दिन बाद मुकेश का शव गांव बरडावदा के पास कार में मिला था, इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि कविता ने ही अपने प्रेमी तेजराज मीणा के साथ पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में ले जाकर शव डाल दिया था। दोनों ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कविता व प्रेमी तेजराज मीणा को गिरफ्तार किया था।

    Breaking news….

    *Due to love affair, the wife along with her lover had murdered her husband, now the court has sentenced her*

    *Jhalawar*

    Kavita, along with her lover Tejraj Meena, tried to destroy the evidence by killing her husband.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के चिकित्साधिकारी (सर्जरी यूनिट) एवं उसके परिजनों के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जयपुर, झुंझुनूं स्थित 5 ठिकानों पर छापे

    सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के चिकित्साधिकारी (सर्जरी यूनिट) एवं उसके परिजनों के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जयपुर, झुंझुनूं स्थित 5 ठिकानों पर छापे

    वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक परिसम्पत्तियों का खुलासा

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 7 मार्च, गुरूवार । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की इन्टेलिजेंस

    इकाई द्वारा विकसित सूत्र सूचना पर आज ए.सी.बी. की झुंझुनूं एवं विभिन्न टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये डॉ. रंजन लाम्बा, चिकित्साधिकारी, सर्जरी यूनिट-8, सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के विभिन्न 5 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय द्वारा डॉ. रंजन लाम्बा, चिकित्साधिकारी, सर्जरी यूनिट-8, सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के विरूद्ध शिकायत का सत्यापन किया जाकर

    आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का मामला बनना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ईस्माईल खान ए.सी.बी. झुंझुनूं के नेतृत्व एवं इन्टेलिजेंस यूनिट के सहयोग से श्री शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस, एसीबी चूरू, पुलिस निरीक्षक श्री मूलचंद ए.सी.बी. जयपुर, पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण ए.सी. बी. जयपुर की विभिन्न टीमों द्वारा आज अलसुबह उनके जयपुर शहर एवं झुंझुनूं स्थित विभिन्न 5 ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई है।

    ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी अधिकारी द्वारा अपनी पत्नी एवं रिश्तेदारों के नाम से अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित करने की सूचना है, जो उनकी वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक है। आरोपी चिकित्साधिकारी द्वारा अपनी अवैध आय को जयपुर शहर एवं आसपास में आवासीय / व्यावसायिक / भूखण्डों फ्लैटों एवं म्यूचवल फण्ड, इन्श्योरेन्स आदि में निवेश करना ज्ञात हुआ है। आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 22 आवासीय एवं कृषि भूखण्डों के दस्तावेज बरामद हुये हैं। जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपयों की मानी जा रही है। आरोपी एवं परिजनों के अनेक बैंक खाते मिले है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

    एसीबी उप महानिरीक्षक श्री कालूराम रावत के निर्देशन में ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें और अधिक परिसम्पत्तियों का पता चलने की संभावना है। आरोपी के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण पीसी एक्ट में दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

    Raids at 5 locations in Jaipur, Jhunjhunu in the case of disproportionate assets against the Medical Officer (Surgery Unit) of Sawai Mansingh Hospital, Jaipur and his family members

    disproportionately higher than legal income

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

  • करौली में पटवारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 05 मार्च, मगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रामसहाय कुशवाह पटवारी पटवार हल्का डाँडा, तहसील मासलपुर, जिला करौली को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विवादित जमीन पर फसल काटने देने की एवज में आरोपी रामसहाय कुशवाह पटवारी द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी करौली इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री जगदीश भारद्वाज नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पटवारी को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    In Karauli, Patwari arrested red handed while taking bribe of Rs. 25 thousand. Search of residence and other places continues.

    Jaipur, March 05, Tuesday. A.C.B. Taking action today on the instructions of the Headquarters, the Karauli Unit

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *राजस्थान कैडर के 2 आईपीएस अधिकारियों का केंन्द्र द्वारा डीजी के रूप में इम्पैनलमेंट*

    जयपुर, 25 फरवरी। केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय पुलिस सेवा के राजस्थान कैडर के 2 अधिकारियों श्री राजेश निर्वाण एवं श्री हेमंत प्रियदर्शी का डीजी के रूप में केंद्र में पद संभालने के लिए पैनल में शामिल करने की मंजूरी (इम्पैनलमेंट) दी है। श्री निर्वाण वर्तमान में महानिदेशक होमगार्ड एवं श्री प्रियदर्शी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर के पद पर कार्यरत है।

    *श्री राजेश निर्वाण*

    वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री राजेश निर्वाण का जन्म 8 जनवरी, 1969 को जोधपुर में हुआ था। सीए, एमबीए व मास्टर इन पुलिस मैनेजमेंट श्री निर्वाण इस समय महानिदेशक होमगार्ड राजस्थान के पद पर पदस्थापित है। इन्होंने सीओ ब्यावर ,एसपी के रूप में सीआईडी (सीबी) जयपुर, सिक्युरिटी जयपुर, झालावाड़, विजिलेंस जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, कोटा शहर, सीआईडी अपराध एव पीआरसी जयपुर व सीबीआई नई दिल्ली में कार्य किया साल 2007 में उपमहानिरीक्षक पुलिस पर पदोन्नत होकर साल 2009 तक सीबीआई में रहे। साल 2010 में आईजी के रूप में पदोन्नत हुए और 2012 तक अजमेर रेंज की कमान संभाली। अप्रेल 2012 में आईजी इंटेलिजेंस, जनवरी 2014 में आईजी योजना, आधुनिकीकरण और कल्याण रहे। अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2023 तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नई दिल्ली में महानिरीक्षक पुलिस व अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के पद पर रहे।

    *श्री हेमन्त प्रियदर्शी*

    वर्ष 1992 बैच के ही राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी श्री हेमन्त प्रियदर्शी का जन्म 24 मई,1965 को झारखण्ड में हुआ। मेकेनिकल में एम.टेक श्री प्रियदर्शी वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीबी राजस्थान है। इन्होंने सीओ प्रतापनगर जोधपुर, एसपी एन्टी टेरेरिज्म, एसएसबी जयपुर, एसपी जालोर, एसपी राजस्थान स्टेट इनविटेशन ब्यूरो जयपुर , एसपी सीआईडी एटीसी जयपुर, एसपी राजस्थान स्टेट इनविटेशन ब्यूरो बीकानेर, एसपी जीआरपी अजमेर, एसपी धौलपुर, कमांडेंट पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर, एसपी मुख्यालय, जयपुर में कार्य किया। वहीं अप्रेल 2007 में पदोन्नति पर उप महानिरीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर, अगस्त 2008 को डीआईजी सीबीआई एसीआर भोपाल प्रतिनियुक्ति पर रहे। जॉइंट डायरेक्टर के रूप में सितंबर 2012 से जनवरी 2013 तक सीबीआई एसीआर भोपाल व फरवरी 2013 से जनवरी 2015 तक इकोनॉमिक्स ऑफन्सेस मुम्बई रहे। जनवरी 2015 से नवम्बर 2015 तक राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में 55 वां राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम किया। साल 2016 में आईजी जयपुर रेंज पर पदोन्नति पर आए। जुलाई 2018 में एडीजी के रूप में पदोन्नत होकर एससीआरबी की कमान संभाली। जनवरी 2019 में निदेशक एव एडीजी आरपीए रहे। जुलाई 2020 से नवम्बर 2020 तक एडीजी पुनर्गठन एवं नियम रहे। इस दौरान निदेशक, राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर का अतिरिक्त चार्ज रहा। नवम्बर 2020 में महानिरीक्षक पुलिस सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) नई दिल्ली एवं अगस्त 2021 में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे।

    *Empanelment of 2 IPS officers of Rajasthan cadre as DG by the Centre*

    Jaipur, 25 February. The Appointments Committee of the Union Cabinet has appointed two officers of Rajasthan cadre of Indian Police Service, Shri

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • राजस्थान के 15 जिलों में बारिश की संभावना:दो दिन बाद एक्टिव होंगे सिस्टम, ओले गिरने का भी अलर्ट, सर्द हवा चलने से गिरा तापमान

    जयपुर

    राजस्थान में आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदल सकता है। अगले सात दिनों में राज्य में दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं। पहला सिस्टम 26 और 27 फरवरी को एक्टिव होने वाला है। इसमें 15 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरा सिस्टम 1 और 2 मार्च को एक्टिव होगा। इसमें बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
    भारतीय मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में आने वाले वक्त में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। जो पहला सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इससे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह वेदर सिस्टम ज्यादा ताकतवर नहीं होगा।

    सर्द हवा चलने से 4 डिग्री गिरा तापमान
    पिछले 24 घंटे में सर्द हवा चलने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके बाद राजस्थान के हनुमानगढ़ में जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं करौली में न्यूनतम तापमान घटकर 6.5 डिग्री पर आ गया है। इसके साथ ही अजमेर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.4 डिग्री, अलवर में 6.8 डिग्री, जयपुर में 13.3 डिग्री, सीकर में 11.4 डिग्री, उदयपुर में 8.9 डिग्री, सिरोही में 8.2 डिग्री, जैसलमेर में 11 डिग्री गंगानगर में 8.8 डिग्री और जालोर में 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा

    *Chance of rain in 15 districts of Rajasthan: System will be active after two days, hail alert also, temperature dropped due to cold wind*

    *Jaipur*

    The weather may change again in the coming days in Rajasthan. next

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *पाली: पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, चूल्हे की राख मलकर खून रोकने की कोशिश करती रह गई मां*


    पाली जिले में 65 साल के बुजुर्ग पिता ने अपने 30 साल के बेटे को शराब पीने से टोका तो बेटे ने पास ही रखी कुल्हाड़ी से पिता को काट दिया। वो पिता पर वार करता रहा और पास खड़ी मां बेटे को काबू करने की कोशिश करती रही। बाद में पिता नीचे गिरे और खून बहने लगा। मां ने पास ही पड़ी चूल्हे की राख लगाकार खून काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आरोपी इतना नशे में था कि वह घर से बाहर तक नहीं निकल सका। देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया। मामला पाली जिले के जैतपुरा थाना इलाके में स्थित केरला गांव का है।

    पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले 30 साल के ताराराम ने अपने पिता चूराराम की हत्या कर दी। पिता और परिवार के अन्य लोग ताराराम की शराब पीने की लत के कारण परेशान थे। इसी कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। ताराराम कोई काम नहीं करता था और सिर्फ शराब पीता था। आए दिन इसी कारण घर में झगड़ा होता था। कल दोपहर में भी ताराराम और चूराराम में विवाद हो गया। देर शाम ताराराम शराब पीकर आया और खेत से घर लौट रहे पिता चूराराम से झगड़ पड़ा।
    घर आते आते ताराराम ने अपने पिता पर हमला बोल दिया और पास ही पड़ी कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला। भाभी और मां ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ताराराम की मां अपने पति के शरीर से बह रहे खून को रोकने के लिए चूल्हे की राख मलती रही, लेकिन चूराराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्यारे बेटे को पकड़ लिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    *Pali: When the father stopped him from drinking alcohol, the son cut his neck with an axe, the mother kept trying to stop the bleeding by rubbing ashes on the stove*
    *Feb 22, 2024 12:01:03 pm*

    *Pali:* 65 year old father in Pali district

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413



  • जयपुर में आवासन मंडल के अधिकारियों के नाम पर दो प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) 17 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 22 फरवरी, गुरूवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बृजमोहन शर्मा, प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) तथा अशोक गौतम प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) को परिवादी से कुल 17 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उनके परिजन के मकान पर किये निर्माण को अवैध निर्माण बताकर आरोपी अशौक गौतम द्वारा आवासन मंडल के अधिकारियों के नाम पर 8 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री छोटी लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण प्राईवेट व्यक्तियों (दलाल) को परिवादी से कमशः 14 हजार रूपये एवं 3 हजार 500 रूपये की रिश्वत

    राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपियान से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



    In Jaipur, two private persons (brokers) arrested red handed while taking bribe of Rs 17 thousand 500 in the name of Housing Board officials.

    Jaipur, 22 February, Thursday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Jaipur No.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413



  • जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाईकर्मी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 22 फरवरी, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर एसआईयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये विक्रम बीवाल कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक आदर्श नगर जोन नगर निगम हैरिटेज जयपुर तथा विनोद कुमार सफाई कर्मचारी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी

    गई कि मेरी माताजी की पेंशन स्वीकृत करवाने की एवज में आरोपी विक्रम बिवाल स्वास्थ्य

    निरीक्षक नगर निगम हैरिटेज जयपुर द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर

    परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी जयपुर एसआईयू इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाई कर्मचारी को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियान से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Press note

    Health inspector and sweeper of Municipal Corporation Heritage in Jaipur arrested red handed while taking bribe of Rs 40 thousand

    Search of residence and other places continues

    Jaipur, 22 February, Thursday. A.C.B. headquarter

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • खैरथल तिजारा में डिस्कॉम का तकनीकी सहायक (लाईनमैन) 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 15 फरवरी, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई

    द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जितेन्द्र कुमार तकनीकी सहायक (लाईनमैन) मैन फीडर

    बाधोर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से

    10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि घरेलु कनेक्शन की वी.सी.आर. नहीं भरने की एवज में उपर्युक्त आरोपी कर्मचारी द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री प्रेमचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कर्मचारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Discom technical assistant (lineman) arrested red handed while taking bribe of Rs 10,000 in Khairthal Tijara

    Search of residence and other places continues

    Jaipur, 15 February, Thursday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Alwar-P

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started