Category: news

  • टोंक स्थापना दिवस पर मिर्जा नसीम बैग टोंक रत्न अवार्ड से सम्मानीत


    आज दिनांक16,जनवरी,2023 को सेफी एकेडमी टोंक, अंजुमन तामीर ए उर्दू टोंक,बज्म ए वासिफ टोंक,मुराद एकेडमी टोंक ने मिलकर दारुल उलूम खलीलया में एक प्रोग्राम रख कर जनाब मिर्जा नसीम बैग साहब की उर्दू अदब की खिदमात को देखते हुए और टोंक स्थापना दिवस पर टोंक रत्न का अवार्ड मिलने पर , सम्मान किया प्रोग्राम की अध्यक्षता जनाब नवल खान समाज कल्याण अधिकारी,ने की और मुख्य अतिथि जनाब मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर साहब जनाब नीतीश कुमार जैन अल्पसंख्यक अधिकारी टोंक रहे,और व्शिष्ठ अथिति उस्ताद शायर जनाब अब्दुल हफीज शोक अहसनी साहब, और अजीत सिंघल साहब रहे प्रोग्राम की निजामत आलमी शोहरत याफता शायर डा,जिया टोंकी साहब ने की,प्रोग्राम में अनवर अली खान साहब ने अपने खयालात पेश किए,उनके बाद डा,अरशद अब्दुल हमीद साहब ने बेग साहब की शख्सियत पर रोशनी डाली उसके बाद उस्ताद शायर डा,शोएब साहब ने अपने खयालात पेश किए और तोसीफ नामा पड़ कर सुनाया, उसके पश्चात बेग साहब को अतिथियों द्वारा शाल उड़ा कर साफा पहना कर और तोसीफ़ नामा पेश करके सम्मान किया गया, प्रोग्राम के आखिर में सेफी एकेडमी टोंक के जनरल सेक्रेटरी डा,वसीम अंजुम सेफी ने सब का शुक्रिया अदा किया,प्रोग्राम में यूसुफ यूनिवर्सल,शब्बीर नागोरी, मोहसिन खान,सालुद्दीन पत्रकार,असलम भास्कर,असलम अंसारी, कारी इज्जत सेफी,नवाब सेफी,अब्दुल बाकी,नदीम सेफी,आमीन नजमी सेफी,शराफत खान,शब्बीर कायम खानी,कारी सखावत अफजल,एजाज़ फाइजी,साबिर हसन रईस,रियाज राना,अजीजुल्लाह शीरानी,शहर काजी,तहहीरुल इस्लाम,ताहिर हुसैन,सुरूर सेफी,इकबाल हाशमी, रईस भाई, सूफियान,बरकत साइबी,ताहिर बेग,साजिद बेग,आबिद नियाजी, दुला मियां,शहजादा दानिश,आरिफ बेग,अबरार हसनी,अतीक जोधपुरी,और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे,

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Today, on January 16, 2023, Saifee Academy Tonk, Anjuman Tameer-e-Urdu Tonk, Bazm-e-Wasif Tonk, Murad Academy Tonk together organized a program in Darul Uloom Khalilaya to celebrate the Urdu culture of Janab Mirza Naseem Baig.

  • जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।

    SHO हुकम सिंह ने बताया- हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।

    तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।10 मिनट के अंतराल में बच्चों को निकाला बाहर डिप्टी कंट्रोल (सिविल डिफेंस) अमित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ काफी संख्या में लोग मिट्टी में दबे बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। हादसे के महज 5 मिनट बाद ही एक बच्चे शैंपू को हाथों से मिट्टी खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। मिट्टी में दबे दूसरे बच्चे
    फैजान को उसके करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला गया।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    The wall of the under-construction house in Jaipur collapsed with a bang. Two children were buried under the debris. People dug out the soil with their hands and took out the children. The family members took the children to the hospital, where doctors declared a child dead.



  • झुंझुनूं में महिला प्रधान पंचायत समिति, विकास अधिकारी तथा उनका दलाल (प्राईवेट व्यक्ति प्रधान का देवर) 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों – गिरफ्तार

    प्रधान पति एवं जे. टी. ए. फरार, तलाश जारी

    आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 20 जनवरी, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई द्वारा आज उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में कार्यवाही करते हुये माया देवी प्रधान पं. सं. उदयपुरवाटी, बाबूलाल रैगर तत्कालीन विकास अधिकारी एवं उनके दलाल भोलाराम (प्राईवेट व्यक्ति – प्रधान का देवर) को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा पंचायत समिति उदयपुरवाटी में करवाये गये विभिन्न कार्यों के बकाया कुल 37 लाख राशि के बिलों के भुगतान की एवज में प्रधान के 10 प्रतिशत, बीडीओ के 2 प्रतिशत एवं जे.टी.ए. के 3 प्रतिशत कमीशन राशि के रूप में माया देवी प्रधान पं. सं. उदयपुरवाटी, बाबूलाल रैगर तत्कालीन विकास अधिकारी एवं नरेन्द्र जे.टी.ए. द्वारा अपने दलाल भोलाराम (प्रधान के देवर) के माध्यम से 60 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी की सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राजेश जांगिड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सुरेश चंद द्वारा मय टीम के उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में ट्रेप कार्यवाही करते हुये भोलराम पुत्र श्री मालाराम निवासी नंगली गुजरान, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं (प्राईवेट व्यक्ति प्रधान के देवर) को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी श्रीमती माया देवी पत्नी श्री रामनिवास निवासी नंगली गुजरान, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं हाल प्रधान पंसं उदयपुरवाटी एवं बाबूलाल रैगर पुत्र श्री कालूराम निवासी बड़ागांव, उदयपुरवाटी, तत्कालीन विकास अधिकारी पं.स. उदयपुरवाटी हाल मुख्य आयोजना अधिकारी, जिला परिषद चूरू को भी गिरफ्तार किया गया है।

    साथ ही प्रकरण में संलिप्त आरोपी दलाल रामनिवास पुत्र श्री मालाराम निवासी नंगली गुजरान, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं (प्राईवेट व्यक्ति प्रधान पति) एवं नरेन्द्र पुत्र श्री राधेश्याम निवासी रावलजी की कोठी के पास, नवलगढ़ जिला झुंझुनूं हाल जे.टी.ए. पं.स. उदयपुरवाटी जिला झुंझुनूं एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी नरेन्द्र जे.टी.ए. द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 33 हजार रुपये जरिये फोन पे एवं 42 हजार रुपये नकद कुल 75

    हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे।

    एसीबी के जयपुर के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान

    बी.डी.ओ ब्लेज़र में

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Office of the Director General Anti-Corruption Bureau (Public Relations Cell)

    In Jhunjhunu, the women head of the panchayat committee, the development officer and his broker (brother-in-law of the head of a private person) took a bribe of Rs 50,000.

  • बूंदी कोटा राजस्थान

    जेत सागर तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

    दुर्गा लाल भील निवासी बाण गंगा सुबह 5 बजे नहाने जेत सागर तालाब में गया था

    जहां पर पैर फिसलने के दौरान तालाब में डूबने से दुर्गा लाल भील की हुई मौत

    मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के एसआई महावीर प्रसाद, ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवाया

    जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा

    एवं मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    bundi kota rajasthan



    Youth died due to drowning in Jet Sagar pond

    Durga Lal Bhil resident Baan Ganga went to Jet Sagar pond for bath at 5 am.

    Where Durga Lal died due to drowning in the pond while slipping his foot.

  • एसओजी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्या मित्तल 2 करोड़ रुपये की रिश्वत

    मांगने के मामले में गिरफ्तार, दलाल ( प्राईवेट व्यक्ति बर्खास्त पुलिसकर्मी) फरार > मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज

    में मांगी जा रही थी रिश्वत

    > आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 16 जनवरी सोमवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज ए.सी.बी की टीमों के साथ प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर कार्यवाही करते हुये श्रीमती दिव्या मित्तल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी. अजमेर को उसके दलाल सुमीत कुमार ( प्राईवेट व्यक्ति – बर्खास्त पुलिसकर्मी) के मार्फत 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी ( अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एस.ओ.जी. में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार नहीं करने एवं मदद करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी. अजमेर द्वारा उसके दलाल सुमीत कुमार ( प्राईवेट व्यक्ति – बर्खास्त पुलिसकर्मी) के माध्यम से स्वयं एवं उच्च अधिकारियों के नाम पर 2 करोड़ रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी दिव्या मित्तल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी. अजमेर एवं उसके दलाल सुमीत कुमार द्वारा परिवादी से 2 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग सत्यापित हुई । सत्यापन वार्ता में आरोपियों द्वारा परिवादी के अनुनय-विनय करने पर पहले 1 करोड़ रुपये फिर 50 लाख रुपये की मांग पर सहमति जाहिर की। आरोपी रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपये अभी लेने एवं 25 लाख रुपये परिवादी की बहन की शादी के बाद लेने पर राजी हुये। इस दौरान एसीबी कार्यवाही की भनक लगने के कारण आरोपियों द्वारा रिश्वत राशि ग्रहण नहीं की ।

    एसीबी द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज किया जाकर माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया। आज प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी उप अधीक्षक पुलिस

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 773737641

    SOG Additional Superintendent of Police Divya Mittal bribed Rs 2 crore

    Arrested in the case of demand, broker (private person dismissed policeman) absconding > Arrested in the case of drug trafficking

  • जालोर में डिस्कॉम का तकनीकी सहायक ( लाइनमैन ) 6 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 16 जनवरी सोमवार। ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रूपनारायण प्रजापत तकनीकी सहायक ( लाइनमैन ) जोधपुर डिस्कॉम, कुंआ हरजी, जालोर को परिवादी से 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मीटर रीडिंग सही करने एवं वी.सी.आर. नहीं भरने की एवज में रूपनारायण प्रजापत तकनीकी सहायक ( लाइनमैन ) जोधपुर डिस्कॉम, कुंआ हरजी, जालोर द्वारा 6 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महावीर सिंह राणावत के निर्देशन में द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री दीनदयाल वैष्णव द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये रूपनारायण प्रजापत पुत्र श्री धर्मीलाल निवासी देवरोली, जिला करौली हाल तकनीकी सहायक (लाइनमैन) जोधपुर डिस्कॉम, कुंआ हरजी, जालोर को परिवादी से 6 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Office of the Director General Anti-Corruption Bureau Public Relations Cell)

    Discom’s technical assistant (lineman) arrested red-handed taking bribe of Rs 6,000 in Jalore

    floor at residence and other places

  • मकर संक्रांति अब की बार14 जनवरी को नही 15 जनवरी को है।

    संक्रांति काल का अर्थ है एक से दुसरे में जाने का समय। अंग्रेजी में इसे ट्रांजिशन भी कह सकते है।

    हम में से ज्यादातर लोग हमेशा से 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाते आ रहे हैं इसलिए उनको इस बार मकर संक्रांति का 15 जनवरी को होना कुछ विचित्र लग रहा है है। लेकिन अब मकर संक्रांति सन 2081 तक 15 जनवरी को ही होगी।

    जैसा कि हम सब जानते हैं कि- सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश (संक्रमण) का दिन “मकर संक्रांति” के रूप में जाना जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार प्रतिवर्ष इस संक्रमण में 20 मिनट का विलंब होता जाता है। इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है तथा 72 वर्षो में यह फर्क पूरे 24 घंटे का हो जाता है।

    सायं 4 बजे के बाद संध्याकाल माना जाता है और भारतीय ज्योतिष विज्ञान के अनुसार संध्या काल के बाद सूर्य से सम्बंधित कोई भी गणना उस दिन न करके अगले दिन से की जाती है। इस हिसाब से वास्तव में मकर संक्रांति सन 2008 से ही 15 जनवरी को हो गई थी। लेकिन सूर्यास्त के पहले का समय होने के कारण 14 जनवरी को ही मकर संक्रांत मानते आ रहे थे।

    *सन 2023 में संक्रांति का समय 14 जनवरी की शाम को 9.35 का है, अर्थात तब सूर्यास्त हो चुका होगा, इसलिए 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी।*

    वैसे तो सन 2008 से सन 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी की हो चुकी है।

    सन 2081 से मकर संक्रांति 16 जनवरी को होगी। वैसे उसके बाद भी कुछ लोग कुछ बर्ष तक 15 जनवरी को मनाते रहेंगे।

    संक्रांति का चन्द्र महीनों की तिथि से कोई मतलब नहीं है
    संक्रांति की अपनी गणना है जो कि अंग्रेजी से संयोग कर जाती है।

    72 साल की रेंज में संक्रांति चक्र एक दिन बढ़ जाता है
    सन 275 में मकर संक्रांति 21 दिसम्बर को हुआ करती थी जो कि अब सन 2023 आते-आते 15 जनवरी तक आ गयी है।

    सन 1935 से सन 2008 तक मकर संक्रांति 14 जनवरी को रही और सन 1935 से पहले 72 साल तक यह 13 जनवरी को रही थी। इन बातों को जानकार आपको अपने पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए कि – जब दुनिया भर के लोग पशुओं की तरह केवल खाने और बच्चे पैदा करने का काम ही जानते थे तब हमारे पूर्वज ब्रह्माण्ड को पढ़ रहे थे।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • – भीलवाड़ा में निर्माण कम्पनी का लाइजन अधिकारी एवं दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार > आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

    जयपुर, 13 जनवरी, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भीलवाड़ा- द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये शंभुदयाल बावरिया लाइजन अधिकारी, आई.आर.बी. मॉर्डन रोड़ मैकर्स प्रा. लि. भीलवाड़ा (एन.एच.ए.आई. से संबंद्ध) एवं उसके दलाल हस्तीमल जैन ( प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की भीलवाड़ा द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुर बाईपास पर निर्माणाधीन मकान को नहीं तोड़ने तथा एन. एच. ए.. आई. अधिकारियों द्वारा भी नहीं तोड़ने की जिम्मेदारी लेकर शंभुदयाल बावरिया लाइजन अधिकारी, आई.आर.बी. मॉर्डन रोड़ मैकर्स प्रा.लि. भीलवाड़ा (एन.एच.ए.आई. से संबंद्ध ) द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी भीलवाड़ा – द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री शिव प्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये शंभुदयाल बावरिया पुत्र श्री उमराव सिंह निवासी सुभाषनगर पोस्ट मीरपुर, पुलिस थाना नारनोल, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा हाल निवासी मकान नं0 41, शिव मंदिर के पास जैन किराणा के सामने, सुभाषनगर, भीलवाड़ा हाल लाइजन अधिकारी, आई.आर.बी. मॉर्डन रोड़ मैकर्स प्रा.लि. भीलवाड़ा (एन.एच. ए.आई. से संबंद्ध ) को उसके दलाल हस्तीमल जैन पुत्र श्री मदनलाल जैन निवासी मकान नं0 40, कमला पॉम, भीलवाड़ा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    Editor in chief Amjad Khan 7737376413

    In Bhilwara, construction company’s liaison officer and broker (private person) arrested red-handed taking bribe of Rs 50,000.



  • अजमेर में पटवारी 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 09 जनवरी सोमवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रीमती दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में श्रीमती दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर द्वारा 8 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राकेश वर्मा (चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर) के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती मीरा बेनीवाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रीमती दर्शना सबल पत्नी श्री अभिषेक तंवर निवासी बी-229, चन्द्रवरदाई नगर, अजमेर हाल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा

    गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि वांछित मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा को पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री चन्द्रसिंह रावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर के नेतृत्व में थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रदीप न. 10797, कानि श्री मनीष न. 8906 महिला कानि संतोष न. 12902 की टीम गठित की गई। टीम ने मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा पुत्र श्री प्रहलाद शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 40 साल निवासी गांव बोरावड पुलिस थाना मकराना जिला नागौर हाल सांवरमल शर्मा का मकान, , काली माता मन्दिर के पास शमशान घाट परिसर आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा से अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त गोपी शर्मा के विरुद्ध पूर्व मे 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है जिसमे से दो प्रकरण पुलिस थाना झोटवाडा व पुलिस थाना आदर्श नगर पर एनडीपीएस एक्ट के होना पाया गया है तथा तीन आपराधिक प्रकरण पुलिस थाना मकराना जिला नागौर मे दर्ज होना पाया गया है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम गोपी शर्मा

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    , Office of the Deputy Commissioner of Police, Jaipur North.

    * Proceedings of Police Station Brahmapuri Jaipur North: Illegal drug smack supplier Gopi Sharma

    Arrested

    Deputy Commissioner of Police Jaipur Uttar Shri Deshmukh Parish I.P.S.

Design a site like this with WordPress.com
Get started