Author: JAIPUR NEWS

  • जयपुर के एक नामी होटल में विदेशी महिला के साथ बालात्कार

    जयपुर जयपुर के एक नामी होटल में मसाज के नाम पर विदेशी महिला के साथ अश्लीलता करने का बड़ा मामला सामने आया है। विदेशी महिला ने इस मामले में सिंधी कैंप थाना पुलिस को सूचना दी और बाद मे केस दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सिंधी कैंप थानाधिकारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नींदरलैंड के एम्सटर्डम में रहने वाली 45 वर्षीय महिला भारत घुमने आई थी।इस दौरान जब जयपुर घुमने पहुंची तो जयपुर के सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में स्थित एक बड़े होटल में ठहरीं थी। वहां पर आयुर्वेदिक मसाज के लिए उन्हें ऑफर किया गया। मसाज के लिए महिला ने फीमेल मसाज करने वाली महिला को बुलाने के लिए कहा था लेकिन होटल स्टाफ ने पुरुष मसाज करने वाले को भेज दिया। मसाज करने वाले ने मसाज के नाम पर विदेशी महिला को निर्वस्त्र किया और उसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया।मसाज के नाम पर करीब दो घंटे तक महिला के साथ अश्लीलता की और उसके बाद किसी को भी बताने पर इस बारे में मना कर दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह डर के मारे सब सहती रही और बाद में जब मसाज के बाद होटल से बाहर निकली तो थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले ईटली की एक युवती के साथ भी जयपुर में अपराध हुआ था।

  • VIRAL VIDEO:…नहीं तो पूरे थाने का इलाज करूंगा- शपथ लेने से पहले BJP विधायक की SHO को धमकीभारतीय जनता पार्टी के देवरिया से विधायक का SHO को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    VIRAL VIDEO:…नहीं तो पूरे थाने का इलाज करूंगा- शपथ लेने से पहले BJP विधायक की SHO को धमकी

    भारतीय जनता पार्टी के देवरिया से विधायक का SHO को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • 2 गिरफ्तार विदेशी नंबरों से चला रहे थे

    दुबई से जुड़े ऑनलाइन सट्टे के तार, 2 गिरफ्तार:फर्जी सिम कार्ड्स और विदेशी नंबरों से चला रहे थे कारोबार; 4.32 लाख, 3 लेपटॉप और 4 मोबाइल जब्त

  • Utopia उत्सव 2022 निवाई टोंक में होगा

    राजस्थान टोंक निवाई डॉक्टर के एन मोदी विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव UTOPIA का होगा आयोजन निवाई टोंक राजस्थान मैं इस वर्ष भी वार्षिक उत्सवUTOPIA 2022 होगा जिसका प्रारंभ 11 मार्च 2022 से होकर 13 मार्च को समापन होगा इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य पढ़ने वालों बच्चों के साथ समस्त टोंक जिले के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों में खेल कला संस्कृति एवं संगीत की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है UTOPIA कार्यक्रम में खेलकूद नाटक नृत्य संगीत फैशन शो साहित्य कवि सम्मेलन आदि का आयोजन किया जाएगा डॉक्टर के एन मोदी विश्वविद्यालय के बच्चों के साथ-साथ तमाम टोंक जिले के 2हजार बच्चे सम्मिलित हो रहे हैं UTOPIA का उद्घाटन टोंक जिले के जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल व विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ डीके मोदी भी उपस्थित रहेंगे इस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारी कोर्डिनेटर दिन-रात जुटे हुए हैं

  • एआईएमआईएम का यूपी में हुआ बुरा हाल

    UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर लगातार परिणाम आना जारी है. अब तक आए रूझानों में बीजेपी 259 सीटों पर आगे चल रही है. रूझानों के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी पूर्ण बहुमत से यूपी में दूसरी बार सरकार बनाएगी. वहीं यूपी का चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की स्थिति काफी की खराब नजर आई है. दरअसल यूपी चुनाव में AIMIM का अभी तक खाता भी नहीं खुला है. यूपी में प्रचार के दौरान ओवैसी जिस प्रकार से पार्टी के सीट आने का दावा कर रहे थे वह सभी दावे फिसड्डी साबित हो गए हैं.

Design a site like this with WordPress.com
Get started