Category: news

  • दौसा में पुलिस थाना मानपुर का हैड कानिस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 17 अक्टूबर, गुरुवार । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई द्वारा आज दौसा में कार्यवाही करते हुये अजीत सिंह जाटव हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना मानपुर, जिला दौसा को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया

    कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट द्वितीय, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में हल्की धारायें लगाने एवं मुलजिमों का नाम निकालने की एवज में आरोपी अनुसंधान अधिकारी अजीत सिंह हैड कानिस्टेबल द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री अनिल कुमार-II के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर

    आज उप अधीक्षक पुलिस श्री विजय सिंह द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए

    आरोपी अजीत सिंह हैड कानिस्टेबल को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि

    लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा

    शिकायत से पूर्व 7 हजार रुपये तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी 3 हजार

    रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

    दौसा में पुलिस थाना मानपुर का हैड कानिस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    ➤ Head constable of Manpur police station in Dausa arrested red handed while taking bribe of Rs. 10,000

    Jaipur, 17 October, Thursday. On the instructions of ACB Headquarters, ACB Special Unit-II, Jaipur

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • एक निजी समाचार चैनल ने टोंक के आलिया अंबेडकर महाविद्यालय की छात्रा को पिंक सिटी प्रेस क्लब में विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

    निजी न्यूज़ चैनल ने टोंक की आलिया अम्बेडकर महाविद्यालय कि छात्रा को पिंकसिटी प्रेस क्लब मे विशेष सम्मान से नवाज़ा ।


    जयपुर। जयपुर के प्रेस क्लब में निजी न्यूज़ चैनल द्वारा राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आलिया को भी विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। आलिया टोंक के अम्बेडकर महाविद्यालय की छात्र है।  नवीन शर्मा, चंद्र यहां खत्री, मोहन लाल बैरवा, राजेश कुमार बुनकर, अब्दुल लतीफ़ आरको, लईक खान, मोहम्मद अय्यूब मंसूरी के हाथो यह सम्मान दिया गया।    
    आलिया को निम्न कार्यों एवं उपलब्धि के लिए चयनित किया गया : टोंक टेल्स डिबेट्स में बॉल विवाह को लेकर पार्टिसिपेट किया 2019।, टोंक रॉयल फैमिली वेलफेयर सोसायटी द्वारा कक्षा 10वीं में 92% अंक लेन पर सम्मानित किया गया 3 दिसंबर 2022, लाडो परियोजना पीसीसी आरसीएस द्वारा सम्मनित किया गया  2020, राजस्थान अधिकारी कर्मचारी अल्पसंख्यक संघ (RAKMA) द्वारा सम्मानित किया गया 31 जनवरी 2021, टोंक पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के डायरेक्टर द्वारा बेस्ट स्कूल टॉपर 2022-23 मेन, रेड रोज एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया, जाट समाज द्वारा राज्य स्तरीय पर समाज सेवा और चौधरी चरण सिंह पुरस्कार पूर्व कलेक्टर आरुषि मलिक द्वारा 2019 में सम्मानित किया गया,  जैन समाज द्वारा पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में बाल विवाह रोक थाम के लिए सम्मानित किया गया 4 फरवरी 2006,  नेहरू म्यूजिक क्लब द्वारा 9 अक्टूबर 2017 में सम्मानित किया गया।, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में चाय पर चर्चा में भाग लिया जिसमें उन्हें 14 नवंबर 2002 को सम्मानित किया गया। यूनिसेफ एक्शन एडी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में स्टूडेंट को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई 18 अक्टूबर 2019, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह मुक्त टोंक को लेकर ग्रुप वार्ता किया गया 13 नवंबर 2022 को,  टोंक स्थापना दिवस पर 19 नवंबर 2022 को सम्मान दिया गया। एक्शन एडी यूनिसेफ द्वार लगातर बाल विवाह को लेकर विभिन्न प्रोग्राम में शामिल हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा साइकिल रेली और डिबेट में शामिल हुई।

    A private news channel honoured a student of Tonk’s Aaliya Ambedkar Mahavidyalaya with a special honour at Pink City Press Club.

    Jaipur. A private news channel honoured various talents of Rajasthan at Jaipur’s Press Club.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • पुलिस थाना झिराना की बडी कार्यवाही 01 डम्पर अवैध बजरी से भरे हुये को किया जब्त व चालक को किया गिरफ्तार

    पुलिस थाना झिराना की बडी कार्यवाही 01 डम्पर अवैध बजरी से भरे हुये को किया जब्त व चालक को किया गिरफ्तार

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला टोंक श्री विकास सांगवान, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टोंक श्री ज्ञानप्रकाश नवल, के आदेशानुसार व श्री अरविन्द कुमार वृताधिकारी वृत पीपलू के निर्देशानुसार मन हरिमन उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना झिराना के सुपरविजन में टीम गठित की गई। गठित टीम ने थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 14.10.2024 की रात्री को टोल प्लाजा झिराना से आगे नाकाबन्दी के दौरान कस्बा झिराना की तरफ से एक डम्पर ओवरलोड अवैध बजरी से भरा हुआ आया जिसको डिग्गी-सोहेला रोड टोल प्लाजा झिराना के आगे रूकवाया व चैक किया गय तो डम्पर आर० जे० 52 जी०ए० 7591 बनास बजरी करीब 50 टन अवैध बजरी से भरा हुआ पाया जाने पर मौके पर जब्ती की कार्यवाही कर डम्पर चालक दिनेश गुर्जर पुत्र श्री गोपाल जाति गुर्जर उम्र 33 साल नि० नाथडी थाना पीपलू जिला टोंक को गिरफतार किया गया तथा वापसी थाना पर वाहन चालक/मालिक के विरूद्ध प्रकरण संख्या 125/2024 धारा 223 (a), 303 (2) बी०एन०एस० व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में गिरफतारशुदा अभियुक्त दिनेश गुर्जर को बाद

    अनुसंधान के सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जावेगा। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

    टीम :-

    1. श्री गिरिराज प्रसाद हैड कानि0 72 थाना झिराना

    2. श्री रामअवतार कानि0 724 थाना झिराना 3. श्री कान्हाराम कानि0 293 थाना झिराना

    थानाधिकारी पुलिस थाना झिराना, टोंक

    Big action of Police Station Jhirana, 01 dumper filled with illegal gravel was confiscated and driver was arrested

    PHOR

    Sir Superintendent of Police, District Tonk, Mr. Vikas Sangwan, Mr. Additional Superintendent of Police, M

    निवाई संवादाता फिरोज खान की प्रतिवेदन

    प्रधान संपादक अमजद खान jaipursnews 7737376413

  • जयपुर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी का निधन देर रात जोधपुर के अस्पताल में ली आखिरी सांस

    *जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का निधन, देर रात जोधपुर के अस्पताल में ली आखिरी सांस*


    जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. शाम के समय उन्हें सीने में तेज दर्द व घबराहट होने की शिकायत पर जोधपुर के नहर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. उनसे मिलने के लिए अस्पताल में हाई कोर्ट के जज फरजंद अली, जज नूपुर भाटी, जज कुलदीप माथुर, जज दिनेश मेहता सहित कई एडवोकेट्स भी अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन देर रात करीब 2:15 बजे यहीं पर आरपी सोनी का निधन हो गया.

    आज करीब 12:15 बजे निकली अंतिम यात्रा:

    जस्टिस आरपी सोनी का पार्थिव शरीर उनके अभयगढ़ स्कीम स्थित निवास पर रखा गया है, जहां दोपहर 12:15 बजे के करीब अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. अंतिम संस्कार में न्यायाधीशों के अलावा न्यायिक अधिकारियों सहित अधिवक्ता शामिल होंगे. जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी मूल रूप से जैतारण के रहने वाले थे. उनके पिता रामचंद्र सोनी व्यवसायी हैं और माता परमेश्वरी देवी गृहणी हैं. जस्टिस सोनी ने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में बैचलर की डिग्री प्राप्त की थी. राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल होने के बाद उन्होंने कई जगहों पर सिविल जज और सीनियर सिविल जज के रूप में कार्य किया. इसके बाद वे अजमेर में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन गए थे.

    *जनवरी 2023 में बने थे हाई कोर्ट के जस्टिस:*

    वर्ष 2010 में रेगुलर डिस्ट्रिक्ट जज केडर में प्रमोशन मिलने के बाद वे भरतपुर, जयपुर शहर, जोधपुर, नाथद्वारा और उदयपुर में उन्होंने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में काम किया था. 16 जनवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ली थी. जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट की मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के रूप में भी वे पदस्थ रहे थे. प्रमोशन से पहले वे डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, उदयपुर और कोटा के चीफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे.

    *Jaipur: Justice Rajendra Prasad Soni of Rajasthan High Court passed away, breathed his last in Jodhpur hospital late night*
    *12 October Saturday 2024-25*

    *Jaipur:* Justice Rajendra Prasad Soni of Rajasthan High Court

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • बारा में तहसील शाहबाद का कनिष्ठ सहायक 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ़्तार

    बारां में तहसील शाहबाद का कनिष्ठ सहायक 1 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 09 अक्टूबर, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की बारां इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये हेमराज कनिष्ठ सहायक, कार्यालय तहसीलदार शाहबाद, जिला बारां को परिवादी से 1 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की बारां इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आवासीय मकान के पट्टा का रजिस्ट्रेशन करने की एवज में आरोपी हेमराज कनिष्ठ सहायक द्वारा 2 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री शिवराज मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की बारां इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी हेमराज कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 1 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 500 रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

    Junior assistant of Tehsil Shahbad in Baran arrested red handed while taking bribe of Rs. 1500

    Jaipur, 09 October, Wednesday. On the instructions of ACB Headquarters, Baran unit of ACB took action today

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाही मामूली झगडे को मोब लिंचिग की घटना बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने का पर्दाफाश वारदात में शरीक तीन आरोपीगण गिरफ्तार

    पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाही

    * मामूली झगडे को मोब लिंचिग की घटना बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने

    का पर्दाफाश • वारदात में शरीक तीन आरोपीगण गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि आज दिनांक 30.09.2024 को परिवादी श्री मोहम्मद समीर पुत्र श्री नबाबुद्दीन ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 29/9/24 समय लगभग 11.30 से 12 बजे रात्री P.M. मे कर्बला से घर की और मंगोडी वालो की बगीची मे रास्ते से जा रहा था। जहां मे सम्राट गेट पहुंचा तो वहां कुछ लोग खड़े थे मेरी गाडी को रोककर गाली गलोच कर मारपीट करने लगे मेरे सर में 8- 10 मुक्के मारे व थप्पड मारे मुझे मारपीट की नीचे जमीन पर गिरा दिया। मोबाईल वही गिरा मिला वह 8-10 लोग थे मुझे 5-6 लोगो ने मारा। मारपीट के दोरान मेरा पर्स नही मिला जिसमे I.D. आधार रूपये लगभग 1800-1900 रूपये थे सब लोगो ने शराब पी रखी थी। वगैराह रिपोर्ट पेश करने पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

    गठन पुलिस टीम का विवरणः उक्त घटना घटित होने के पश्चात रात्रि से ही कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा उक्त घटनाक्रम को समाज विशेष से जोड कर सोशल मीडिया पर जानबुझ कर अपवाह के रूप मे भ्रामक प्रचार प्रसार किया गया। उक्त घटनाक्रम के खुलासे के लिये श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर प्रथम श्री कुंवर राष्ट्रदीप आई.पी.एस द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये। उक्त घटना क्रम के खुलासे के लिये श्रीमती रानू शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री शिवरतन गोदारा सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री ईश्वर चन्द्र पारीक पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में श्री इन्द्राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, कानि श्री प्रदीप न. 9209, कानि श्री उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री नफेसिंह न. 6038, कानि श्री कानाराम

    न. 9033, शंकर राम न. 10071 एंव साईबर सेल जयपुर उत्तर से कानि श्री नन्छू राम एंव कानि श्री मनोज की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण जिसमे 1. सैफुद्दीन मंसुरी 2. तनिष्क 3. कमल महावर 4. अभय उर्फ धूम वाल्मिकी 5. रोहन व एक अन्य नाबालिग को चिन्हित कर नामजद किया गया।

    घटनाक्रम का विवरण- अब तक के अनुसंधान एंव गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से हुयी गहन पूछताछ से सामने आया कि परिवादी श्री मोहम्मद समीर अपनी पावर बाईक पल्सर लेकर सम्राट गेट की तरफ जा रहा था। उसी दौरान आरोपीगण सैफुद्दीन मंसुरी, तनिष्क, कमल महावर पैदल तथा आरोपीगण रोहन वाल्मिकी, अभय उर्फ धूम वाल्मिकी व एक अन्य उनके साथ धीरे धीरे स्कुटी पर सम्राट गेट से बाहर की और साथ साथ जा रहे थे। इसी दौरान सम्राट गेट के पास परिवादी की पावर बाईक आरोपीगण के एकदम नजदीक से कट मारकर निकालने की बात को लेकर दोनो पक्षो मे आपस मे कहासुनी होने लग गयी थी। जो आपसी कहासुनी मारपीट में तब्दील होकर परिवादी के साथ आरोपीगण द्वारा मारपीट की गई जिस पर मौके पर झगडे को देखकर राहगीर इत्यादि के आने पर आरोपीगण मौके से फरार हो गये।

    नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमः- 1. कमल महावर पुत्र श्री तुलसीराम महावर उम्र 20 साल निवासी म.न. 77, जोशी कालोनी, राजामल का तालाब ब्रह्मपुरी पुलिस थाना

    सुभाषचौक जयपुर 2. रोहन पुत्र श्री सुभाष उम्र 23 साल निवासी राजामल का तालाब, हरिजन बस्ती पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर 3. अभय उर्फ धूम पुत्र श्री विनोद उम्र 19 साल निवासी कच्चा बन्धा पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपीगण मे घटना के पश्चात अपने निवास स्थानो से फरार है जिनकी गहनता से तलाश जारी है। शे

    विशेष अपीलः- जयपुर पुलिस आमजन से पुनः अपील करती है कि किसी भी घटनाक्रम की सत्यता जांचे बिना सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार प्रसार नही करे।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

    Major action by Police Station Brahmpuri, Jaipur North

    * Spreading misleading news on social media by terming a minor quarrel as an incident of mob lynching

    exposed • Three accused involved in the incident arrested

    Deputy Commissioner of Police, Jaipur

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

  • *बेंगलुरु में महालक्ष्मी नामक महिला का फ्रिज में 32 टुकड़ों में शव मिला*

    *बेंगलुरु में महालक्ष्मी नामक महिला का फ्रिज में 32 टुकड़ों में शव मिला*

    *आज बेंगलुरु पुलिस अशफाक नामक युवक की तलाश कर रही है जिसके साथ यह महिला अपने बच्चे और अपने पति को छोड़कर रह रही थी*

    *अशफाक ने इस महिला के 32 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए और फरार हो गया*

    *जहां तक मुझे लगता है अशफाक दिल्ली के उस आफताब से प्रभावित होगा जिसने अपनी प्रेमिका श्रद्धा के 30 टुकड़े करके फ्रिज में रखकर फरार हो गया था*

    *Body of a woman named Mahalakshmi found in 32 pieces in a fridge in Bengaluru*

    *Today Bengaluru police is searching for a young man named Ashfaq with whom this woman was living after leaving her child and husband*

    *Ashfaq Na

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 773737641

  • जोधपुर आयुक्तालय के पुलिस थाना लूणी का कानिस्टेबल 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जोधपुर आयुक्तालय के पुलिस थाना लूणी का कानिस्टेबल 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 22 सितम्बर, रविवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की एवज में आरोपीगण शम्भू सिंह हैड कानिस्टेबल एवं मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय

    जोधपुर द्वारा परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा

    है।

    जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी की जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती सुनिता कुमारी द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक श्री मनीष वैष्णव एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुन्नाराम कानिस्टेबल पुलिस थाना लूणी, आयुक्तालय जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी हैड कानिस्टेबल शम्भू सिंह की संलिप्तता होने के कारण उसकी दस्तयाबी के प्रयास किये जा रहे हैं।

    Constable of Police Station Luni of Jodhpur Commissionerate arrested red handed while taking bribe of Rs. 5000

    Jaipur, 22nd September, Sunday. On the instructions of ACB Headquarters, Jodhpur unit of ACB conducted a raid today.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • कर्नाटक 10 मर्दों संग लिए 7 फेरे, फिर लगा दिया रेप का आरोप, हाईकोर्ट बोला- इसने तो हनीट्रैप को भी छोड़ दिया पीछे

    नई दिल्ली: कर्नाटक 10 मर्दों संग लिए 7 फेरे, फिर लगा दिया रेप का आरोप, हाईकोर्ट बोला- इसने तो हनीट्रैप को भी छोड़ दिया पीछे

    नई दिल्ली: देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह के कानून हैं. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो इसका गलत फायदा उठाती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक महिला ने 10 मर्दों के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर कर्नाटक हाईकोर्ट के जज भी हैरान रह गए. महिला कानून का दुरुपयोग करती थी. वो बेगुनाह युवकों पर झूठे मामले दर्ज करवाती थी. इसलिए कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (DG-IGP) को एक निर्देश दिया. कहा- आप उस महिला की जानकारी राज्य भर के पुलिस थानों में डिजिटल रूप से प्रसारित करें और उन्हें उसकी शिकायतों से सावधान रहने के लिए कहें. जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम दीपिका है. उसने 10 मर्दों से शादी की. उनके साथ मर्जी से संबंध बनाए. फिर उन पर रेप का आरोप लगा दिया. कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया. यहां कॉफी बागान मालिक नितिन (काल्पनिक नाम) और उनके खिलाफ कोर्ट में केस आया था. एक महिला ने इल्जाम लगाया था कि नितिन ने उसके साथ शादी की फिर उसे छोड़ दिया. लेकिन जैसे ही मामले की जांच हुई तो आरोप गलत सिद्ध हुए. उल्टा उस महिला की ही हकीकत सबके सामने आ गई. इस पर कोर्ट ने नितिन के खिलाफ जो आरोप लगाए गए थे उन्हें रद्द करने का आदेश दिया.

    कोडागु जिले के कुशालनगर में रहने वाले नितिन और दीपिका 28 अगस्त, 2022 को मैसूर के होटल ललित महल पैलेस में एक व्यापारिक काम के सिलसिले में मिले थे. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. इसके कुछ ही महीनों के बाद 8 सितंबर, 2022 को दीपिका ने विवेक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया. तब कुशालनगर पुलिस ने दोनों को आपस में मामला सुलझाने के लिए कहा. 19 सितंबर 2022 को दायर एक दूसरी शिकायत में महिला ने दावा किया कि विवेक ने उससे शादी की और उसके तुरंत बाद उसे छोड़ दिया. यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट में विवेक और उसके परिवार के सदस्यों ने तर्क दिया कि विवेक दीपिका द्वारा दर्ज किए गए 10वें मामले का शिकार है. अपनी दलील में कोर्ट से कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों को जबरदस्ती इसमें घसीटा गया है.

    महिला ने 10 शिकायतें दीं:

    न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि 2011 से दीपिका ने बलात्कार, क्रूरता, धमकी, धोखाधड़ी आदि का आरोप लगाते हुए अलग-अलग पतियों/साथियों के खिलाफ 10 शिकायतें दर्ज कराई हैं. उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें बेंगलुरु के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गईं और चिक्काबल्लापुर और मुंबई में एक-एक मामला दर्ज किया गय. जज ने बताया कि तीन मामलों में ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया था और पीड़ितों ने दीपिका के खिलाफ जबरन वसूली और अन्य अपराधों का आरोप लगाते हुए पांच शिकायतें दर्ज की थीं. कोर्ट ने कहा, बरी करने के सभी आदेशों में एक समान ट्रेंड है. बार-बार नोटिस के बावजूद शिकायतकर्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं होती हैं. शिकायतकर्ता ने बिना किसी कारण के कई पुरुषों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं. यहां तक कि आईपीसी की धारा 376 के तहत रेप के आरोप में उन आरोपियों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लंबे समय तक रहने के बाद जमानत मिली.

    महिला का इरादा स्पष्ट है:

    सुनवाई के दौरान जज ने कहा- इस केस ने तो हनी ट्रैप को भी पीछे छोड़ दिया है. महिला का इरादा स्पष्ट है. मैं शिकायतकर्ता के कृत्यों को एक दशक पुरानी धोखाधड़ी की गाथा मानता हूं. यह सिर्फ एक के खिलाफ नहीं, बल्कि कई लोगों के खिलाफ है. शिकायतकर्ता लगातार झूठ बोल रही है और बिना किसी ठोस सबूत के केस दर्ज करवा रही है. वह हर सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रही है. जज ने कहा कि इस अदालत के समक्ष भी शिकायतकर्ता एक बार पेश हुई है और कई मौकों पर पेश नहीं हुई है. जिस पुलिस थाने के समक्ष शिकायतकर्ता केस दर्ज करवाना चाहेगी उसे उचित प्रारंभिक जांच किए बिना केस दर्ज नहीं करना चाहिए. इस ट्रेंड को रोकना जरूरी है.

    New Delhi: Karnataka woman took 7 rounds with 10 men, then accused them of rape, High Court said- this has left even honeytrap behind


    *New Delhi:* Regarding the safety of women in the country

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • अजमेर में पुलिस थाना आदर्शनगर का हैड कानिस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    अजमेर में पुलिस थाना आदर्शनगर का हैड कानिस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    जयपुर, 02 सितम्बर, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर शहर को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए. सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज शिकायत में राजीनामा करवाने की एवज में आरोपी सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर, अजमेर शहर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन

    में एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा के नेतृत्व में

    शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री दीनदयाल वैष्णव द्वारा मय

    टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश चंद हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना आदर्शनगर,

    अजमेर शहर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

    किया गया है।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    Head constable of Adarshnagar police station in Ajmer arrested red handed while taking bribe of Rs. 10,000

    Jaipur, 02 September, Monday. On the instructions of ACB headquarters, Ajmer unit of ACB is taking action today.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started