Blog

  • बूँदीहाई टेंशन बिजली तार के करंट से महिला की हुई मौत,

    बूँदी
    हाई टेंशन बिजली तार के करंट से महिला की हुई मौत,

    सदर थाना पुलिस क्षेत्र के नीम का खेड़ा गाँव की घटना,

    सूचना पर सदर थाना अधिकारी रमेश चंद आर्य सहित टीम पहुंची घटनास्थल,

    अल सुबह 6:30 के लगभग की बताएं जा रही है घटना,

    हाई टेंशन लाइन का तार जमीन पर गिरने से हुआ हादसा,

    रास्ते में जमीन पर पड़ा तार पर महिला के पांव रखने पर हुई मौत,

    मृतक महिला संतोष बाई गुर्जर पत्नी महादेव गुर्जर की मौका स्थल पर ही मौत,

    मृतका संतोष बाई के तीन बच्चों के सिर से मां का आंचल छीना,

    फिलहाल पुलिस प्रशासन आक्रोषित परिजनों व ग्रामीणों से की जा रही है समझाइए,

    Bundi
    Woman died due to high tension electric current,

    Incident took place in Neem Ka Kheda village of Sadar Thana police area,

    On receiving the information, Sadar Thana Officer Ramesh Chand Arya along with his team reached the spot,

    Around 6:30 in the morning

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स, पहुंचने लगे जायरीन, कल उतरेगा संदल

    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स, पहुंचने लगे जायरीन, कल उतरेगा संदल

    जायरीन के लिए 15 वाटर प्रूफ डोम, नमाज के लिए डोम और छोटे-छोटे लगाए टेंट

    गरीब नवाज का रोजा मुबारक

    अजमेर। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के लिए विश्राम स्थली में जायरीन पहुंचने लगे हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते जायरीन के लिए 15 वाटर प्रूफ डोम, नमाज के लिए डोम और छोटे-छोटे टेंट लगाए गए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने कपड़े, खिलौने, चाय- दूध के अलावा अन्य सामग्री की दुकानें लगानी शुरू कर दी है। कायड़ विश्राम स्थली में प्रशासनिक कैंप के तहत बिजली, पानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित नगर निगम, एडीए के टेंट लगाए गए हैं। सर्दी को देखते हुए 15 वाटर प्रूफ डोम और नमाज के लिए पृथक डोम बनाया गया है।

    जायरीन में बांटेगे संदल

    अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने बताया कि 28 जमादि उस्मानी यानि 31 दिसम्बर को सालभर में पेश किया गया संदल उतारा जाएगा। संदल का जायरीन में वितरण किया जाएगा। 29 जमादि उस्मानी यानि 1 अथवा 2 जनवरी को सुबह जयंती दरवाजा खोला जाएगा।

    *813th Urs of Khwaja Moinuddin Chishti, pilgrims started arriving, sandal will be dropped tomorrow*

    *15 water proof domes for pilgrims, domes for namaz and small tents set up*

    Ajmer. 813th Urs of Khwaja Moinuddin Chishti

    प्रधान संपादक अमजद खान jaipursnews 7737376413

  • सवाई माधोपुर में पुलिस थाना रवांजना डूंगर के सहायक पुलिस उप निरीक्षक  10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

    सवाईमाधोपुर में पुलिस थाना रवांजना डूंगर का सहायक उपनिरीक्षक पुलिस 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 25 दिसम्बर, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये भरतलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस, प्रभारी चौकी कुश्तला, पुलिस थाना रवांजना डूंगर, जिला सवाईमाधोपर को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने में खाली करवाकर, एम.वी.ऐक्ट में चालान कर छोडने तथा कार्यवाही नहीं करने की एवज में आरोपी भरतलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है जिसमें से मौके पर ही आरोपी द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये हैं।

    जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भरतलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक उपनिरीक्षक पुलिस द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिये थे।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Assistant Sub Inspector of Police of Police Station Rawanjana Dungar in Sawai Madhopur arrested red handed taking bribe of 10 thousand rupees

    Jaipur, 25 December, Wednesday. On the instructions of ACB Headquarters, ACB’s Sawai Madhopur unit

    प्रधान संपादक जयपुरन्यूज अमजद खान 7737376413

  • सरपंच ग्राम पंचायत बरनावदा (खण्डार) रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज

    सरपंच ग्राम पंचायत बरनावदा (खण्डार) रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज

    श्री रामभरत बैरवा उर्फ भरत सूर्यवंशी, सरपंच, ग्राम पंचायत बरनावदा, तहसील खण्डार, जिला सवाई माधोपुर द्वारा परिवादी के बालेर रोड पर स्थित कब्जा शुदा प्लाट का प‌ट्टा बनाने के लिए ग्राम पंचायत बरनावदा सरपंच श्री भरत सूर्यवंशी द्वारा उक्त प्लांट का प‌ट्टा नहीं बनाने का दबाव बना कर का प‌ट्टा बनाने की एवज में 50,000 रूपये प्राप्त करना तथा 2 लाख रूपये की मांग की गई। दौराने रिश्वत मांग सत्यापन दिनांक 09.09.2024 को श्री भरत सूर्यवंशी द्वारा परिवादी से दो लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परिवादी द्वारा कम करने का निवेदन करने पर एक लाख अस्सी हजार रूपये पर सहमत होने की पृष्ठी होना पाया गया। वक्त ट्रेप कार्यवाही दिनांक 28.09.2024 को किसी परिवादी के बताये अनुसार व परिवादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रानुसार आरोपी सरपंच को परिवादी द्वारा करवाई जा रही ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने के कारण रिश्वत राशि प्राप्त नही और मौके से फरार हो गया। इस पर एसीबी द्वारा उक्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

    Case registered for demanding bribe from Sarpanch Gram Panchayat Barnavada (Khandaar)

    Shri Rambharat Bairwa alias Bharat Suryavanshi, Sarpanch, Gram Panchayat Barnavada, Tehsil Khandaar, District Sawai Madhopur lodged a complaint with the complainant at Baleer Road

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर: थानेदार पति की जमानत हुई, उसे लेने जेल पहुंची पत्नी और खुद हो गई गिरफ्तार, की थी ये मिस्टेक*

    जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में नकल के मामलों में एसओजी टीम के द्वारा धरपकड़ जारी है। हाल ही में सोलह ट्रेनी थानेदारों को कोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन उसके बाद अब एसओजी ने फिर से इस मामले में गिरफ्तारियां तेज कर दी हैं। पिछले कुछ घंटों में एक महिला और एक पुरुष को अरेस्ट किया गया है। दरअसल गोपीराम विश्नोई नाम के एक ट्रेनी थानेदार को भी जमानत मिल गई थी। उसे जेल से लेने के लिए उसकी पत्नी विमला विश्नोई भी आई थी। विमला भी एसओजी की लिस्ट में वांटेड चल रही थी। पुलिस टीम को पता चला कि विमला पहुंची है तो उसके पति को तो जाने दिया, लेकिन उसे अरेस्ट कर लिया गया। दरअसल विमला ने ही अपने पति गोपीराम के लिए एसआई भर्ती परीक्षा में नकल के लिए पेपर का इंतजाम किया था। तभी से वह पुलिस की राडार पर थी।

    एसओजी ने विमला के पति गोपीराम को आरपीए में ट्रेनिंग करने के दौरान नकल मामले में अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। हांलाकि शुक्रवार को उसकी जमानत हो गई थी। उधर विमला को पता नहीं था कि वह एसओजी की वांटेड लिस्ट में शामिल है। एसओजी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमला खुद भी नौकरी करती है। वह जालोर जिले सांचौर में आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर रही है। एक अन्य आरोपी दौसा निवासी लोकेश शर्मा को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि उसने पेपर साल्व करने के लिए एक्सपर्ट उपलब्ध कराए थे। शर्मा सरकारी शिक्षक है।

    *Jaipur: Police officer husband got bail, wife went to jail to get him and got arrested herself, she had made this mistake*
    *Dec 15, 2024 / 08:13 am*

    *Jaipur:* SOG team arrested a person in the case of cheating in SI recruitment exam

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • करौली में पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    करौली में पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 03 दिसम्बर, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पूरन चंद खारवाल पटवारी, पटवार हल्का सायपुर व गुनेसरा, तहसील व जिला करौली को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का विरासत के आधार पर नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी द्वारा 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की करौली इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी को परिवादी से 6 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके हैं।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Patwari arrested red handed taking bribe of Rs 6,500 in Karauli

    Jaipur, 03 December, Tuesday. Directed by ACB Headquarters

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • * जयपुर लूट-डकैती, नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का सरगना 25000 का इनामी डकैत उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार*

    • एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: लूट-डकैती, नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के सरगना को उत्तरप्रदेश से पकड़ा

    इस पर 25 हजार का है इनाम, डकैती के मामले में 8 साल से था वांछित राजस्थान के नागौर एवं बिहार के सीतामढ़ी जिले में दर्ज है एक दर्जन आपराधिक प्रकरण

    जयपुर, 20 नवंबर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की नोक पर लूट-डकैती, नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात अन्तर्राज्यीय गिरोह के सरगना घनश्याम उर्फ श्याम बावरी पुत्र देवकरण उर्फ दानाराम उर्फ दानजी (67) निवासी धनुपरा थाना कादर चौक जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाश डकैती के 8 साल पुराने मामले में ₹25000 का इनामी है। जिसे टीम ने उसके गांव से दस्तयाब कर थाना गोठन नागौर को सुपुर्द कर दिया है।

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर घनश्याम उर्फ श्याम बावरी और इसके साथियों ने साल 2016 में गोठन थाना क्षेत्र के जाटान इंदौकियावास में सशस्त्र डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इनके द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला व पुरुष गंभीर घायल हो गए थे। मामले में गिरफ्तार सरगना घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए नागौर पुलिस द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा है।

    एडीजी श्री एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आपराधिक गिरोह, गैंगस्टर एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन एवं उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद

    अली एवं कांस्टेबल रविंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह को इनके बारे में आसूचना संकलन करने रवाना किया गया था।

    एजीटीएफ लंबे समय से अपनी पहचान छुपाते हुए संगठित गिरोह के सरगना एवं सदस्यों के संबंध में आसूचना संकलन कर रही थी। बावरिया या गिरोह का सरगना घनश्याम उर्फ श्याम बावरी पिछले आठ सालों से पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था। आपराधिक गिरोहों के बारे में जानकारी जुटा रही टीम को आसूचना संकलन के दौरान टीम को इसके गांव में ही होने की पुख्ता सूचना मिली। इस पर स्थानीय पुलिस को साथ ले टीम ने गांव में दबिश देकर बड़ी मुश्किल से इस पर काबू पाया। जिसे राजस्थान लाकर टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए गोठन पुलिस को सौंप दिया गया है।

    लूट-डकैती, नकबजनी के एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज

    घनश्याम उर्फ श्याम बावरी अन्तर्राज्यीय बावरिया गिरोह का सरगना है, इसके विरुद्ध नागौर जिले के इसके विरुद्ध नागौर जिले के थाना गोठन, मेड़ता सिटी एवं बिहार के सीतामढ़ी जिले के विभिन्न स्थानों में लूट, डकैती, नकबजनी के अलावा हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं। गोठन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें फरारी के दौरान की गई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

    दिन में कपड़े की फेरी लगाकर करते हैं रेकी

    इनका गिरोह दिन में कपड़े बेचने के बहाने फेरी लगाकर मकान एवं दुकानों की रेकी कर चिन्हित करते। रात के समय अवैध हथियारों के साथ धावा बोल वारदात को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर ये फायरिंग कर डरा धमका कर गंभीर तरीके से मारपीट किया करते हैं।

    इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, एएसआई दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल संजय का तकनीकी सहयोग रहा।

    * AGTF’s big action: Gang leader involved in robbery, dacoity and burglary arrested from Uttar Pradesh

    There is a reward of 25 thousand on him, he was wanted for 8 years in robbery case from Nagaur and Rajsthan

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाहीनकबजनी का सहयोगी आरिफ एंव नकबजनी का माल खपाने मे सहयोगी मोहम्मद हसन गिरफ्तार*



    मुल्जिमान के कब्जे से करीब 16 लाख रूपये से अधिक राशि के चोरी के जेवरात एंव नकदी बरामद

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 08.11.2024 को परिवादी श्री मखनलाल ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि आज सुबह मैं और मेरी पत्नि सुबह चार बजकर 20 मिनिट पर गोविन्द देवजी मन्दिर दर्शन करने गये वापस लौटने पर लगभग 5.30 बजे देखा तो पाया कि गेट का कुन्दा टूटा हुआ ऊपर जाकर देखा तो हाल मै और आगे की कमरो की अलमारिया खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था अल्मारे मे से मेरे कीमती सामान पत्नि दोनो बहुओ व जेन्टस का बैग गायब था औ जिसमे सोने चाँदी के आभूषण और नकद राशी थी और इसके अलावा अन्य दस्तावेज जैसे चैक बुक्स ATM कार्डस आदि घङी दस्तावेज आदि भी थे चूकि अभी मेरी पत्नि बहुओ के पूछताछ की स्थिति मे नही है इस लिए चोरी का सामान की सूची नही दे रहा हू जिसकी सूची मे अलग से प्रस्तृत कर दूगाँ। वगैराह रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज किया गया।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में नकबजनी की वारदातो मे अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर शहर श्री कुंवर राष्ट्रद्वीप आई.पी.एस द्वारा जयपुर आयुक्तालय के समस्त थानाधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशो की पालना मे श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री ईश्वर चन्द्र पारीक पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री जगदीश नारायण उप निरीक्षक, श्री मदनलाल सहायक उप निरीक्षक, श्री संजय जाखड हैड कानि.न. 921, कानि प्रदीप न. 9209, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री भागीरथ न. 2739, कानि शंकरराम न. 10071, कानि श्री कानाराम न. 9033 की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास करीबन 500 सीसीटीवी कैमरो के फुटैज देखकर कर नकबजनो का आने व जाने का चार्ट तैयार किया गया एंव गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैंकी कर तकनीकी रूप से गहन छानबीन कर इससे सम्बन्धित आसूचनाओ का संकलन कर नकबजनो को चिन्हित कर नकबजनो से चोरी का माल खपाने तक के नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिम 1 आरिफ पुत्र श्री शहजाद कुरैशी उम्र 27 वर्ष निवासी लालमन चौराहा कुरैशियान मोहल्ला स्व. मजो का मकान पुलिस थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार शकिल भाई का मकान म.न. 2361 नला निलगरान पुलिस थाना रामगंज जयपुर 2. मोहम्मद हसन पुत्र श्री अनवार कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी लालमन चौराहा कुरैशियान मोहल्ला पुलिस थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार बाबू भाई का मकान प्लाट नम्बर 181 नाग तलाई सुरजपोल मण्डी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर

    मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिम मोहम्मद हसन के कब्जे से तीन सोने की चुडियाँ, दो गले के सोने के हार, दो सेट सोने के बोरला रखडी, एक सोने की कनोती जोडी, एक जोडी कान के सोने के टोप्स, दो सोने की अंगुठियाँ, तीन जोडी सोने की कानो की झूमकी, पांच सोने के लोग जिनका वजन 183 ग्राम है। इसके अतिरिक्त मुल्जिम के कब्जे से 130 ग्राम चांदी के जेवरात एंव 42600 रुपये भी बरामद किये गये है मुल्जिम आरिफ के कब्जे से 15 हजार रूपये नकद एंव आलमारी खोलने की कई मास्टर चाबियाँ भी बरामद की गई है। मुल्जिमान के कब्जे से बरामद जेवरात का वर्तमान बाजार मुल्य करीबन 16 लाख रूपये से अधिक है।

    वारदात करने का तरीकाः- मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि घटना का मास्टर माईड इमरान तथा उसका साथी हसन है। जो फिरोजाबाद युपी के रहने वाले है जो जयपुर मे किराये से निवास करते है दोनो मुल्जिम सुने मकानो की दिन मे रैंकी करता है तथा रात्रि के समय मौका पाकर गेट तोडकर घर मे रखे हुये सोने चांदी के जेवरात चोरी करके लेकर चले जाते है। मुल्जिमान को इनके अन्य साथी आरिफ ने मास्टर चाबियाँ उपलब्ध करवायी जिससे आलमारियो का ताला खोलकर नकदी व जेवरात चोरी कर लेते लेते है। मुल्जिम इमरान द्वारा माल को खपाने के लिये अपने छोटे भाई मोहम्मद हसन को चोरी के जेवरात व कुछ नकद रूपये दे दिये। तथा शेष माल के साथ अन्य साथी हसन फरार हो गया। मुख्य अभियुक्त इमरान तथा उसका साथी हसन फरार है जिनकी तलाश हेतु टीमो द्वारा दबिश दी जा रही है।

    विशेष भूमिकाः- उक्त घटनाक्रम के खुलासे मे कानि श्री प्रदीप न. 9209, कानि श्री उमेशचन्द न. 4876 की विशेष भूमिका रही है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

    Major action by Police Station Brahmapuri, Jaipur North

    Arif, an accomplice in robbery and Mohammad Hasan, an accomplice in selling the robbery goods, arrested

    * Stolen jewellery worth more than Rs 16 lakh recovered from the accused प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पाली में बी.एस.टी.सी. कॉलेज का प्रबन्ध संचालक एवं व्याख्याता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    पाली में बी.एस.टी.सी. कॉलेज का प्रबन्ध संचालक एवं व्याख्याता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 13 नवम्बर, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की पाली-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये गणेश रावल प्रबन्ध संचालक एवं विजय व्याख्याता उज्ज्वल विक्रम बी.एस.टी.सी. कॉलेज, बोमादड़ा रोड़, पाली को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की पाली-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि उसकी उपस्थिति पूरी करने एवं नम्बर दिलवाने की एवज में गणेश रावल प्रबन्ध संचालक एवं विजय व्याख्याता द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर-द्वितीय के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की पाली-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींवसिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी गणेश रावल प्रबन्ध संचालक एवं विजय व्याख्याता को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    Managing Director and Lecturer of BSTC College in Pali arrested red handed while taking bribe of Rs. 10,000

    Jaipur, 13 November, Wednesday. On the instructions of ACB Headquarters, Pali-II unit of ACB arrested a college for allegedly taking bribe of Rs. 10,000.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 12 नवम्बर, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जयपुर नगर-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देव कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक, जोन-आदर्शनगर, नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को परिवादी से 6 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि उसके पिता की हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में आरोपी देव कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा प्रतिमाह 3 हजार रुपये के हिसाब से कुल 6 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जयपुर-द्वितीय के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की जयपुर नगर-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देव कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक को परिवादी से 6 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    Health inspector of Municipal Corporation Heritage arrested red handed while taking bribe of Rs. 6000 in Jaipur

    Jaipur, 12 November, Tuesday. On the instructions of ACB Headquarters, Jaipur Nagar-I unit of ACB today arrested a car

    Editor in chief Amjad Khan jaipursnews 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started