Author: JAIPUR NEWS

  • भंवरी के शव को जलाने वाला गैंगस्टर विशनाराम गिरफ्तार:2 साल से जमानत पर था 1 लाख का इनामी;6 महीने से थी पुलिस को तलाश

    जोधपुर
    दो साल पहले जमानत पर बाहर आए भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विशनाराम जांगू को शनिवार रात लोहावट थाना क्षेत्र के दयाकोर गांव से गिरफ्तार किया गया। विशनाराम ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपनी गैंग को एक्टिव कर दिया था।

    पुलिस ने 10 दिन पहले ही उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। फलोदी और जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

    जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया- विशनाराम मूल रूप से जालोडा गांव का रहने वाला है। उस पर अब तक करीब 60 मामले दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह लगातार अपराध में लिप्त था।

    विशनाराम जांगू ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की तो पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
    विशनाराम जांगू ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की तो पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
    ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल
    विशनाराम को पहले भी पुलिस ने तीन बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाता। ऐसे में डीएसपी की टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को इतना एक्टिव कर दिया था कि पिछले कुछ दिनों से उसकी हर एक्टिविटी को ट्रैस किया जा रहा था।

    शनिवार को उसके अपने गांव में होने की सूचना मिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए पीलवा गांव के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने रास्ते में दयाकोर गांव के पास दोनों तरफ से घेराबंदी कर उसकी स्काॅर्पियो को टक्कर मार कर उसे रोक लिया।

    पुलिस पर हमला करने का आदतन अपराधी विशनाराम फिर से उसी तरह से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान विशनाराम पत्थरों में गिर गया। उसके दोनों पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे लोहावट अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

    फलोदी एसपी विनीत बंसल, एएसपी सौरभ तिवाड़ी भी लोहावट पहुंचे। लोहावट डीवाईएसपी शंकर मेघवाल, सीआई बद्रीप्रसाद मीणा और स्पेशल टीम के अमानाराम भी मौजूद रहे।

    पुलिस 6 महीने से कर रही थी पकड़ने का प्रयास
    जोधपुर ग्रामीण पुलिस की टीम छह महीने से लगातार उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। सबसे पहले विशनाराम ने लोहावट में पुलिस पर फायरिंग की और भाग निकला। इसके बाद डीएसपी टीम पर बाप में फायरिंग की और भाग गया।

    एक हफ्ते पहले शेरगढ़ में भी पुलिस ने विशनाराम को घेर लिया था, लेकिन वहां से भी वह भागने में सफल हो गया था।

    10 दिन पहले बढ़ाया था इनाम
    2021 में विशनाराम जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। 6 महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। 19 जून 2023 को जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने विशनाराम पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। 20 जून को पुलिस को सूचना मिली कि विशनाराम फलोदी थाना इलाके के मंडला खुर्द गांव में है। भोजासर थाना पुलिस ने दोपहर 1 बजे नाकाबंदी कर दी। सफेद स्कॉर्पियो मंडला खुर्द नाका से गुजरी। रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने टायर पर फायर किए। विशनाराम फरार हो गया। उसके ड्राइवर श्रवणराम (20) का भागने के दौरान पैर फ्रैक्चर हो गया। श्रवणराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

    11 अगस्त को पुलिस मुख्यालय की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने विशनाराम को पकड़ने की प्लानिंग भी नए सिरे से की।

    007 गैंग से दुश्मनी
    विशनाराम 0029 गैंग चलाता है। एक और कुख्यात राजू मांजू की 007 गैंग से उसकी दुश्मनी है।

    उसके जमानत पर बाहर आने के बाद लोहावट में एक शादी समारोह में दोनों गैंग आपस में भिड़ गई थीं। इसके बाद से ही पुलिस को लगातार गैंगवार होने का अंदेशा था।

    राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में भी विशनाराम आरोपी था। उस पर शव को जलाकर उसके अवशेष नहर में बहाने का आरोप है।
    राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में भी विशनाराम आरोपी था। उस पर शव को जलाकर उसके अवशेष नहर में बहाने का आरोप है।
    भंवरी हत्याकांड में विशनाराम की सबूत मिटाने में भूमिका
    विशनाराम सबसे पहले भंवरी देवी हत्याकांड से चर्चा में आया था। उस वक्त वह लोहावट का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि भंवरी देवी के शव को उसी ने ठिकाने लगाया था। उसी ने शव को जलाकर उसकी राख और हड्डियों को राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में बहा दिया था। पुलिस ने 2010 में उसे अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।

    इस मामले में महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह समेत 17 लोग 10 साल की जेल काट चुके हैं। 2021 में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

    गोलियां चलवाकर कोर्ट से भागने की कोशिश की थी
    2010 में आरोपी विशनाराम और कैलाश जाखड़ भंवरी देवी हत्याकांड में पेशी पर आए थे। इस दौरान विशनाराम ने कोर्ट से भागने के लिए गैंग से फायरिंग कराई थी। हालांकि वह सफल नहीं हो सका था। कैलाश जाखड़ मौके से भाग निकला था।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    Gangster Vishnaram, who burnt Bhanwari’s dead body, arrested: Was on bail for 2 years with a reward of 1 lakh; Police was searching for 6 months

    Jodhpur
    Gangster Vishnara accused of Bhanwari Devi murder case came out on bail two years ago

  • जोधपुर में प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक 2 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 18 अगस्त, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सांवरमल अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार ढ़ाणा मथानिया जोधपुर एवं मनोहर सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार दाणा मथानिया जोधपुर को परिवादी से 2 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बी.एड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने की एवज में मनोहर सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार ढ़ाणा मथानिया जोधपुर द्वारा 2 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर श्रीमती सुनिता कुमारी, पुलिस निरीक्षक मय टीम के आज ट्रेप कार्यवाही करते हुये सांवरमल पुत्र श्री फलचंद, निवासी गांव नया बास तहसील दातारामगढ़ जिला सीकर हाल अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार ढ़ाणा मथानिया जोधपुर एवं मनोहर सिंह पुत्र श्री भंवरलाल निवासी शिवजी नगर नाले के पास बालसमन्द जोधपुर हाल प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार दाणा मथानिया जोधपुर को परिवादी से 2 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज़ 7737376413

    > In Jodhpur, the headmaster and teacher were caught red-handed taking bribe of Rs 2,000.

    > Search continues at residence and other places

    Jaipur, 18 August, Friday. A.C.B. Jodhpur unit gate on the instructions of the headquarter


  • वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के पास मकान की छत गिरने से 5 लोगों की मौत 10 घायल बताए जा रहे हैं
    मथुरा । बांके बिहारी मंदिर के समीप हुआ बड़ा हादसा ।
    मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओ की हुई मौत ।
    बंदरों के दो गुट में हुए झगडे में श्रद्धालुओ के ऊपर गिरा था छज्जा ।
    छज्जा गिरने से 8 से 10 श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल ।
    हादसे की सूचना के बाद डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे।
    अस्पताल पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश ।
    देवरिया के रहने वाला चंदन राय सहित
    कानपुर अरविंद यादव , गीता कश्यप ,रश्मि गुप्ता
    पंजाब निवासी अंजू की हुई मौत
    घायलों को अलग अलग अस्पताल में कराया गया भर्ती
    विष्णु बाग वालो के मकान का छज्जा जर्जर होने के चलते हुआ हादसा ।
    वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के समीप का मामला

    प्रधान संपादक जयपुर न्यूज़ अमजद खान 7737376413

    very very sad news
    * Vrindavan Banke Bihari * 5 people died and 10 are said to be injured due to the collapse of the roof of the house near the temple.
    *Mathura* . Big accident happened near Banke Bihari temple.
    dilapidated roof falling

  • एसीबी कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फ़ोटो , जलदाय मंत्री महेश जोशी, श्याम ट्यूबेबल कम्पनी के ठेकेदार महेश मित्तल, गणपति ट्यूबेबल कम्पनी के ठेकेदार पदम चंद जैन, और XEN मायालाल सैनी, फ़ोटो में साथ नजर, आ रहे हैं मंत्री महेश जोशी के दोनों ठेकेदार ख़ास बताए जा रहे हैं

    *Photos going viral on social media after ACB action* , Water Supply Minister Mahesh Joshi, Shyam Tubable Company contractor Mahesh Mittal, Ganpati Tubable Company contractor Padam Chand Jain, XEN Mayalal Saini, photos are coming

  • *कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में राजस्थान के बाबूलाल हुए शहीद, सीएम ने जताई संवेदना*

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए तीन जवानों में से एक जवान राजस्थान से है. आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के निवासी व भारतीय सेना की 8 जाट रेजीमेंट के जाबांज बाबूलाल जाट शहीद हो गए। आपको बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था. इसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी. इस दौरान आतंकियों से हुए मुठभेड़ में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरा लाडखानी के हनुतपुरा निवासी बाबूलाल जाट ने अपनी शहादत दी. बता दें कि इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए थे. इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई. इसमें जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र निवासी बाबूलाल जाट भी शामिल हैं.
    सीएम ने ट्वीट कर जताई संवेदनाः सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देश की रक्षा के लिए आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत हवलदार बाबूलाल हरितवाल को सादर श्रद्धांजलि. दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ पूर्ण संवेदना से खड़े हैं. आपके इस अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा.

    प्रधान संपादक जयपुरन्यूज़ अमजद खान 7737376413

    Rajasthan’s Babulal martyred in encounter with terrorists in Kulgam, CM expressed condolences

    One of the three soldiers killed in an encounter with terrorists in Kulgam, Jammu and Kashmir, is from Rajasthan. terrorism

  • *पत्नी के फोटो फाड़कर युवक ने किया सुसाइड:नशे और तनाव में पेड़ पौधों को काटा, घर में तोड़फोड़ कर आग लगाई*

    *चूरू / सुजानगढ़*


    घर में तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद पत्नी की फोटो के दो टुकड़े कर युवक ने सुसाइड कर लिया। पत्नी करीब चार दिन पहले ही अपने चार बच्चों के साथ पीहर गई थी। मामला चूरू के सुजानगढ़ का है। घटना शहर के वार्ड नंबर 60 की है।
    कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि राकेश मेघवाल (35) पुत्र पूनाराम कर्जे की वजह से काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। घर में तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के एक कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर ली। शव को सुजानगढ़ मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं, दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    पड़ोसियों ने बताया कि राकेश आदतन शराबी था। जिसके कारण उस पर कर्जा भी हो गया था। वह तनाव में रहता था। बुधवार की सुबह उसने शराब पीकर पहले घर में लगे सारे पेड़ काट डाले। फिर रसोई में तोड़फोड़ की और घर के एक कमरे में आग लगा दी। जिससे वहां रखा सारा घरेलू सामान जल गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और वहां भी तोड़फोड़ की। राकेश ने इस कमरे में लगी पत्नी के साथ वाली दो फोटो को तोड़ दिया। बच्चों की फोटो को नहीं तोड़ा। इसके बाद उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
    लोगों ने बताया कि राकेश के घर से धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे थे। एक कमरे में आग लगी थी और दूसरे कमरे में फंदे पर झूल रहा था। दमकल और पुलिस को करीब 9 बजे सूचना दी। इसके बाद करीब 9.30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।
    जानकारी के अनुसार 2015 में राकेश की शादी हुई थी। राकेश के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी। वहीं, पांच बहनों की शादी हो चुकी है। राकेश इकलौत बेटा था। इस मामले में रिश्ते के भाई हंसराज ने सुजानगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है।

    The young man committed suicide by tearing the photo of his wife: Drunk and under stress, he cut trees and plants, ransacked the house and set it on fire.

    *Churu / Sujangarh*


    After vandalizing and setting fire to the house, the young man cut his wife’s photo into two pieces.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

  • जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

    आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है

    मुंबई DRM नीरज वर्मा ने बताया, “सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई। जिसमें चार लोगों को गोली लगी। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है।”

    बता दें, पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक RPF कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। एक RPF ASI और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज़ 7737376413

    4 people shot dead inside Jaipur Express train (12956)

    The accused RPF constable has been arrested

    Mumbai DRM Neeraj Verma said, “Around 6 in the morning we came to know that escorting duty

  • *अंजू और सीमा के बाद अब चीनी महिला अपने प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान, स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती, जानें पूरी कहानी*

    सरहद पार कर अपने प्यार को पाने का मानों एक चलन चल पड़ा है. आए दिन इस तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं. पहले सीमा हैदर, फिर अंजू और अब एक चीनी महिला अपने प्यार के लिए अपना सबकुछ छोड़ पाकिस्तान पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है. पकिस्तान पहुंची 21 वर्षीय चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है. जिसकी दोस्ती पाकिस्तानी युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद है, जो खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर जिले में रहता है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार चीनी महिला तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर चीन से गिलगिट होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची है. चीनी महिला ने इस्लाम किया कबूल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्नैपचैट पर पाकिस्तानी युवक से हुए प्यार के बाद चीन महिला ने पाकिस्तान आने का फैसला कर लिया. यहां आने के बाद गाओ फेंद ने इस्लाम अपना लिया है और अब वह जावेद से शादी करने की योजना बना रही है. पुलिस का कहना है कि जावेद मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित बाजौर जिले का रहने वाला है. जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जावेद ने चीन महिला को निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर पर रखा हुआ है. स्नैपचैट पर हुई थी मुलाक़ात इस मामले पर निचले दीर जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने कहा कि पाकिस्तानी युवक और चीनी महिला की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी

    *After Anju and Seema, now Chinese woman reached Pakistan for her love, befriended on Snapchat, know the whole story*

    It is as if a trend has started to cross the border to get one’s love. Everyday news like this

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

  • * में पुलिस थाना श्रीनगर का हैड कानिस्टेबल 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

    आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

    जयपुर, 26 जुलाई, बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज परिवाद में 151 जा.फौ. में बंद करने की धमकी देकर जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

    जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री नरेश चौहान द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये जयपाल सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना श्रीनगर, अजमेर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 2 हजार रूपये की रिश्वत राशि के रूप में प्राप्त कर लिये थे।

    एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

    एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

    > Head constable of police station Srinagar in Ajmer arrested red-handed taking bribe of Rs 5,000

    Search continues at residence and other places

    Jaipur, 26 July, Wednesday. A.C.B. Ajmer unit on the instructions of HQ

  • *महिला वेश में धरा गया कुलदीप जघीना हत्याकांड का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश*

    *भरतपुर 24 जुलाई*।

    कुलदीप जघीना हत्याकांड में भरतपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को जिला स्पेशल टीम ने धौलपुर जिले में महिला का वेश धरकर रह रहे हत्या के आरोपी राहुल उर्फ भोला पुत्र जगदीश जाट निवासी ऊंचा नगला थाना चिकसाना को गिरफ्तार किया है।
    एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 12 जुलाई को आमोली टोल पर कुछ बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे बदमाश राहुल उर्फ भोला जाट के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेषाअधिकारी आईपीएस बृजेश ज्योति, एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा के सुपरविजन ने टीम गठित की गई है।
    एसपी कच्छावा ने बताया कि गठित टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आगरा-धौलपुर हाईवे पर स्थित हिनौता चौकी के पास किसी साधन के इंतजार में खड़े आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया।
    महिला का धारण किया आरोपी राहुल जाट खुद को छुपाते हुए खड़ा था और किसी साधन से कहीं भागने की तैयारी में था। जिसे डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा धौलपुर से डिटेन कर थाना हैलेना पुलिस को सौंपा गया। आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपी, हथियार, उपयोग में लिए गए संसाधनों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
    ————

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

    *Kuldeep Jaghina murder case’s 25 thousand rupees prize criminal caught in female disguise*

    * Bharatpur 24 July *.

    Bharatpur police has got another big success in Kuldeep Jaghina murder case. On Monday, the District Special Team

Design a site like this with WordPress.com
Get started