उरई में कानपुर से शुक्रवार की देर रात एक स्लीपर बस अहमदाबाद जा रही थी। बस जैसे ही उरई कोतवाली के कालपी बस स्टैंड के पास पहुंची थी। तभी बस कंडक्टर सवारियों को उतारने और बैठाने लगा। इसी दौरान बस में शराब के नशे में चार यात्री बैठे हुए थे, जिन्होंने चालक और कंडक्टर पर जल्द से जल्द गाड़ी चलाने के लिए कहा। इस पर कंडक्टर ने और सवारियां बैठाने की बात कही। इसी को लेकर शराब के नशे में धुत चार युवकों ने कंडक्टर और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं चालक को सीट से हटाकर खुद गाड़ी ड्राइव करने लगे और तेज रफ्तार से लेकर जाने लगे। इस पर यात्रियों ने शोर मचाया, तो पीछे से आ रही पुलिस की जीप ने बस को जिला अस्पताल के पास रोका। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से शोर मचाने का कारण पूछा, जिस पर यात्रियों ने पूरी घटना बताई। इस पर पुलिस ने बस में छुपे चारों लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यात्रियों ने बताया कि गाड़ी को चारों लोग तेज रफ्तार से लेकर भाग रहे थे। जैसे कोई बदमाश गाड़ी को हाईजैक करके ले जा रहा हो।

A sleeper bus was going from Kanpur to Ahmedabad late Friday night in Orai. As soon as the bus reached Kalpi bus stand of Orai Kotwali, the bus conductor started getting the passengers down and seated. During this time, alcohol started entering the bus.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413







