पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही
* जयपुर मे रोजगार दिलवाने के बहाने जलमहल के पास बुलाकर रूपये लूट करने वाली गैंग का खुलासा मुख्य सरगना उदय मेहरा सहित 6 गिरफ्तार
लूट की सम्पूर्ण राशि एक लाख रूपये व मोबाईल बरामद
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 01.01.2026 को परिवादी श्री परमेश पुत्र श्री सीताराम द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि करीब एक महीने पहले उदय मेहरा को मैने जयपुर मे काम दिलवाने के लिये फोन किया था तब उसने मेरे को कहा कि मैं तेरे को काम दिलवा दूंगा उसके पश्चात दिनांक 27.12.2025 को मेरी उदय मेहरा से बात हुयी तो उसने मुझे काम दिलवाने के लिए जयपुर बुला लिया था। मैं जयपुर आकर ठहर गया था। दिनांक 30.12.2025 को उदय मेहरा मुझे काम दिलवाने के बहाने शाम के समय 8 पी. एम. के लगभग जलमहल की पाल पर लेकर आ गया था। यहाँ पर आने के इनके अन्य साथीगण आ गये तथा मुझे जंगल मे लेकर चले गये जहाँ पर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे को डराया व धमकाया और मेरे से रूपये मांगे तब मैने मेरे पिताजी से 1 लाख रूपये मेरे खाते मे डाले और इन्होने युपीआई से मेरे मोबाईल से रूपये निकाल लिये तथा मेरा मोबाईल फोन छीन लिया।
गठन पुलिस टीम का विवरणः- उक्त वारदात को श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री सचिन मितल आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर श्री मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा गम्भीरता से लिये हुये उक्त वारदात का खुलासा करने के लिये श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री इन्द्राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, कानि श्री उमेशचन्द न. 4876, कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि प्रदीप न. 9209, श्री जतन सिंह कानि.न. 3040 साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्लूराम कानि. 9260 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा व तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण के आने व जाने का रूट चार्ट तैयार किया जाकर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-
1. उदय मेहरा पुत्र श्री रिंकु मेहरा जाति मेहरा उम्र 21 साल निवासी मकान न. 927, जमना नगर सोडाला पुलिस थाना सोडाला जयपुर हाल मकान न. ए-36, राधा विहार कालोनी, कनकपुरा पुलिस थाना करधनी जयपुर
2. आनन्द नागर पुत्र श्री सुरेश कुमार नागर जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी मकान न. 1050, बृजराज की डुंगरी, जलमहल आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर
3. वंश भटनागर पुत्र श्री भगवान सहाय भटनागर जाति कायस्थ उम्र 20 साल निवासी मकान न. 1/12 नगर निगम कालोनी, आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर हाल किरायेदार मद्रासी बाबा की बगीची के सामने, कागदीवाडा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर
4. समीर सक्सैना उर्फ चिनु सक्सैना पुत्र श्री सुरेश सक्सैना जाति कायस्थ उम्र 21 साल निवासी मकान न. 53, एयरफोर्स स्कुल के पीछे, डिफेन्स कालोनी, गुर्जर घाटी आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर
5. करण सिंह सोलकी पुत्र श्री प्रताप सिंह सोलकी उम्र 25 साल जाति राजपूत निवासी मकान न. बी-74, परशुरामपुरी कालोनी, जलमहल के सामने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर
6. तनिष्क सैन पुत्र श्री सतीश सैन जाति नाई उम्र 20 साल निवासी मकान न. 235, राजीवपुरी कालोनी, गोलीमार गार्डन के पीछे आमेर रोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर
मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान के कब्जे से मुकदमा हाजा का
माल मशरूका एक लाख रूपये व परिवादी का लूटा हुआ एड्राईड मोबाईल बरामद किया गया।
वारदात करने का तरीकाः मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि गैंग का मुख्य सरगना उदय मेहरा है, परिवादी ने सरगना से काम दिलवाने के लिये सम्पर्क किया तब सरगना ने परिवादी को जयपुर बुला लिया। गैंग के मुख्य सरगना ने अपने अन्य साथीगण आनन्द नागर, वंश भटनागर, समीर सक्सैना उर्फ चिनु सक्सैना,

करण सिंह सोंलकी, तनिष्क सैन के साथ परिवादी के साथ लूट करने की योजना बनायी और योजना अनुसार ही मुख्य सरगना उदय मेहरा परिवादी को काम दिलवाने के बहाने जलमहल की पाल पर सुनसान जगह लेकर आ गया जहाँ पर योजना अनुसार अन्य साथीगण आ गये तथा परिवादी को पकड लिया तथा परिवादी के साथ मारपीट करने व छोडने के बदले रूपये की मांग करने लग गये तब परिवादी ने अपने पिता से अपने खाते मे एक लाख रूपये डलवाये जिस पर गैंग के सदस्यो ने उक्त रूपयो को परिवादी के मोबाईल से अपने अन्य साथी के खाते मे युपीआई से ट्रासफर कर दिये तथा परिवादी का मोबाईल भी लूट लिया तथा परिवादी को रूपये मिलने के पश्चात वहाँ से भगा दिया। मुल्जिमान से गहन पूछताछ जारी है।
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413









