Author: JAIPUR NEWS

  • राजू ठेहट हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पहले ‘फोटो शूट’ फिर ‘शूट’

    सीकर / राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्याकांड का पूरा CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में गोली मारने से पहले राजू ठेहट घर से बाहर आया था. उस वक्त ठेहट के घर के बाहर दो शख्स खड़े थे. एक शख्स था ब्लैक जैकेट में जबकि दूसरे ने पीली जैकेट पहनी थी. ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति ने ठेहट से फोटो खिंचवाने की डिमांड रखी थी, और पीली जैकेट पहने शख्स ने दोनों की फोटो खींची. इसके तुरंत बाद ही गन निकालकर ठेहट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. राजू ठेहट गोली लगने के तुरंत बाद जमीन पर ढेर हो गया. पीली जैकेट स्थानीय कोचिंग सेंटर की बताई जा रही है. वहीं इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उच्च अधिकारियों से जानकारी ली है |

    Big update in Raju Thehat murder case, first *’photo shoot’* then *’shoot’*

    Sikar / A big update has come out in the notorious gangster Raju Thehat murder case of Rajasthan. The complete CCTV video of the murder has come to the fore. video

    मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

  • जयपुर आमेर रोड जल महल पर बड़ा सड़क हादसा,तीन लोग गंभीर घायल
    कार पलटा खाकर घुसी दीवार के अंदर,ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पाहुची घायलों को अस्पाताल पहुचाया

    Big road accident on #Jaipur Amer Road Jal Mahal, three people seriously injured
    The car overturned and entered inside the wall, Brahmapuri police station reached the spot and took the injured to the hospital.

    एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413

  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर आयुक्तालय जयपुर

    • दो पक्षों में झगडे पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही * शांति भंग में 05 गिरप्तार

    पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर श्री परिश देशमुखने बताया कि बताया कि दिनांक 30.11.2022 को समय करीब 10.00 10.30 पीएम पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि कृष्णा कोलोनी में दो पक्षों में झगडा हो रहा है। चूंकि सूचना दो समुदाय विशेष की सूचना मिलने पर श्री राजवीसिंह थानाधिकारी थाना ब्रह्मपुरी मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे जहां पर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था मौके पर दोनो पक्षों को समझाईश की गई व दोनो पक्षो में से मौके पर झगड़ा करने वाले 1. मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन उम्र 40 साल निवासी म.न. ए-5 कृष्णा कालोनी कुट्टी की मशीके पास थाना ब्रह्मपुरी 2. मोहम्मद सलीम पुत्र श्री मोहम्मद हनीफ उम्र 33 साल निवासी गांव राजपुर पुलिस थाना चाकदा जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार राधेश्याम गुर्जर का मकान कृष्णा कालोनी दुसरे पक्ष के 3. मांगी लाल पुत्र स्व. श्री गंगाराम उम्र 40 साल जाती मेहरा निवासी म.न. 15 जयपुर व मेहरा बस्ती कृष्णा कालोनी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी सामने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। झगडा बर्थडे पार्टी में शोर शराब करने की बात को लेकर होना सामने आया है। उक्त घटना के संबंध में दोनो पक्षों द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश करने पर दोनो पक्षों की तरफ से प्रकरण दर्ज किया गया है जिनका अनुसंधान जारी है तथा एक अन्य स्थान से नीलेश गुर्जर उर्फ छोटू पुत्र श्री हुकमचन्द गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी 146/17सी कागदीवाड़ा भेरुजी के मन्दिर के पास माउन्ट रोड थाना ब्रह्मपुरी जयपुर व राशिद खान पुत्र लतिफ खान जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी हान्डीपुरा पुलिस थाना आमेर जयपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • आफताब को डर था श्रद्धा उसे छोड़ देगी, इसलिए मार डाला, मई के बाद से कम खाना मंगवाने लगा था, पुलिस ने सोशल मीडिया और पेमेंट ऐप का भी डेटा मांगा

    श्रद्धा वालकर मर्डर केस में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला की इंटरनेट हिस्ट्री निकालने के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे, पेटीएम समेत कई ऐप से डाटा मांगा है. जानकारी के मुताबिक, जोमैटो ने जानकारी दी है कि आफताब पहले दो लोगों का खाना ऑर्डर करता था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने एक ही व्यक्ति का खाना ऑर्डर करना शुरू कर दिया. बता दें, श्रद्धा और आफताब 8 मई को मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे. 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया.

    वहीं, सामने आ रहा है कि श्रद्धा आफताब की मारपीट से परेशान थी. वह उसे छोड़ना चाहती थी. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि 3-4 मई को आफताब और श्रद्धा ने अलग रहने का फैसला किया था. यह बात आफताब को रास नहीं आई. उसे लगता था कि श्रद्धा किसी और के साथ इन्वॉल्व हो जाएगी. इसके बाद आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर उसके टुकड़े कर दिए.

    FSL के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते से जारी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज वो खत्म हो गया. जल्द ही रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी. स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस सागरप्रीत हुड्‌डा ने दिल्ली कोर्ट से 1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट करवाने की अपील की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है. आफताब का नार्को टेस्ट बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल में होगा.
    कल आफताब पर हमले के बाद लैब के बाहर BSF तैनात की गई है. हमले के 2 आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी पर जेल भेज दिया गया है. आफताब की जेल वैन पर हुए हमले में शामिल चार ओर आरोपियों का नाम आया सामने. धन सिंह उर्फ लीलू गुर्जर, आकाश, सोम्मे और पिंटू की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा को जॉब दिलाने वाले जिमेश नांबियार का बयान दर्ज किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा के पिता ने भी अपना बयान दर्ज करवाया है.

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व की कार्यवाही ।

    ‘अवैध देशी शराब बेचने वाले राजू छीपा, जगन व राघव सांसी को किया गिरफ्तार।

    अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग कार्यवाही में कुल 169 देशी शराब के पव्वे किये बरामद ।

    जयपुर संवाददाता बाबू अंसारी

    जयपुर, 28 नवम्बर 2022 सोमवार श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व डॉ. राजीव पचार आईपीएस ने बताया कि दिनांक 26.11.2022 का ईलाका थाना मालपुरागेट में अवैधरूप से देशी शराब बेच रहे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु, श्री अवनीश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के मार्गदर्शन में, श्री रामनिवास विशनोई सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर जयपुर पूर्व के निर्देशन में एवं श्री सतीश चन्द पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व के नेतृत्व में श्री हनुमन्त सिंह स.उ.नि., राधेश्याम मीणा स.उ.नि. सुभाषचन्द स.उ.नि. लालचन्द स.उ.नि. कानि. हरिकेश 3489, मुरलीधर 2806, श्रीराम 10142, राकेश 2526 मोहम्मद आसिफ 9933, दशरथ सिंह 10101 की टीम गठित की गयी।

    > घटना का विवरण :- दिनांक 26.11.2022 को सतीश चन्द पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना गेट मालपुरा जयपुर पूर्व के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा निम्न कार्यवाहियाँ की गयी। 1. हनुमन्त सिंह स.उ.नि. मय टीम के ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास सांगानेर जयपुर से अवैध शराब बिक्री कर रहे शख्स राजू छीपा पुत्र श्री राधेश्याम छीपा जाति छीपा उम्र 35 साल निवासी प्लाट नम्बर 142. अम्बेडकर कॉलोनी जयपुर गेट सांगानेर जयपुर के कब्जे से कुल 56 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर मुकदमा नम्बर 595 / 2022 धारा 19 / 54 एक्साईज एक्ट में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। 2. राधेश्याम मीणा स.उ.नि. मय टीम के 80 फीट रोड दादाबाडी सांगानेर जयपुर से अवैध शराब बिक्री कर रहे शख्स जगन पुत्र राजू सांसी जाति सांसी उम्र 50 साल निवासी मकान नम्बर 210, कुशल नगर सांगानेर जयपुर के कब्जे से कुल 57 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर मुकदमा नम्बर 596 / 2022 धारा 19 / 54 एक्साईज एक्ट में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। 3. सुभाष चन्द स.उ.नि. मय टीम के विवेकानन्द कॉलोनी प्लाट नम्बर 23 के सामने सांगानेर जयपुर से अवैध शराब बिक्री कर रहे शख्स राघव सांसी पुत्र श्री प्रभू जाति सांसी उम्र 27 साल निवासी 223, सीताराम नगर कच्ची बस्ती, गोपालपुरा पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर के कब्जे से कुल 56 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर मुकदमा नम्बर 597 / 2022 धारा 19 / 54 एक्साईज एक्ट में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

    – गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान का विवरण :- 1. राजू छीपा पुत्र श्री राधेश्याम छीपा जाति छीपा उम्र 35

    साल निवासी प्लाट नम्बर 142, अम्बेडकर कॉलोनी जयपुर गेट सांगानेर जयपुर

    2. जगन पुत्र राजू सांसी जाति सांसी उम्र 50 साल निवासी मकान नम्बर 210, कुशल नगर सांगानेर जयपुर।

    3. राघव सांसी पुत्र श्री प्रभू जाति सांसी उम्र 27 साल निवासी 223, सीताराम नगर कच्ची बस्ती, गोपालपुरा पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर > बरामदगी :- कुल 169 देशी शराब के पव्वे किये बरामद

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • टोंक जिले के डिग्गी गांव के नजदीक बुधवार रात हुए सड़क हादसे में खेड़ा बालाजी गांव निवासी बाइक सवार दंपती की मौत हो गई तथा दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि खेड़ा बालाजी निवासी रामकिशोर जांगिड़ (38) पुत्र छीतरमल जांगिड़ एवं सुनीता जांगिड़ (30) पत्नी रामकिशोर, दीपक (13) व वंश (2) बाइक पर सवार होकर मालपुरा से अपने गांव जा रहे थे।

    इसी दौरान सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दंपती की मौके पर ही मौत हो गई तथा दीपक व वंश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया। दंपती व बच्चे वर्तमान में मालपुरा में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक मालपुरा की मंडी में कार्य करता था। हादसे में जान गंवाने वाले दम्पती के शवों का गुरुवार को यहां पैतृक गांव खेड़ा बालाजी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव जैसे ही गांव पहुंचे तो चारों ओर विलाप शुरू हो गया। वहीं जब एक ही चिता पर दोनों की अंत्येष्टि की गई तो श्मशान स्थल पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में घायल दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती होने से मृतकों को मुखाग्नि भी बड़े ताऊ के पोते को देनी पड़ी। उधर घटना की खबर गुरुवार अलसुबह जैसे ही गांव में पहुंची तो शोक की लहर छा गयी। शोक में गांव का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413 JAIPURS NEWS



    जानकारी के मुताबिक रामकिशोर अपनी पत्नी सुनिता व दोनों बेटों के साथ मालपुरा में मजदूरी कर परिवार चला रहा था। गांव में रह रहे उसके ताऊ के चार दिन पहले हुए निधन के बाद वह परिवार सहित गांव ही आया हुआ था। बुधवार को वह कपड़े व अन्य सामान लेने के लिए पत्नी व बच्चों को लेकर बाइक से मालपुरा चला गया था। रात करीब 9 बजे मालपुरा से वापस यहां आने के दौरान डिग्गी के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकिशोर ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी सुनिता को एसएमएस ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर घायल मृतकों के बेटे दीपक व वंश का भी एसएमएस अस्पताल में इलाज शुरू किया गया।

  • नसीम अंसारी महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए

    उत्तर प्रदेश से संचालित महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन जो कि राष्ट्रीय स्तर का है जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नम्रता शर्मा है नम्रता शर्मा ने राजस्थान के जयपुर में रह रहे नसीम अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया नसीम अंसारी 2012 से कई राष्ट्रीय संगठन के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं और साथ ही साथ पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष है अब देखना यह है कि महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत नसीम अंसारी इस संगठन को किस तरह से संचालित करते हैं राजस्थान में डॉक्टर नम्रता शर्मा ने यह पदभार देते हुए उन पर विश्वास जताया है कि राजस्थान में या भारत के अन्य राज्यों में भी नसीम अंसारी इस संगठन को भली-भांति संचालित करेंगे नसीम अंसारी ने भी डॉक्टर नम्रता शर्मा को विश्वास दिलाया है कि वह इस संगठन को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे और देशभर से समाज के हितों के लिए निस्वार्थ काम करने वालों को संगठन से जोड़ने की भरपूर कोशिश करेंगे

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • पुलिस महानिदेशक को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं: उदयपुर में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पर गहलोत

    उदयपुर (राजस्थान) में रविवार को नए उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक को विस्फोटक के ज़रिए नुकसान पहुंचाने की घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा, “पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और डीजीपी को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।” बकौल गहलोत, रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूरा सहयोग किया जाएगा।

    Editor in chief Amjad Khan 7737376413


  • राजस्थान पत्रिका में 09 नवम्बर 2022 को “भारत बाघों की तस्करी का गढ़” शीर्षक से प्रकाशित समाचार का खंडन


    राजस्थान पत्रिका में 9 नवंबर, 2022 को “भारत बघों की तस्करी का गढ़” शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित किया गया है। महज सनसनीखेज समाचार बनाने के इरादे से प्रकाशित की गई उक्त समाचार रिपोर्ट गलत तथ्यों, आंकड़ों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है। यह समाचार कुछ ऐसे रिपोर्टों पर निर्भर है, जो जब्ती से संबंधित रिपोर्ट किए गए आंकड़े सही हैं और जब्त किए गए बाघ के हिस्से बाघों की मृत्यु का आंकड़ा निकालने की दृष्टि से प्रामाणिक हैं आदि जैसे अवास्तविक धारणा का निर्माण करते हैं।

    ये धारणाएं इस वजह से त्रुटिपूर्ण हैं कि भारत में कुछ ऐसे समुदाय हैं जो पशुओं की हड्डियों का उपयोग करके बाघ के नकली पंजे बनाने में माहिर हैं। डीएनए आधारित तकनीकों का उपयोग करके वास्तविकता की पुष्टि किए बिना पंजे जैसी जब्त सामग्री को बाघ के रूप में गिनने से अक्सर बाघों की मौत की संख्या बढ़ जाती है। बाघ संरक्षण के लिए भारत सरकार के प्रयासों को बदनाम करने के लिए निहित स्वार्थों द्वारा ऐसी रिपोर्ट आधी-अधूरी सूचनाओं के साथ प्रकाशित की जाती है।

    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा बाघों की मृत्यु दर के व्यवस्थित आंकड़े सिर्फ वर्ष 2012 से ही संग्रहित किए जा रहे हैं और 2012 से पहले बाघों की मृत्यु दर के विवरण को उद्धृत करने वाली कोई भी रिपोर्ट अप्रमाणित तथ्यों/धारणाओं और सुनी – सुनाई साक्ष्यों पर ही निर्भर होगी।

    वर्ष 2017-2021 की अवधि के दौरान, एनटीसीए ने 547 बाघों की मृत्यु दर्ज की है, जिनमें से 393 बाघ प्राकृतिक कारण, 154 मामले विषाक्तता (25), फंदे में फंसने (9), गोलीबारी/उन्मूलन (7) के साथ दौरे (55), बिजली का झटका (22) और अवैध शिकार (33) के रूप में दर्ज मामले से संबंधित हैं। सख्त अर्थों में बाघों की मौत, जिसके लिए शरीर के अंगों और अवैध वन्यजीव व्यापार के उद्देश्य से किए गए अवैध शिकार को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, की वास्तविक संख्या 88 है, जोकि पिछले पांच वर्षों के दौरान दर्ज की गई बाघों की मृत्यु की कुल संख्या का 16 प्रतिशत है।

    बाघों से संबंधित अखिल भारतीय अनुमान, जोकि बाघों, सहयोगी परभक्षियों और उनके शिकार आधार के लिए एक विज्ञान आधारित निगरानी कार्यक्रम है और जिसे 2006 से लागू किया जा रहा है, ने भारतीय बाघों की वृद्धि दर छह प्रतिशत प्रतिवर्ष होने का अनुमान लगाया है। बाघों की आबादी की यह प्राकृतिक वृद्धि दर अवैध शिकार सहित विभिन्न कारणों से बाघों की मृत्यु दर को कम कर देती है। इसके अलावा, उच्च बाघ घनत्व वाले क्षेत्रों में उच्च मृत्यु दर्ज की जाती है क्योंकि स्वाभाविक प्राकृतिक प्रक्रियाएं मौजूद होती हैं।

    बाघों की मृत्यु दर्ज करने के लिए, एनटीसीए ने कड़े मानक स्थापित किए हैं और ऐसा करने वाला शायद दुनिया का बाघों की उपस्थिति वाला एकमात्र देश है। बाघ के शव के निपटान के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित की गई है जिसमें पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए एक समिति का गठन और बाद में शव को जलाकर निपटाना शामिल है। आंत के अंगों को फोरेंसिक जांच के लिए संरक्षित किया जाता है। बाघ अभयारण्यों / बाघों की उपस्थिति वाले राज्यों द्वारा प्रस्तुत विस्तृत अंतिम रिपोर्ट, सहयोगी साक्ष्यों/दस्तावेजों के आधार पर एनटीसीए में बाघ की मौत के कारण का पता लगाया जाता है और मृत्यु के मामले को तदनुसार बंद किया जाता है।

    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत प्रोजेक्ट टाइगर डिवीजन और एनटीसीए कानून प्रवर्तन और उन्नत तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके बाघ अभयारण्यों की बढ़ी हुई सुरक्षा के माध्यम से बाघ, जोकि भारत की अनूठी वन्यजीव प्रजातियों में शामिल है, की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413Ministry

    Denial of the news published in Rajasthan Patrika on 09 November 2022 titled “India is the stronghold of tiger smuggling”

    in Rajasthan Patrika

  • क्या राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है राजीव गांधी की हत्या का मामला, 6 दोषियों को रिहा करने का दिया आदेश


    कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर इन दोषियों पर कोई अन्य मामला नहीं है, तो इन्हें रिहा कर दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि लंबे समय से राज्यपाल ने इस पर कदम नहीं उठाया तो हम उठा रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दोषी करार दिए गए पेरारिवलन की रिहाई का आदेश बाकी दोषियों पर भी लागू होगा. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मई में पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था. राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस को रिहा करने के आदेश दिया है. पेरारिवलन पहले ही इस मामले में रिहा हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को जेल में अच्छे बर्ताव के कारण पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था. जस्टिस एल नागेश्वर की बेंच ने आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश दिया था. 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पेरारिवलन समेत 7 लोगों को दोषी पाया गया था. टाडा अदालत और सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन को मौत की सजा सुनाई थी. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने दया याचिका के निपटारे में देरी के आधार पर फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी थी.

    राजीव गांधी

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started