Author: JAIPUR NEWS



  • अजमेर में पटवारी 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार > आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 09 जनवरी सोमवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रीमती दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में श्रीमती दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर द्वारा 8 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री राकेश वर्मा (चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर) के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती मीरा बेनीवाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रीमती दर्शना सबल पत्नी श्री अभिषेक तंवर निवासी बी-229, चन्द्रवरदाई नगर, अजमेर हाल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413



  • पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा

    गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि वांछित मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा को पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री चन्द्रसिंह रावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर के नेतृत्व में थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रदीप न. 10797, कानि श्री मनीष न. 8906 महिला कानि संतोष न. 12902 की टीम गठित की गई। टीम ने मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा पुत्र श्री प्रहलाद शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 40 साल निवासी गांव बोरावड पुलिस थाना मकराना जिला नागौर हाल सांवरमल शर्मा का मकान, , काली माता मन्दिर के पास शमशान घाट परिसर आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा से अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त गोपी शर्मा के विरुद्ध पूर्व मे 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है जिसमे से दो प्रकरण पुलिस थाना झोटवाडा व पुलिस थाना आदर्श नगर पर एनडीपीएस एक्ट के होना पाया गया है तथा तीन आपराधिक प्रकरण पुलिस थाना मकराना जिला नागौर मे दर्ज होना पाया गया है।

    फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम गोपी शर्मा

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    , Office of the Deputy Commissioner of Police, Jaipur North.

    * Proceedings of Police Station Brahmapuri Jaipur North: Illegal drug smack supplier Gopi Sharma

    Arrested

    Deputy Commissioner of Police Jaipur Uttar Shri Deshmukh Parish I.P.S.

  • जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही

    ■ स्मैक की बिक्री करते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार # आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक व 70000 हजार रुपये बरामद

    परिश देशमुख, पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर में चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक व 70000 रुपये नगद बरामद करने में सफलता हासिल की है ।

    • घटना:-

    • श्री पारिस देशमुख पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि आपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान नशा करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही एवं धरपकड के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके संबंध में अति. पुलिस उपायुक्त, सुमन चौधरी के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त, आमेर श्री चन्द्रसिंह रावत एवं थानाधिकारी सत्यपाल यादव एवं थाने से टीम गठित की गई। इसी अभियान के तहत दिनांक 01.01.2023 को पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक व 70,000 रुपये नगद स्मैक विक्री के जप्त किये गये है। बारोपी महिला का पति मनोज शर्मा भी स्मैक व अवैध हथियार खरीद फरोक्त के संबंध में पुलिस थाना ब्रह्मपुरी, रामगंज व ट्रासपोर्ट नगर जयपुर में गिरफ्तार हो चुका है जो वर्तमान मे केन्द्रीय कारागृह जयपुर मे निरुद्ध है। पति के जेल जाने के बाद मुल्जिमा सीमा पठान अपने दोस्त हिमांशु सैनी के साथ अवैध मादक पदार्थ स्मैक का कारोबार कर रही है। आरोपीयो से स्मैक के खोत के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

    गठित टीम:-

    श्री सत्यपाल यादव पु. नि. श्रीमति सरिता रिया उ.नि. प्रो. कानि. अमिलाल 7181 कानि. ओमप्रकाश 10159 कानि. मनोज कुमार 9029

    गिरफ्तारशुदा मुल्जिम:-

    1. हिमांशु सैनी पुत्र श्याम बाबु उम्र 22 साल निवासी- म.न.223 सुभाष मार्ग नाहरी का नाका माना शास्त्री नगर हाल संजय सर्किल हाल प्लाट न. 12 महादेव नगर जोगीयो की ढाणी जयसिंहपुराखोर जयपुर उतर 2. सीमा पठान पति मनोज शर्मा जाति ब्रह्माण उम्र 28 साल निवासी मस्जिद के पास रेलवे स्टेशन थाना सुजानगढ सीकर हाल म.न. 59 श्री देव स्कुल केपास देवनगर थाना जयसिंहपुरा खोर

    फोटो मुल्जिमान

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • बूंदी राजस्थान

    लंका गेट धान मंडी में मनीष बैरागी नामक युवक का फांसी पर लटका हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

    संवाददाता अमजद खान

    मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप

    सामाजिक कार्येकता महेश जिंदल के नेतृव में मोर्चरी के बाहर सैकड़ों की संख्या में धरने पर बैठे लोग

    मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा व एक सरकारी नोकरी, व हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की कर रहे हे मांग

    SIT टीम गठित कर मामले का जल्द हो खुलासा और

    फास्ट ट्रायल कर हत्यारों को शख्त सजा दिलाने जैसी मांगो को लेकर बैठे हे धरने पर

    कर रहे हे जोरदार नारेबाजी

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Bundi Rajasthan

    Sensation spread after the hanging body of a youth named Manish Bairagi was found at Lanka Gate Dhan Mandi

    Correspondent Amjad Khan

    The relatives of the deceased accused him of murder and hanging.

  • विद्याधर नगर थाने की बड़ी कार्रवाई 10 लाख की फिरौती मांगने वाले रंगदार को किया गिरफ्तार

    संवाददाता अमजद खान

    पुलिस थाना विधाधर नगर द्वारा परिवादी को बच्चे के अपहरण की एवज में धमकी देकर उससे 10 लाख रूपये फिरौती मांगने वाले रंगदार को किया गया गिरफतार।
    आरोपी ने परिवादी के बच्चें का अपहरण करने की धमकी देकर 10 लाख रूपये की फिरौती की, की थी मांग।
    बच्चें की किडनैपिंग की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला आरोपी है हसनपुरा निवासी शाहरूख खान आरोपी द्वारा चोरी के मोबाइल और सिम का किया जा रहा था प्रयोग।
    पुलिस टीम द्वारा बेहतर सुझबुझ एवं तकनीकी आधार पर गहनता से जांच कर किया खुलासा।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Big action of Vidyadhar Nagar police station, Rangdar arrested for demanding ransom of 10 lakhs


    Vidhadhar Nagar police station threatened the complainant in lieu of child abduction

  • थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की मोबाईल चोरो व स्नेचरों के खिलाफ रामफुल मीना के नेत्रत्व में ताबडतोड कार्यवाही

    संवाददाता अमजद खान

    मुल्जिम आजम खान व विजय शर्मा को किया गिरफ्तार

    नशे की लत ने बनाया अपराधी

    > मुल्जिमो के कब्जे से छीना गया मोबाईल व वारदात में प्रयोग में ली गई मोटर साईकिल की जप्त व अन्य थाना इलाको से चोरी व स्नेचर किये गये मोबाईल किये बरामद

    पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि थाना थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर पर दिनांक 19.12.2022 को परिवादीया ने दर्ज करवाया की रावल जी का बाजार में दो लडके जो मोटर साईकिल से आये व मेरा मोबाईल छीन कर ले गये। जिस पर मुकदमा नम्बर 250 / 2022 धारा 392 आईपीसी में दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया गया। प्रकरण की गंभीरता व चोरी की बढ़ती वारदातों को मध्यनजर रखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक डॉ. श्री हेमन्त जाखड के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री रामफूल मीना पु.नि. श्री ओमवीर सिंह उनि श्री दुलीचन्द हैड कानि 736 श्री सुबे सिंह हैड कानि 1740, श्री नफे सिंह कानि 6038 श्री दिपेन्द्र सिंह कानि 8693 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसूचना संकलन करते हुये व सीसीटीवी फुटेज देखते हुये मुल्जिमों की पहचान करते हुये मुल्जिमों के कब्जे से छीना गया मोबाईल व घटना के प्रयोग में ली गई मोटर साईकिल को जप्त करने में अहम भूमिका अदा की है। मुल्जिमान से पुछताछ पर अन्य थाना इलाको से चोरी व छीने गये मोबाईल बरामद किये है जिनको धारा 102 सीआरपीसी में जप्त किया गया है। पूछताछ पर मुल्जिमों ने ब्रहम्पुरी, आदर्श नगर व रामगंज थाना क्षेत्र से मोबाईल चोरी करना व छीनकर ले जाना बताया है।

    प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिमों का विवरण

    1 आजम पुत्र श्री अनीष अहमद उम्र 25 साल जाति मुसलमान निवासी मन. 1404 चाणक्य मार्ग, सुभाष चौक जयपुर।

    2 विजय शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा उम्र 23 साल जाति ब्राहम्ण निवासी मन 128 उस्ताज जी का बाग, मोतीडुंगरी रोड थाना एसएमएस जयपुर।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Immediate action against mobile thieves and snatchers of police station Subhash Chowk Jaipur North



    Accused Azam Khan and Vijay Sharma arrested

    drug addiction made a criminal

    > accused

  • टोंक में पुलिस थाना देवली का सहायक उपनिरीक्षक पुलिस 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 21 दिसम्बर, बुधवार / ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर टोंक इकाई द्वारा आज देवली में कार्यवाही करते हुये अर्जुनलाल मीणा सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना देवली, जिला टोंक को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की टोंक इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज रिपोर्ट में कार्यवाही नहीं करने की एवज में अर्जुनलाल मीणा सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना देवली, जिला टोंक द्वारा 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक श्री समीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश आर्य के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये अर्जुनलाल मीणा पुत्र श्री जयनारायण मीणा निवासी मीणों का नयागांव, तहसील सावर, जिला अजमेर हाल सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना देवली, जिला टोंक को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

  • चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में अचानक तेजी से #COVID19 मामलों के सामने आने के बाद भारत अलर्ट मोड में चला गया है।

    मास्क लगाने फिर से शुरू कीजिए, दो गज दूरी बहुत है ज़रूरी… हेल्थ मिनिस्ट्री ने एहतियातन चिट्ठी जारी की है

    प्रधान संपादक अमजद खान 77373764

    India has gone into alert mode after a sudden spurt in #COVID19 cases in China, Japan, America, Korea and Brazil. Restart wearing masks, two yards distance is very important… Health Minister

  • जयपुर में दिल दहलाने वाली घटना महिला की हत्या कर किए 10 टुकड़े ,

    जयपुर-श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात को जयपुर में दिया अंजाम , ADCP नॉर्थ धर्मेंद्र सागर ने किया वारदात का खुलासा , भतीजे अनुज शर्मा ने हथौड़े से वारकर की थी महिला की हत्या , महिला की हत्या के आरोप में भतीजे को किया गिरफ्तार , हत्या के बाद ग्लाइंडर मशीन से शव के किए आधा दर्जन टुकड़े , टुकड़ों को फेंक दिया दिल्ली रोड के पास जंगल में , विद्याधर नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरील की रही अहम भूमिका , विद्याधर नगर थाना इलाके की घटना

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Shocking incident in jaipur

    10 pieces after killing a woman

    *Jaipur-Shraddha murder-like incident was carried out in Jaipur, ADCP North Dharmendra Sagar disclosed the incident, nephew Anuj

  • *जयपुर के अल्बर्ट हॉल का नाम बदलने की तैयारी में गहलोत सरकार, जयराम रमेश ने भी दिए संकेत*

    संवाददाता अमजद खान

    जयपुर। राजधानी जयपुर के ह्दय स्थली के रूप में मशहूर ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदला जा सकता है। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का नाम बदलने की तैयारी गहलोत सरकार में जोरों पर चल रही है। इसके संकेत आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने प्रेसवाता के दौरान दिए हैं।

    दौसा के लालसोट में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द अल्बर्ट हॉल का नाम बदला जाए, अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे और आज 2022 में अल्बर्ट नाम होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी बात की और उन्हें नाम बदलने को कहा है, मैं समझता हूं कि जल्द से जल्द इसका नाम बदला जाएगा।

    *जयराम रमेश के बयान के सियासी मायने*
    राजधानी की जयपुर के हृदय स्थली के रूप में जाने जाने वाले अल्बर्ट हॉल का बदले जाने के के बयान को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सियासी हलकों में जयराम रमेश के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जयराम रमेश की इच्छा पर गहलोत सरकार अल्बर्ट हॉल का नाम बदलेगी या नहीं इस पर भी अब चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। चर्चा यह भी है कि अगर अल्बर्ट हॉल का नाम बदला जाता है तो फिर इस ऐतिहासिक इमारत का नाम किसके नाम पर होगा?

    *100 साल से भी पुराना इतिहास*
    अल्बर्ट हॉल का इतिहास करीब 100 साल से भी पुराना है, इसकी नींव 6 फरवरी 1876 को प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ट की जयपुर यात्रा के समय रखी गई थी। इसका निर्माण महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय ने करवाया था। रामनिवास बाग के बीचो- बीच स्थित है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक जयपुर आते हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

    Gehlot government, Jairam Ramesh also gave hints in preparing to change the name of Jaipur’s Albert Hall

Design a site like this with WordPress.com
Get started