Category: news

  • ग्वालियर छात्रा ने किले से कूद कर किया सुसाइड

    ग्वालियर

    छात्रा ने किले से कूद कर किया सुसाइड

    बीए एलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने पर किले से कूदकर आत्महत्या कर ली।

    मृतिका का नाम आकृति और सृष्टि भदौरिया है,

    मृतिका गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की बेटी बताई जा रही है,

    पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    *Gwalior*

    *Student commits suicide by jumping from the fort*

    *A third year BA LLB student committed suicide by jumping from the fort after being cheated in love.*

    *The names of the deceased are Akriti and Srishti Bhadoria,*

    *The deceased

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • थाना झोटवाडा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर सुमित सिंह एवं राकेश बाबत को राजेश कुमार सिंह  पुलिस निरीक्षक के नेत्रत्व  में किया गिरफ्तार।

    सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर में कार्यवाही।

    थाना झोटवाडा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर सुमित सिंह एवं राकेश बाबत को किया गिरफ्तार।

    गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 41 ग्राम 77 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 दुपहिया वाहन बरामद।

    पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करो के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अति पुलिस आयुक्त (प्रथम), श्री कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देशन में कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर कानि, गिरधारी लाल की सूचना पर पुलिस धाना झोटवाडा जयपुर (पश्चिम) की टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर 1. सुमित सिंह पुत्र श्री विनोद सिंह चाडी 2. राकेश बाबत पुत्र श्री ओमाराम विश्नोई की गिरफ्‌तार कर आरोपित के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 41 ग्राम 77 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 दुपहिया वाहन MH 103 102 1834 बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 200/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से सउनि दीपक त्यागी की अहम भूमिका रही।

    गिरफ्‌तार आरोपित से पूछताछ में निम्न तथ्यों का खुलासा हुआ है :-

    > गिरफ्तार आरोपित सुमित सिंह पुत्र श्री विनोद सिंह मूलतः मकान नम्बर 06-4-2 चीथा पुलिया चीपासनी हाउसिंह बोर्ड पुलिस थाना देव नगर जोधपुर हाल फ्लैट नम्बर जी-03 प्लाट नम्बर 189-ए भरत रेजीडेन्सी मोती नगर वैशाली नगर जयपुर एवं वर्तमान में शकर विहार नागल जैसा बोहरा थाना झोटवाडा जयपुर में किराये से निवास करना पाया गया एवं आरोपित राकेश बाबल पुत्र श्री ओमराम बिश्नोई मूलतः गांव फीटकासनी पुलिस थाना कुडी भगतात्सनी जोधपुर हाल एवं वर्तमान में शंकर बिहार नांगल जैसा बोहरा पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर में किराये से निवास करता है।
    गिरफ्‌तार आरोपितगण से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सप्लायर एवं खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर (पश्चिम) में पूछताछ एवं विस्तृत्त अनुसंधान जारी है।

    गिरफ्तार आरोपित का नाम पता-

    1. सुमित सिंह पुत्र श्री विनोद सिंह चाड़ी जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी मकान नम्बर 08-4-2 चौथा पुलिया चौपासनी हाउसिंह बोर्ड पुलिस थाना देव नगर जोधपुर हाल फ्लैट नम्बर जी-03 प्लाट नम्बर 189-ए भरत रेजीडेन्सी मोती नगर वैशाली नगर जयपुर हाल किरायेदार शकर विहार नांगल जैसा बोहरा थाना झोटवाडा जयपुर।

    2. राकेश बाबल पुत्र श्री ओमराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी गांव फीटकासनी पुलिस थाना कुडी भगतासनी जोधपुर हाल किरायेदार शंकर बिहार नांगल जैसा बोहरा पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर।

    आपराधिक रिकार्ड आरोपी राकेश बाबलः-

    क्र.सं.

    मुकदमा नम्बर

    187/2022

    15.06.22

    120/2019 29.06.2019

    धारा

    8/21. 29 एनडीपीएस एक्ट

    8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट

    थाना

    गुडा एन्दालापाली

    8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट

    कोतवाली पाली

    537/2019 09.10.2019 166/2021 02.05.2021

    8/21,25 एनडीपीएस एक्ट

    के. बी.

    433/2015 4.12.2015

    8/21 एनडीपीएस एक्ट

    रातानाडा

    5

    सीएसटी के सदस्य सउनि दीपक त्यागी कानि. गिरधारी लाल, विकास कुमार एवं अजय थाना झोटवाडा टीमः प्रभूसिंह उप निरीक्षक, कानि, गिरीराज सिंह, दीपेन्द्र सिंह, । कुमार

    फोटोग्राफ्स
    > गिरफ्तार गिरफ्‌तार आरोपितगण ने उक्त मादक पदार्थ स्मैक हमारे परिचित शुभम अग्रवाल उर्फ डब्बू एवं जगदीश उर्फ जग्गी निवासी बजरग वाटिका पानी की टंकी के पास वैधजी चौराहा निवारू रोड जयपुर से खरीद करना बताया। जिसकी छोटी छोटी पूडियां बनाकर ग्राहकों को बेचते है।

    C.S.T. (Crime Branch) Action against drugs mafia under Operation “Clean Sweep” by Police Commissionerate, Jaipur at Police Station Jhotwada Jaipur.

    Illegal drug smack smuggler Sumi in Jhotwada police station

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा मोबाईल लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा मोबाईल लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

    मुल्जिमान के कब्जे से लुटे गये 9 मंहगे मोबाईल बरामद

      गैंग का सरगना जुबेर उर्फ पिण्डारी व साथी लुटेरा मोहम्मद फारूक उर्फ टीना गिरफ्तार व लूटे गये मोबाईल खरीदने वाला फजल उर्फ फैसल भी गिरफ्तार

      मुल्जिमान के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद

      पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 05.04.2024 को पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी कमर शाद पुत्र श्री इस्तेकार अली द्वारा अज्ञात शख्स द्वारा झपट्टा मारकर मोबाईल छीनने बाबत रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग संख्या 130/2024 धारा 382 भा.द.स. मे दर्ज किया गया

      गठन पुलिस टीम का विवरणः जयपुर शहर में बढ रही मोबाईल स्नेचिंग की वारदातो की रोकथाम व स्नेचरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर (प्रथम) श्री कैलाश चन्द बिश्नोई आई.पी.एस. द्वारा जयपुर आयुक्तालय के समस्त थानाधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशो की पालना मे श्रीमती रानू शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री शिवरतन गोदारा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री ईश्वर चन्द्र पारीक पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री हरिओम सिंह उ.नि.श्री हनुमान सहाय स.उ.नि., श्री प्रदीप कानि.न. 9209, श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876, श्री नफेसिंह कानि.न. 6038, श्री कानाराम कानि.न. 9033, श्री शंकरराम कानि.न. 10071, श्री श्रीराम कानि.न. 11494 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैंकी कर तकनीकी रूप से गहन छानबीन कर इससे सम्बन्धित आसूचनाओ का संकलन कर गैंग को चिन्हित कर कार्यवाही की गई।

      नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान- 1. जुबेर उर्फ पिण्डारी पुत्र श्री अशरफ जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी मकान न. 3801, नगीना मस्जिद, बाबू का टीबा पुलिस थाना रामगंज जयपुर हाल गली न. 01, अशरफ कालोनी, नाई की थडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 2. मोहम्मद फारूक उर्फ टीना पुत्र श्री अब्दुल लतीफ जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ताजियो का मौहल्ला गांव बोली पुलिस थाना बोली जिला सवाई माधोपुर हाल किरायेदार बैग साहब की कालोनी, बुर्ची वाली गली, नाई की थडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 2. फजल उर्फ फैसल पुत्र श्री स्वं. श्री अलीमुद्दीन उम्र 24 साल जाति मुसलमान निवासी मकान न. 3538, बिस्तियो की छोटी मस्जिद हुजुरी तोपखाना घाटगेट पुलिस थाना रामगंज जयपुर

      मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिम मोहम्मद फारूक उर्फ टीना के

      कब्जे से जयपुर शहर से विभिन्न स्थानो से छीने गये चार मंहगे मोबाईल फोन बरामद किये गये है तथा मुल्जिम फजल उर्फ फैसल के कब्जे से लूट के खरीद किये गये 5 मंहगे मोबाईल फोन बरामद किये गये है। मुल्जिम जुबेर उर्फ पिण्डारी से नाहरी का नाका इलाका थाना शास्त्री नगर जयपुर उत्तर इलाके से चुरायी हुयी मोटरसाईकिल न. RJ-14-HL-8058 बरामद की गई है। मुल्जिमान ने इलाका थाना आदर्श नगर, ट्रासपोर्ट नगर, सिन्धी कैम्प, रामगंज, गलतागेट, लालकोठी, बनीपार्क में करीब 25-30 वारदाते करना स्वीकार किया है जिसके सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

      वारदात करने का तरीकाः मुल्जिम मोहम्मद फारूक उर्फ टीना व जुबेर उर्फ

      पिण्डारी से अनुसंधान से सामने आया है कि गैंग का सरगना जुबेर उर्फ पिण्डारी है। दोनो मुल्जिम ही स्मैक पीने के आदि है, दोनो मुल्जिम सुनसान स्थान पर खडी मोटरसाईकिल चोरी कर लेते हे तथा सरगना जुबेर उर्फ पिण्डारी अपने साथी मोहम्मद फारूक उर्फ टीना को चोरी की मोटरसाईकिल पर साथ लेकर लेकर राह चलते लोगो व ई-रिक्शा में बैठकर मोबाईल पर बात कर रहे लोगो के पीछे से आकर झपट्टा मारकर मोबाईल लूटकर भाग जाते है, तथा लूटे गये मोबाईल को कौडियों के दामो मे वैचान कर देते है। मुल्जिम फजल उर्फ फैसल उक्त दोनो मुल्जिमान से चोरी का माल औने पोने दाम मे खरीद कर लेता है। गैंग का सरगना जुबेर उर्फ पिण्डारी है जिसकी विरुद्ध पूर्व मे करीब 15 मुकदमे चोरी, लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट के दर्ज हो रखे है। मुल्जिम मोहम्मद फारूक उर्फ टीना के विरुद्ध पूर्व मे 6 मुकदमे मोबाईल लूटने के दर्ज हो रखे है जिनमे करीब दोनो मुल्जिम एक वर्ष तक मुल्जिम जेल में बंद रहे थे। प्रकरण मे अन्य वारदातो मे लूटे गये मोबाईलो के बरामदगी के प्रयास जारी है।

      फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

      फोटो सरगना जुबेर उर्फ पिंडारी

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • खैरथल तिजारा में चिकित्सा अधिकारी 85 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार

      खैरथल तिजारा में चिकित्सा अधिकारी 85 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार

      आवास की तलाशी में भी 1 लाख रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि बरामद, अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

      जयपुर, 03 अप्रेल, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये डॉ. चमन प्रकाश चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ततारपुर, जिला खैस्थल-तिजारा को उसकी कार में 85 हजार रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर-द्वितीय इकाई को गोपनीय सूत्र से एक विडियो प्राप्त हुआ जिसमें आरोपी चिकित्सा अधिकारी एवं उसके साथ खड़ा हुआ एक स्वास्थ्यकर्मी, एक व्यक्ति से रिश्वत राशि ग्रहण कर रहा है। सूचना के अनुसार पुलिस थाना ततारपुर में दर्ज मुकदमें में मेडिकल रिपोर्ट में किसी एक पक्ष को लाभ पहुँचाने की एवज में आरोपी डॉ. चमन प्रकाश चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ततारपुर, जिला खैरथल-तिजारा द्वारा उक्त रिश्वत ली गई है तथा रिश्वत राशि के साथ अपनी कार से ततारपुर से अलवर जा रहा है।

      जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर-द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री परमेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के आकस्मिक चैंकिग / ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी चिकित्सा अधिकारी को 85 हजार रूपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोपनीय सूचना के अनुसार आरोपी चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक दिन पहले भी उसी व्यक्ति से 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि ली गई थी, उक्त संदिग्ध रिश्वत राशि भी कार्यवाही के दौरान आरोपी के आवास की तलाशी में बरामद की गई है।

      एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

      Medical officer arrested in Khairthal Tijara with suspected bribe amount of Rs 85 thousand

      Suspected bribe amount of Rs 1 lakh also recovered during search of the residence, search of other places continues

      Jaipur, 03 April, Wednesday

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • एसीबी द्वारा आज सवाई मानसिंह चिकित्सालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह एवं EHCC अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर  अनिल जोशी  को NOC के बदले रिश्वत लेनदेन करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया

      *ए सी बी की बड़ी कार्रवाई*
      SMS अस्पताल के उच्च प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्र्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सूत्र सूचना देकर अंदेशा ज़ाहिर किया गया कि चिकित्सालय में पदस्थापित किसी कार्मिक द्वारा अंग प्रत्यारोपण के फ़र्ज़ी NOC सर्टिफिकेट्स बिना कमेटी की बैठक के जारी किए जा रहे हैं जो की गठित समिति द्वारा अधिकृत नहीं किए गए हैं
      इस सूचना को विकसित करते हुए एसीबी द्वारा संदिग्ध अधिकारी की पहचान की गई तथा सूचना का सत्यापन किया गया। विकसित सूचना के आधार पर एसीबी द्वारा आज सवाई मानसिंह चिकित्सालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह एवं EHCC अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर  अनिल जोशी  को NOC के बदले रिश्वत लेनदेन करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया।इनसे 70000 रुपये तथा तीन फ़र्जी NOC बरामद की गई हैं।
      प्रारंभिक अनुसंधान मैं इस बात की पुष्टि हुई की सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह द्वारा गत कुछ महीनों में समिति के सदस्यों के फ़र्जी हस्ताक्षर करते हुए NOC बनाकर विभिन्न अस्पतालों को रिश्वत के बदले जारी की गई हैं। प्रकरण में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। उपमहानिरीक्षक डॉ रवि के के निर्देशन में हुई कार्रवाई।

      *Major action by ACB*
      By giving source information to the Anti Corruption Bureau, senior officials associated with the higher management of SMS Hospital expressed apprehension that any personnel posted in the hospital might be corrupt.

      Editor in chief Amjad Khan jaipurnews 7737376413

    • राजसमंद में सहायक लेखाधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

      राजसमंद में सहायक लेखाधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

      जयपुर, 31 मार्च, रविवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की राजसमंद इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये संदीप शर्मा सहायक लेखाधिकारी, उपकोष कार्यालय रेलमगरा, जिला राजसमंद को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की राजसमंद इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी की पारिवारिक पेंशन के लंबित एरियर बिल को पास करने की एवज में आरोपी संदीप शर्मा सहायक लेखाधिकारी, उपकोष कार्यालय रेलमगरा, जिला राजसमंद द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

      जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी राजसमंद इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिम्मत चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मंशाराम द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सहायक लेखाधिकारी को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक लेखाधिकारी द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

      एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

      Assistant Accounts Officer arrested red-handed taking bribe of Rs 10,000 in Rajsamand

      Jaipur, 31 March, Sunday. A.C.B. ACB on the instructions of the headquarters. Sandeep Sharma taking action today by the Rajsamand unit of

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • जयपुर में पुलिस थाना सोड़ाला का उपनिरीक्षक पुलिस 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

      जयपुर में पुलिस थाना सोड़ाला का उपनिरीक्षक पुलिस 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

      जयपुर, 29 मार्च, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर शहर प्रथम

      इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये अशोक मीणा उपनिरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना सोड़ाला,

      जयपुर आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों

      गिरफ्तार किया है।

      भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर शहर प्रथम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई

      कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में उसके निर्दोष होते हुये भी जबरन मुलजिम बनाने की धमकी

      देकर आरोपी उपनिरीक्षक पुलिस द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान

      किया जा रहा है।

      जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी

      जयपुर शहर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देशन में

      शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज गुरनानी द्वारा मय

      टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक मीणा उपनिरीक्षक पुलिस को परिवादी से

      20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

      एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

      Sub Inspector of Police Station Sodala in Jaipur arrested red handed while taking bribe of Rs 20 thousand

      Jaipur, 29 March, Friday. A.C.B. Jaipur city first on the instructions of the headquarters

      Unit action today

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

    • *राजस्थान में कानून की धज्जियां होलिका दहन से पहले खून की होली, सात लोगों का मर्डर, पांच लाशें तो थाने के पास*

      राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। आज रात ग्यारह बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा, लेकिन होलिका पर्व से कुछ घंटों पहले ही राजस्थान में दो जिलों में बदमाशों और गुंड़ों ने खून की होली खेली है। सात लोगों की हत्या कर दी गई है कुछ ही घंटों में। इनमें से पांच हत्याएं तो एक ही जिले में की गई हैं और दो हत्याएं दूसरे जिले में की गई है। पांच हत्याओं के बाद शवों की जो हालात थी उसे देखकर पुलिसवालों तक के रौंगटे खड़े हो गए। पांच हत्याओं की खबर झालावाड़ जिले से आ रही है और दो अन्य मर्डर उदयपुर जिले में किए गए हैं

      *उदयपुर में रंजिश के चलते तीन लोगों को चाकू घोंपे, एक को पीट पीटकर मार दिया*

      उदयपुर जिले में देर रात हत्या की दो वारदातें हुई हैं। इन वारदातों में दो मर्डर के अलावा दो अन्य अस्पताल में भी भर्ती किए गए हैं। उनमें से एक की हालत तो बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड के बाद से पूरे जिले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। उदयपुर से मिली जानकारी के अनुसार देर रात रिषभदेव थाना इलाके में दोनों हत्याएं की गई है। पहली घटना के बारे में जानकारी मिली कि मसारो की ओबरी क्षेत्र में एक कार्यक्रम के तहत दो पक्षों में रंजिश हो गई। इस दौरान कार्यक्रम के बाद अनिल नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। अनिल के साथ दो अन्य लोगों को भी चाकू घोंप दिए गए। दोनो अस्पताल में भर्ती हैं। एक की हालत गंभीर है। इस घटना के कुछ घंटों के बाद भरदा इलाके में शराब के नशे में कुछ लोगों ने सुरेश नाम के एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। सुरेश से इन युवकों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सुरेश भी शराब के नशे में था या नहीं….. इसकी जांच की जा रही है। दोनो हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए हैं

      *विवाद के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे पांच लोगों की हत्या, ट्रक से रौंद दिया*

      उधर झालावाड़ जिले में तो मानों कानून का डर पूरी तरह से खत्म ही हो गया। दो पक्षों के विवाद के बाद एक पक्ष थाने में मुकदमा दर्ज कराने जा रहा था तो दूसरे पक्ष ने थाने से कुछ दूरी पर ही पांच लोगों को मार दिया। उन पर जब तक ट्रक चढ़ाया गया तब तक उनकी जान नहीं चली गई। उनमें से कुछ के शवों को पुलिस ने सड़क पर चिपकी हालत में बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि देर रात पगारिया थाना इलाके में रहने वाले दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बिन्नायना और हनावदा गांव के रहने वाले पांच लोग दो बाइक पर सवार होकर थाने जा रहे थे। लेकिन पगारिया थाने के कुछ पहले ही पांचो को आरोपी पक्ष ने ट्रक से कुलच दिया। तब तक उनको कुचला जाता रहा जब तक पांचों की मौत नहीं हो गईं। पांच में से चार बिन्नायना गांव के रहने वाले थे। यह हत्याकांड डग – भवानी मंडी मार्ग पर हुआ है। फिलहाल तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर हैं, चार से पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर है। बवाल को देखते हुए हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है

      *Law flouted in Rajasthan, bloody Holi before Holika Dahan, murder of seven people, five dead bodies near the police station*

      Big news is coming from Rajasthan. Holika Dahan will be done after 11 o’clock tonight, but Holi

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त

      1 मार्च 2024 से अब तक 115 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त, आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त

      जयपुर, 18 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है। इसी तरह 1 मार्च से अब तक एजेंसियों ने 115 करोड़ रु. कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है।

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। 1 मार्च 2024 से अब तक 2 करोड़ 41 लाख रूपए कैश, ड्रग्स लगभग 51.56 करोड़ रूपए, शराब 6 करोड़ 71 लाख रूपए और सोना चांदी जैसी कीमती धातुओं की 8 करोड़ 56 लाख रूपए की जब्ती की गयी है, 46 करोड़ रूपए की अन्य सामग्री जबकि फ्रीबीज 22 लाख की जब्ती की गयी है। 18 करोड़ 70 लाख रुपए के साथ जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा सीजर हुआ है। दूसरे स्थान पर 11 करोड़ 5 लाख के साथ जयपुर, तीसर स्थान पर गंगानगर ने 9 करोड़ 95 लाख, चौथे स्थान पर भीलवाड़ा 8 करोड़ 35 लाख और पांचवे स्थान पर टोंक ने 5 करोड़ 93 लाख रूपए की जब्ती की है।

      श्री गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से अब तक 1 करोड़ 46 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 4.68 करोड़ रूपए, शराब 72 लाख रूपए और सोना चांदी जैसी कीमती धातुओं की 68 लाख रूपए की जब्ती की गयी है। 9 करोड़ 77 लाख रूपए कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है। आचार संहिता लगने के बाद भीलवाड़ा ने 1 करोड़ 73 लाख, उदयपुर एवं कोटा में 1 करोड़ 49 लाख, जयपुर 1 करोड़ 37 लाख एवं चित्तौड़गढ़ जिले ने 1 करोड़ 21 लाख रूपए की जब्ती की है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।

      श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में इन विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

      From March 1, 2024 till now, illegal liquor, cash and other material worth more than Rs 115 crore seized, after the implementation of the code of conduct, a record illegal material worth more than Rs 17 crore seized.

      Jaipur, 18 March. come to lok sabha

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    • *पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की धौलपुर में बड़ी कार्रवाई*

      *पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की धौलपुर में बड़ी कार्रवाई*

      *-डकैतों-बदमाशों को हथियार सप्लाई करने आये दो तस्करों को 20 अवैध हथियार व 32 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा*

      *-पूछताछ के बाद अवैध हथियार की फैक्ट्री भी पकड़ी, मौके से हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण किए जप्त*

      जयपुर, 17 मार्च। पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को स्थानीय पुलिस एवं डीएसटी के सहयोग से अंजाम दिया है। एजीटीएफ ने डकैतों एवं स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने आए दो बदमाशों को पकड़ कर 20 आग्नेयास्त्र एवं 32 कारतूस भी बरामद किए। दोनों से पूछताछ के उपरांत इनकी निशानदेही पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण भी जप्त किए गए हैं।पकड़े गये अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
            
      अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध श्री दिनेश एम एन ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय गिरोह एवं गैंगस्टर के बारे में आसूचना संकलन के लिए डीआईजी क्राइम योगेश यादव के सुपरविजन एवं एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश के समन्वय में गठित टीमों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेजा किया गया है।

      *चुनाव में अपराधिक गतिविधियों के लिए हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी*

      एडीजी श्री एमएन ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भरतपुर रेंज गई टीम के एएसआई शैलेंद्र शर्मा व दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, बृजेश शर्मा व महेंद्र सिंह को शनिवार को सूचना मिली कि लोकसभा चुनाव में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले हैं।

      *भाग रहे तस्करों को खेतों में पीछा कर पकड़ा*

      श्री एमएन में बताया कि इस सूचना को एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा से शेयर कर उनके नेतृत्व में एजीटीएफ, डीएसटी व एसएचओ मनियां मय टीम के सहयोग से मांगरोल रोड पर मोदी ढाबा के पास दबिश दी गई। जहां प्लास्टिक के कट्टे लेकर खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम घेर कर उन दोनों को दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम-पता इंद्रलाल कुशवाहा पुत्र हरविलास (50) निवासी थाना जौरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश एवं नरेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र कोक सिंह (38) निवासी हेतराम का अड्डा मजरा भानपुर थाना मनियां जिला धौलपुर होना बताया।

      *खेत मे बना रखी थी अवैध हथियार की फैक्ट्री*

      एडीजी ने बताया कि इनके पास मिले हथियारों के बारे में पूछताछ की गई। दोनों ने हथियार व कारतूस डांग क्षेत्र में डकैतों एवं अन्य अपराधियों को सप्लाई करने के लिए वरखंडी का पूरा मजरा ढोडीका निवासी नारायण लोधा पुत्र बाबूलाल से लाना बताया। साथ ही यह भी बताया कि नारायण ने अपने खेत पर अवैध हथियार की फैक्ट्री लगा रखी है, जहां वह खुद हथियार बनाता हैं।

      सूचना पर दोनों तस्करों को साथ लेकर टीम ने नारायण के खेत में बनी फैक्ट्री में दबिश दी। पुलिस टीम को देख रात के अंधेरे में सरसों की फसल की आड़ लेकर आरोपी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण जप्त किये। मामले में थाना मनियां पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश एवं अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी नारायण के विरुद्ध थाना मनियां पर आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के तीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।

      *ये असलाह एवं उपकरण किए जब्त*

      पुलिस ने आरोपी इंद्रलाल व नरेंद्र सिंह के पास मिले प्लास्टिक के कट्टों से 10 पौना 315 बोर, 3 पौना 12 बोर, दो राइफल 12 बोर व 5 कट्टे 315 बोर एवं 32 जिंदा कारतूस बरामद किये। फैक्ट्री से हथियार बनाने में प्रयुक्त ड्रिल वर्मा मशीन, आग में हवा देने का पंखा, गाटर ब्लेड लोहा, रेतनी, हथौड़े, प्लास, आरी, फनर, टांकी, गुल्ला व अन्य कई उपकरण जप्त किए हैं।

      *कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका*

      इस कार्रवाई में एजीटीएफ पुलिस मुख्यालय टीम के एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई शैलेंद्र शर्मा व दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व बृजेश कुमार की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल संजय सिंह का तकनीकी सहयोग रहा।

      कार्रवाई में धौलपुर जिले की मनियां थाना से एसएचओ देवेंद्र कुमार, एएसआई मोहनलाल, कांस्टेबल आशा राम, बंटी सिंह, रामदास व चालक अरविंद एवं डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई योगेंद्र तिवारी,हेड कांस्टेबल दीनदयाल व कपिल, कांस्टेबल उमेश, धर्मेंद्र, सूबेदार, मानवेन्द्र, भरत व दशरथ एवं कांस्टेबल चालक वासुदेव व अविनाश शामिल थे।

      *Big action by Anti Gangster Task Force of Police Headquarters in Dholpur*

      *-Two smugglers who had come to supply weapons to dacoits and criminals were caught with 20 illegal weapons and 32 live cartridges*

      प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started