अलवर में होमगार्ड आरक्षक 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 29 अगस्त, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि होमगार्ड में सिपाही के पद पर परमानेंट लगवाने की एवज में आरोपी सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर द्वारा 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर-प्रथम इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सहजुदीन होमगार्ड आरक्षक कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड अलवर को परिवादी से 30 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Homeguard constable arrested red handed taking bribe of Rs 30,000 in Alwar
Jaipur, 29 August, Thursday. On the instructions of ACB headquarters, ACB’s Alwar-1st unit took action today and arrested Sahjudin Homeguard
*जयपुर: पहले बंधक बनाकर किया विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, फिर 14 लाख में बेचा*
*जयपुर:* अलवर. राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीणा ने कहा कि पीड़िता की ओर से दर्ज मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषियों की तलाश की जा रही है.
*10 साल पहले हुई पति की मौत:*
पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. उसका 12 साल का एक बेटा भी है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी. उसके बाद अगस्त 2023 में रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स ने उसे विश्वास में लिया और अपने साथ ले गया. आरोप है कि उसने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा. वो पीड़िता को न किसी से बात करने देता था और न ही कहीं आने-जाने देता था. इतना ही नहीं वो और उसका भाई पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किए.
*Jaipur: First widow was held hostage and gang raped, then sold for 14 lakhs*
*Jaipur:* Alwar. A woman resident of Rajgarh police station area has filed a case against her relatives for keeping her hostage and gang raping her.
जयपुर: SMS अस्पताल की रेजिडेंट महिला डॉक्टर का पोस्ट वायरल, लिखा- ‘हो सकती है मेरी रेप-हत्या, मैं नहीं चाहती निर्भया बनूं 19 अगस्त सोमवार 2024-25
जयपुर: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद अब जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के जरिए उसने एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला डॉक्टर ने पोस्ट लिखा कि उसके साथ दुष्कर्म या फिर उसकी हत्या हो सकती है. महिला रेजिडेंट चिकित्सक ने यह पोस्टर चिकित्सकों से जुड़े एक रूप में डाला है, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया और पोस्ट वायरल होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इसकी शिकायत एसएमएस थाने में दी.
साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मामले की सीधे शिकायत नहीं मिली है. मुझे लड़की की शिकायत का स्क्रीन शॉट मिला है. लड़की अभी अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित है. पूरे मामले की पड़ताल के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है. वहीं, एसएमएस थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद महिला रेजिडेंट चिकित्सक से बातचीत की गई, लेकिन अभी तक महिला रेजिडेंट थाने शिकायत देने नहीं पहुंची है.
* Jaipur: Post of resident female doctor of SMS hospital goes viral, wrote- ‘I may be raped-murdered, I do not want to become Nirbhaya*
*19 August Monday 2024-25*
* Jaipur:* Train in Kolkata, the capital of West Bengal
शाहपुरा (भीलवाड़ा) में पुलिस थाना बनेड़ा का सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 17 अगस्त, शनिवार। एसी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की भीलवाडा-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की मीलवाड़ा-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि एक्सीडेंट में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर चालान पेश न्यायालय करने की एवज में आरोपी मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की भीलवाड़ा-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मदनलाल वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला शाहपुरा को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक उपनिरीक्षक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अडिग अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने रामरत प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
Assistant Sub Inspector of Police Station Banera in Shahpura (Bhilwara) arrested red handed taking bribe of Rs. 10 thousand
Jaipur, 17th August, Saturday. On the instructions of ACB Headquarters, Bhilwara-II unit of ACB arrested
कोटा में पुलिस थाना कैथून के थानाधिकारी के लिये 3 लाख रुपये रिश्वत लेते कानिस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, थानाधिकारी मौके से फरार, तलाश जारी
जयपुर, 17 अगस्तु शनिवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए. सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि जमीन के विवाद में उसे उसकी जमीन पर कब्जा कराने की एवज में आरोपी धनराज मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा द्वारा आरोपी भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून के माध्यम से 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कल्याणमल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम पुलिस निरीक्षक श्री देशराज बन्य के ट्रेष कार्यवाही करते हुए आरोपी भरत कुमार जाट कानिस्टेबल, पुलिस थाना कैथून, जिला कोटा को परिवादी से 3 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थानाधिकारी, पुलिरा निरीक्षक ए.सी.बी. कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मागले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अडिग अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान
में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
Constable arrested red handed while taking bribe of Rs. 3 lakh for the SHO of Police Station Kaithun in Kota, SHO absconded from the spot, search continues
Jaipur, 17th August Saturday. On the instructions of ACB Headquarters, A.S.
पूर्व मंत्री जोशी के करीबी को रिश्वत में मिले करोड़ों:जलदाय विभाग ने आरोपी ठेकेदारों के साथ किया 500 करोड़ का लेनदेन..!!
जयपुर
जल जीवन मिशन (जेजेएम) में हुए घोटाले को लेकर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दूसरी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
इस बार कुल चार आरोपियों जलदाय विभाग के ठेकेदार पदमचंद जैन, महेश मित्तल, प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया और स्टेनोग्राफर मुकेश पाठक के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है।
इसमें आरोपियों के खातों में 500 करोड़ रुपए का लेनदेन पीएचईडी के साथ मिले हैं। साथ ही सामने आया कि पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने 5.40 करोड़ रुपए की रिश्वत तत्कालीन मंत्री महेश जोशी के करीबी को दी थी।
इससे पहले ईडी 24 अप्रैल को पदमचंद जैन के बेटे में पीयूष जैन के खिलाफ पहली चार्जशीट पेश कर चुकी हैं। जो पहले से जेल में है।
अब पेश की गई चार्जशीट में कहा गया है कि पदमचंद जैन, महेश मित्तल और पीयूष जैन टेंडर हासिल करने, बिल मंजूर करवाने के लिए लोक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग (पीएचईडी) के अधिकारियों को रिश्वत देते थे। आरोपी हरियाणा से चोरी का माल खरीदने में भी शामिल थे। टेंडर हासिल करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे।
प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया को भी ईडी ने आरोपी बनाया था और वो फिलहाल जेल में है।
आरोपियों के खाते में 500 करोड़ रुपए जमा किए गए
जांच में सामने आया कि चारों आरोपियों से संबंधित फर्मों के बैंक खातों में लगभग 500 करोड़ रुपए पीएचईडी द्वारा जमा किए गए थे। इसलिए उन्हें जो भी पैसा मिला वह पीएमएलए अधिनियम के तहत अपराध से कमाया पैसा है। आरोपी मुकेश पाठक (IRCON) में स्टेनोग्राफर था। उसने महेश मित्तल और पदम जैन की फर्म के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाए थे।
संजय बड़ाया की भूमिका पर ईडी ने कहा है कि बड़ाया निजी ठेकेदारों से 2.5 से 3 प्रतिशत चार्ज कर रहा था। चार्जशीट में कहा गया- वह तत्कालीन पीएचईडी मंत्री का करीबी विश्वासपात्र था और पीएचईडी में टेंडर पाने के लिए कंपनियों की सुविधा के लिए 2.5% से 3% रुपए ले रहा था। बड़ाया ने आरोपी ठेकेदारों महेश मित्तल और पदमचंद जैन से लगभग 5.4 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी।
ईडी ने आज चार्जशीट पदम चंद जैन, महेश मित्तल, संजय बड़ाया और मुकेश पाठक के खिलाफ पेश की हैं। जानकारी में सामने आया है कि आरोप पत्र इस से पहले 24 अप्रैल को ईडी ने ठेकेदार पदम चंद जैन के बेटे पीयूष जैन के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।
जो पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार और जेल में है। ईडी ने 8 अगस्त, 2023 को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद जांच शुरू की थी।
पूर्व मंत्री महेश जोशी के यहां भी हुई थी छापेमारी
ईडी को प्रॉपर्टी डीलर संजय बड़ाया और कल्याण सिंह काव्य के घर से जल जीवन मिशन से जुड़े और जमीनों में पैसों के इनवेस्टमेंट के कई दस्तावेज मिले। यह दोनों पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के करीबी थे।
ऐसे में ईडी ने 3 नवंबर 2023 को पूर्व मंत्री महेश जोशी के सचिवालय स्थित ऑफिस और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुबोध अग्रवाल, चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता, इंजीनियर दिनेश गोयल, एक्सईएन संजय अग्रवाल के ऑफिस सहित 6 जगहों पर रेड मारी थी।
उस समय सुबोध अग्रवाल राजस्थान के तीसरे सबसे सीनियर आईएएस थे। सुबोध अग्रवाल मई 2023 में ही जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बने थे।
ईडी ने महेश जोशी के कार्यालय से हार्ड डिस्क और जेजेएम घोटाले से जुडे़ कई दस्तावेज जब्त किए थे। प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया के करीबी प्रॉपर्टी डीलर रामवतार शर्मा के यहां से 45 लाख रुपए सीज किए। ठेकेदार पदमचंद जैन और अन्य के बैंक खाते में 1.75 करोड़ रुपए सीज किए।
क्या है पूरा मामला
7 अगस्त 2023 को एसीबी ने पीएचईडी इंजीनियर मायालाल सैनी, प्रदीप के साथ ठेकेदार पदमचंद जैन और कंपनी के सुपरवाइजर मलकेत सिंह को पकड़ा था। दलाल प्रवीण कुमार भी गिरफ्तार हुआ था। एसीबी ने इनके पास से 2.90 लाख रुपए कैश जब्त किया था। सभी बहरोड़ से जयपुर के होटल पोलो विक्ट्री पहुंचे हुए थे। इन्हें चौमूं पुलिया के पास घेर कर पकड़ लिया। कार में बैठे बहरोड़ एईएन राकेश चौहान की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया था। पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र लगाए थे। दोनों कंपनियों पर जयपुर रीजन प्रथम व द्वितीय के इंजीनियरों से मिलीभगत कर 900 करोड़ के टेंडर लेने का आरोप है। सितम्बर-2023 में एसीबी ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर टेंडर हासिल करने के आरोप में श्याम ट्यूबवेल, गणपति ट्यूबवेल के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद ईडी मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने करीब एक साल पहले घोटाले से जुडे़ अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापा मारकर ढाई करोड़ रुपए बरामद किए थे। इतना कैश गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी थीं।
मिशन में पैसे खर्च करने में राजस्थान दूसरे स्थान पर
जल जीवन मिशन(जेजेएम) जल शक्ति मंत्रालय की सबसे बड़ी योजना है। इसमें 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कम से कम 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी उपलब्ध कराया जाना है। पांच वर्षों की अवधि (2020 से 2024 तक) के लिए अनुमानित बजट 3.6 लाख करोड़ रुपए है। इसमें केंद्र सरकार 2.8 करोड़ या 58 प्रतिशत खर्च करेगी बाकी अन्य राज्यों के बीच फंड शेयरिंग होगा। जल जीवन मिशन में जून 2023 तक राजस्थान पैसे खर्च करने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर था। राजस्थान में प्रोजेक्ट के तहत 22 जिलों अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चितौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही और उदयपुर के गांवों में नल कनेक्शन पहुंचाने का काम होगा।
*Former minister Joshi’s close aide got crores in bribe: Water supply department did transaction of 500 crores with accused contractors..!!*
*Jaipur*
On Thursday, the enforcement directorate was suspended for taking action against the scam in Jal Jeevan Mission (JJM).
जयपुर में गुरुवार सुबह एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है। शिकायत मिलने के बाद जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने शव क्रब से बाहर निकाल एसएमएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
SI नरेन्द्र सिंह ने बताया- नाई की थड़ी आमेर निवासी मुन्ना खान ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया उनकी 25 साल की बेटी अनम फातिमा का फरवरी में नाई की थड़ी आमेर निवासी अजहर से निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही बेटी को दामाद अजहर टॉर्चर करता था। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी।
29 जुलाई की रात करीब 12 बजे सुसराल में बेटी से मिलकर वह घर लौटे थे। करीब 4:30 बजे दामाद ने कॉल कर बेटी अनम की तबीयत खराब होना बताया। फिर SMS हॉस्पिटल लेकर जाने की कहकर कॉल काट दिया। हम घर से SMS हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। अजमेरी गेट पर मिलने पर बेटी की मौत होने की
बताकर घर चलने को कहा।
←
TT
Woman’s body taken out from grave in Jaipur:
Father alleges – daughter was killed by strangulation, son-in-law had affair with another girl
कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा-II) राजस्थान जयपुर का सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 7 अगस्त, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की झालावाड़ इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा- II) राजस्थान जयपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी गौशाला में आई ऑडिट पार्टी द्वारा रिकार्ड में कमी नहीं निकालने की एवज में आरोपी मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा – II) राजस्थान जयपुर द्वारा 25 हजार रुपये एवं 10 किलो देशी घी रिश्वत के रूप में मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी कोटा के उपमहानिरीक्षक श्री कल्याण मल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी झालवाड़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगराम मीणा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा II) राजस्थान जयपुर को 5 हजार रुपये एवं 8 किलो देशी घी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्वत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अर्न्तगत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।
Office of Director General Anti Corruption Bureau (Public Relations Cell) Press Note
Assistant Accountant of Office of Accountant General (Audit-II) Rajasthan Jaipur caught taking bribe of Rs. 5000 and 8 kg Desi Ghee
*जयपुर: में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म: सांस लेने में तकलीफ के चलते एनआईसीयू में भर्ती, निगरानी में रखकर इलाज चल रहा..!!* *05 अगस्त सोमवार 2024-25*
*जयपुर:* जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में आज सुबह गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। चारों बच्चों को अभी सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है। इसके कारण उनको निगरानी में रखकर इलाज दिया जा रहा है। पैदा हुए चार बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।
हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉक्टर आशा वर्मा ने बताया- दौसा की रहने वाली संतोष प्रजापति (21) को 4 अगस्त को हॉस्पिटल की यूनिट-6 में भर्ती किया गया था। आज सुबह करीब 8 बजे महिला को डिलीवरी के लिए उसे ऑटी में लेकर गए, जहां नॉर्मल डिलीवरी के जरिए महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इसमें 2 बच्चे तो एक-एक किलोग्राम वजन के हैं, जबकि एक बच्चा 700 ग्राम और एक 930 ग्राम का है। डॉक्टर ने बताया- महिला अभी स्वस्थ्य है, लेकिन बच्चों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है। उन्होंने बताया- महिला को गर्भवती के दौरान एनीमिया की भी शिकायत थी। इसका इलाज इसी हॉस्पिटल में चल रहा है।
*बच्चों में सांस लेने में तकलीफ’*
एनआईसीयू के इंचार्ज और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विष्णु अग्रवाल ने बताया कि चारों बच्चे अभी एनआईसीयू यूनिट में भर्ती है और उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। क्योंकि डिलीवरी समय से पहले हुई है, इस कारण बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। उनका वजन भी कम है।
*नॉर्मल बच्चों का वजन 2.5 किलो से ज्यादा होता है:*
डॉक्टर अग्रवाल ने बताया- नॉर्मल जो बच्चे जब पैदा होते है तो उनका वजन ढाई किलोग्राम या उससे ज्यादा होता है। इन बच्चों में वजन बहुत कम है। इसलिए कॉम्प्लीकेशन ज्यादा रहता है। बच्चों के फेंफड़ों में थोड़ी दिक्कत है, इसलिए उनको सांस लेने में तकलीफ आ रही है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, ताकि वे जल्दी नॉर्मल हो सके।
* Jaipur: Woman gave birth to 4 children: Admitted in NICU due to difficulty in breathing, treatment is going on under observation..!!* * 05 August Monday 2024-25*
* Jaipur:* Woman gave birth to 4 children in a hospital at Sanganeri Gate in Jaipur
जयपुर: ‘1 कॉल करनी है, Please मोबाइल देंगे’, ऐसे लोगों से मांगता फोन, मिलते ही लगा देता दौड़, फिर… Aug 04,
जयपुर: राजस्थान के जयपुर से चोर की ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चोर लोगों से अपनी मदद के लिए उनका मोबाइल मांगता था. राहगीरों में से जो भी उस पर भरोसा कर लेते चोर उनको अपना शिकार बनाता था. मोबाइल देने पर चोर कुछ ही समय में उसे लेकर मौके से फरार हो जाया करता.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है:
आरोपी के पास से पुलिस ने 86 हजार रुपए, लूट के मोबाइल, बाइक बरामद किए हैं. आरोपी इस तरह के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है. आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो खुलासा हुआ कि सभी जगहों पर चोरी करने वाला एक ही चोर है.
मोबाइल से बैंक अकाउंट को खाली करता:
चोर स्नैचिंग में मिलने वाले मोबाइल के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट को भी खाली कर देता. ऑनलाइन पेमेंट् की सारी डीटेल्स को फोन से निकालकर चोर ऐसा करता था. एक मोबाइल से आरोपी ने 88 हजार रुपए निकाल लिए. आरोपी का नाम घनश्याम बैरावा है, वो शिवदासपुर का रहने वाला है. आरोपी 24 साल का है.
बात करते-करते भाग जाता:
चोर सड़क पर आते-जाते लोगों से मदद मांगता था. वो लोगों से कहता था कि उसे एक जगह जरूरी काम से फोन करना है. उसका मोबाइल कहीं गुम हो गया है. ऐसे में जो लोग उसे अपना फोन दे देते वो बात करते-करते फोन को लेकर मौके से फरार हो जाता था. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि चोर काफी समय से चोरी किया करता है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिले सबूतों के आधार पर युवक आदतन चोर है
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Jaipur: A shocking case of cheating by a thief has come to light from Jaipur, Rajasthan. The thief used to ask people for their mobile phones for help. The thief used to target any passerby who trusted him.