Author: JAIPUR NEWS

  • ✍️ पत्रकार के काम में बाधा डालने
    पर होगी अब कठोर कार्यवाही

    ▪️हाईकोर्ट ने पत्रकारों के सम्मान को सुरक्षित करने के उद्देश्य से

    ▪️बताया कि पत्रकार स्वतंत्र है उनके साथ गलत व्यवहार करने

    ▪️वालों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही हो हाईकोर्ट की टिपण्णी के बाद

    ▪️पीएम और सीएम का भी ऐलान आया है कि पत्रकारों से अभद्रता

    ▪️करने वालो पर 50000 हजार का जुर्माना एवं पत्रकारों से

    ▪️बदसलूकी करने पर 3 साल की जेल हो सकती है पत्रकारों को



    *▪️हाईकोर्ट ने पत्रकारों के सम्मान को सुरक्षित करने के उद्देश्य से*

    *▪️बताया कि पत्रकार स्वतंत्र है उनके साथ गलत व्यवहार करने*

    *▪️वालों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही हो हाईकोर्ट की टिपण्णी के बाद*

    *▪️पीएम और सीएम का भी ऐलान आया है कि पत्रकारों से अभद्रता*

    *▪️करने वालो पर 50000 हजार का जुर्माना एवं पत्रकारों से*

    *▪️बदसलूकी करने पर 3 साल की जेल हो सकती है पत्रकारों को*

    *▪️धमकाने वाले को 24 घण्टे के अंदर जेल भेज दिया जायेगा*

    *▪️पत्रकारों को धमकी के आरोप में गिरफ्तार लोगों को आसानी से जमानत भी नही मिलेगी*

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    *✍️Hindering the work of a journalist*
    *But now strict action will be taken*

    * ▪️With the aim of protecting the honor of journalists, the High Court*

    * ▪️ Told that journalists are free to misbehave with them *

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज
  • *_जयपुर में महिला की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप, FSL की टीम मौके पर पहुंची_*
    जयपुर। आज शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके में एक महिला की जली हुई लाश मिली है. इसकी सूचना जंगल में आग की फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई. उन्हीं में से किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. एसीपी फूलचंद मीणा ने बताया कि एक महिला की जली हुई हालत में लाश मिली है. उसकी उम्र करीब 25 साल के आस पास है. उसके बाएंं गाल पर तिल का निशान है.कानोता थाना क्षेत्र के पापड़ रोड स्थित मीणो के बाढ़ के पास एक महिला की जली हुई लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली है. महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर आस पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर जमवारामगढ़ व कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया. पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर ही बुलाया. हालांकि मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है.

    एसीपी फूलचंद मीणा के अनुसार पापड़ रोड पर एक महिला की जली हुई अवस्था में लाश मिली है. यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जली हुई लाश जब देखी तो वे दंग रह गए. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. संभावना है कि महिला की हत्या कर पहचान छुपाने के इरादे से अपराधियों ने शव को यहां जलाने की कोशिश की है. मौके पर आग की लपटों से बबूल के पेड़ की टहनियां भी जली हुई मिली है. सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसीपी मीणा ने बताया कि महिला की शिनाख्त में केवल उसके उम्र और उसके बाएं गाल पर तिल का निशान मिला है. पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई है. साथ ही भरोसा दिलाया कि अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

    सांसद किरोड़ीलाल मीणा के आगमन की सूचना से पुलिस में हड़कंप :पापड़ रोड़ पर महिला का जला हुआ शव मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. पुलिस ने लोगो को समझाकर शांत कराया और जले हुए शव को मौके से उठवाया. हालांकि मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया. इसी बीच पुलिस कर्मियों को पता चला कि राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा मौके पर पहुंच रहे हैं. आनन फानन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के शव को नजदीक के मॉर्चरी में रखवा दिया. फिलहाल ACP फूलचंद मीणा, कानोता CI सहित पुलिस जाब्ता तैनात है. जमवारामगढ़ पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा व ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात के समय पुलिस की गश्त करने व वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए. बता दें कि जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में हत्या कर शव जलाने व फेंक कर जाने की यह पांचवी घटना है.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    _There was panic after the burnt body of a woman was found in Jaipur, FSL team reached the spot_*
    Jaipur. Today on Friday, a burnt body of a woman was found in a rural area of Rajasthan’s capital Jaipur. Information about this came to the forest.

  • *सड़क हादसे में बाइक सवार युवा पत्रकार को हेलमेट ने बचाया*

    *हेलमेट एक बार फिर साबित हुआ सुरक्षा कवच*

    जयपुर। हेलमेट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोई भी दूपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना क्यों और कितना जरूरी हैं। लेकिन आज के युवा जल्दबाजी या अपने फैशन के चक्कर में हेलमेट पहनना उचित नहीं समझते जबकि वाहन चलाते समय हेलमेट उतना ही अनिवार्य है, जितना कि जीवन जीने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर स्वयं को कैसे बचाया जा सकता है, इसका एक वाक्या सोमवार शाम देखने को मिला। जबकि सिविल लाइन निवासी युवा पत्रकार गोविन्द सिंह अपने घर से शाम लगभग 4 बजे निकलकर मालवीय नगर एक इवेंट की न्यूज कवरेज के लिए जा रहे थे। अचानक राजधानी जयपुर के सहकार मार्ग पर इमलीवाला फाटक के पहले ज्योति नगर तिराहे पर एक बाइक ने उनकी बाइक को तेजी से टक्कर मार दी, जिससे वह अपनी बाइक के साथ लगभग 10 मीटर तक घीसटता हुए रोड के साइड में जा गिरे। इस हादसे में गनीमत यह रही कि इस दौरान पत्रकार गोविन्द ने अच्छी क्वालिटी का हेलमेट ठीक तरीके से बंद कर लगा रखा था जो कि सिर से हेलमेट नहीं निकला नहीं तो उनके जीवन के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटित हो सकती थी। वहीं हादसे के आसपास के लोगों व राहगीरों ने पत्रकार गोविन्द को उठाकर बैठाया व प्राथमिक उपचार दिया। वहीं इस हादसे के बाद युवा पत्रकार गोविंद सिंह का कहना है कि वह स्वयं को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि आज हेलमेट पहने रहने की वजह से उनके सिर में बिल्कुल भी चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में उनके दोनों हाथों व पैरों में मामूली चोटें आई हैं। गोविन्द ने भगवान , माता–पिता और अपने सभी मित्रों को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    *Helmet saves young journalist riding a bike in a road accident*

    *Helmet once again proved to be a safety shield*

    Jaipur. The helmet once again proved why it is important to wear a helmet while riding any two-wheeler.

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • घुंघट वाली शूटर… 24 साल की इस शूटर पर हजारों रुपए का इनाम, कांड ऐसा किया कि लॉरेंस जैसे गैंगस्टर ने आज तक नहीं किया… एक साल से तलाश थी

    राजस्थान के पाली जिले से पकड़ी गई यह युवती 24 साल की है और नाम प्रियंका विश्नोई है। एक साल से पुलिस इसे तलाश रही थी और इस पर बीस हजार रुपए का इनाम था। अपराध इतना भारी था कि अच्छे अच्छे नामी गैंगस्टर तक अपराध करने से सौ बार सोचें। लॉरेंस विश्नोई जैसे नामी गैंगस्टर जो अब आतंकी घोषित किया जा चुका है, उसने आज तक किसी भी स्टेट में पुलिस पर फायर नहीं किए लेकिन प्रियंका ने पुलिसवालों की जान लेने के लिए चलती कार से पुलिस पर फायर ठोके। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। आखिर पुलिस ने उसे पकड लिया।दरअसल पिछले साल मई के महीने में पाली जिले के देसूरी थाना पुलिस रात के समय थाना इलाके में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक कार तेजी से वहां से गुजरी। कार तीन युवक और एक युवती थी। पुलिसवालों ने कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार को पुलिसवालों की ओर मोड़ दिया और उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार सवार प्रियंका और उसके साथियों ने पुलिस पर फायर ठोके। पुलिस ने भी फायर किए लेकिन काम नहीं बना और प्रियंका अपनी गैंग के साथ फरार हो गई।कुछ दिन के बाद उसकी गैंग के तीनों बदमाशों को पकड लिया गया और अब प्रियंका को भी उसके दूर के रिश्तेदार के यहां से बाडमेर जिले के बालोतरा क्षेत्र से पकडा लिया गया है। उसके पास से हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है। वह सवार साल से फरार चल रही थी, उस पर बीस हजार रुपए का इनाम था।

    *Veil shooter… Reward of thousands of rupees on this 24 year old shooter, she did such a scandal that a gangster like Lawrence has never done before… Search was on for a year*

    This girl caught from Pali district of Rajasthan is 24 years old and

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • नशे की सौदागर पूजा भादू गिरफ्तार

    नागौर – ( राजस्थान ) : शक्ल सूरत से मासूम लगने वाली पूजा भादू को देखकर लगता नही है कि वह नशे के कारोबार में लिप्त है। लग्जरी लाइफ जीने के लिए नशे का व्यापार करती है। सोशल मीडिया पर लेडी तस्कर की देखकर लगता है कि वह अपनी लग्जरी लाइफ को दिखाती है। वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है। इतना ही नहीं वह अवैध हथियार भी रखती है। दरअसल, रविवार को राजस्थान के नागौर पुलिस अधीक्षक की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की।नागौर एसपी की डीएसटी टीम ने नशा बेच रही लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया है। नागौर डीएसटी टीम ने इस लेडी तस्कर पूजा भादू के पास से 2.45 ग्राम स्मैक और 2.45 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने जब इसको गिरफ्तार किया तो इसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद भी किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवती नागौर शहर में एमडी और स्मैक बेचती है। उसके बाद डीएसटी ने इस युवती पर लगातार नजर रखनी शुरू की। बाद में रविवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे स्मैक और एमडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

    सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है पूजा…

    एमडी और स्मैक जैसा खतरनाक नशा बेचने वाली इस लेडी तस्कर के बारे में जब जांच की तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, लेडी तस्कर पूजा भादू सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव रहती है। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन नई पोस्ट करके अपनी लग्जरी लाइफ दिखाती रहती है।इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ियों के साथ लग्जरी लाइफ दिखाने और रुपयों के साथ कई पोस्ट पूजा भादू के द्वारा की जा चुकी है। पूजा की कुछ समय पहले एक कॉमेडियन के साथ सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई थी. उसके बाद यह युवती तस्कर पूजा कब से इस कारोबार में लिप्त है इसकी तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा ने यह तस्करी का यह काम कब और किसके कहने से शुरू किया इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूजा के तस्करों के साथ संबंध रखने वालों की जांच कर रही है। पुलिस का उम्मीद है कि पूजा के मार्फत किसी बड़े नशा तस्करी के रैकेट का खुलासा हो सकता है। पुलिस पूजा भादू से पूछताछ में जुटी है।।।
    ✍️

    *Drug dealer Pooja Bhadu arrested*

    *Nagaur – (Rajasthan) :* Looking at Pooja Bhadu, who looks innocent in appearance, it does not seem that she is involved in drug trade. drug trade to live a luxury life

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • हिंडौन में कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार:जुआ खेलने के आरोपी को छोड़ने के एवज में मांगी रकम, एसीबी करौली की टीम ने की कार्रवाई

    करौली / हिंडौन

    हिंडौन सिटी कोतवाली थाना के कॉन्स्टेबल रामराज बैरवा को करौली की एसीबी टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल जुआ सट्टा के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को बिना कार्रवाई के छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
    परिवादी की ओर से एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की खिलाफ जुआ-सट्टा में मुकदमा दर्ज नहीं करने के एवज में कांस्टेबल रामराज बैरवा ने परिवादी से कुल 30 हजार रुपए की मांग रखी थी।
    एसीबी करौली की टीम ने निरीक्षण जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में कोतवाली थाने में कार्रवाई की गई। आरोपी की निशानदेही पर टीम टोडाभीम के भीमपुरा स्थित आरोपी के गांव भी पहुंची। जहां रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कोतवाली थाने के कॉन्स्टेबल रामराज बैरवा के घर पर तलाशी भी की गई।
    ये है मामला
    एसीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में कार्यरत कॉन्स्टेबल रामराज बैरवा और अन्य पुलिसकर्मी ने 9 सितंबर को जुआ खेलने के मामले में खरेटा रोड स्थित बारोलिया फार्म के पीछे रहने वाले राजीव जाटव को गिरफ्तार किया गया था। जिससे दस हजार रुपए लेकर राजीव जाटव पर कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ।
    मामले में कॉन्स्टेबल ने राजीव से 30 हजार रुपए मांगे थे। 9 सितंबर को कोतवाली थाने से छूटकर घर पहुंचने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल ने 20 हजार रुपए देने की डिमांड शुरू कर दी। जिसके बाद परिवादी राजीव जाटव ने 1064 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर कोतवाली थाने के कॉन्स्टेबल रामराज बैरवा के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। मुख्यालय से करौली में एसीबी चौकी पर कार्यरत पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज को लिखित शिकायत में पूरी जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपी को ट्रेस करते हुए एसीबी टीम ने दोपहर करीब 1.55 पर रोडवेज बस स्टैंड से परिवादी द्वारा आरोपी कॉन्स्टेबल रामराज को दस हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    Constable arrested red-handed taking bribe in Hindaun: Money demanded in return for releasing gambling accused, ACB Karauli team took action

    Karauli / Hindaun

    Constable Ramra of Hindaun City Kotwali Police Station

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *आज से G-20 की बैठक: दिल्ली जा रहे हैं तो ध्यान दें… तीन दिन तक बसें हरियाणा सीमा तक जाएंगी, चुनें ये विकल्प*

    अगर आप दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में जी-20 की बैठक शुरू हो रही है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है और गुरुवार मध्य रात्रि से 10 सितंबर तक रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली जाने वाली सभी बसें कुंडली बॉर्डर से 17 किमी आगे मुकरबा चौक तक ही जाएंगी। यहां से आपको मेट्रो या दूसरे साधन पकड़ने होंगे। ऐसे में बस या दूसरे वाहनों से दिल्ली का सफर परेशानी भरा हो सकता है। यात्रियों के पास ट्रेन का बेहतर विकल्प है। ट्रेन से आप बिना बाधा सीधे दिल्ली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें यथावत चलती रहेंगी। चंडीगढ़ से गुरुग्राम जाने वाले बस यात्री केएमपी एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकेंगे। दिल्ली में प्रवेश बंद होने के कारण हरियाणा डिपो की रोडवेज बसों का संचालन गुरुवार रात 12 बजे से बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हर चार मिनट में बस सेवा उपलब्ध है। औसतन एक घंटे में 15 बसें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। वहीं, पंचकूला डिपो की 22 बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं।

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

    G-20 meeting from today: If you are going to Delhi, then pay attention… Buses will go till Haryana border for three days, choose this option

    If you are planning to go to Delhi then this news is for you. G-20 meeting in Delhi

  • शिक्षक दिवस पर शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है पुरस्कार वितरण समारोह

    Date – 5/912023

    वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से हैप्पी सी. सै. स्कूल गंगापोल दरवाजा बाहर बदनपुरा जयपुर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे अध्यक्ष रुपाली राव सचिव रवि कश्यप के निर्देशन में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने महान शिक्षाविद, देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्लवी राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद बच्चोने बाद- विवाद, भाषण, संगीत आदि आर्कषण रहा छात्र-छात्राओं गुरु और शिक्ष्य की परमपर) को बकरार रखते हुए सभी शिक्षको को गिफ्ट देकर उनके पैर छूकर उनका आर्शिवाद लिया इसी कड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है सामान्य-ज्ञान लिखित प्रतियोगित। विजेता राधिका शर्मा, बुशरा आरफीन सर्वश्रेष्ठ को ट्राफी समाज सेवी रामशरण व्यास, पुष्पा देवी व्यास के सौजन्य प्रथम याशिका जैन, संजय वर्मा कौशल, सोफिया, अनास फिजा, विशाल कुमार, द्वितीय आलिया रहमान, उमरा की सिल्वर मैडल तृतीय अलफिया, अंजली, आयुष खण्डेलवाल, बुशरा परविन, दरफशा को ब्रोच मैडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया तथा २० सांत्वना पैन दिए गए – कार्यक्रम के दौरान सूचनामंत्री सुनील जैन ने पत्रकारो को डायरी व पैन देकर सम्मान किया अध्यक्षता अमित शर्मा ने कहा कि वैदिक काल से चली आ रही गुर – शिक्ष्य की परमपरा से भले ही बदलाव आया पर मूल रूप से उद्देश्य हमारा नहीं बदलना चाहिए सूचना मंत्री सुनील जैन ने जोश और उत्साह को देखते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चो अध्यन में अव्वल आना शिक्षको के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी इस मौके पर

    Along with education, values are also important on Teacher’s Day. Award distribution ceremony.

    Date – 5/912023

    Happy C.Sai from Vargo Cultural Society. Celebration of Teacher’s Day at School Gangapol Darwaza outside Badanpura Jaipur

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

  • *जयपुर: BJP विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी पार्टी के खिलाफ फूंका बिगुल. अर्जुन मेघवाल को बताया बड़ा भस्टाचारी..!!*

    *जयपुर:* भीलवाड़ा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है, वैसे ही नेता टिकट की दावेदारी जता रहे है. किसी को टिकट मिलने की आस है तो कोई नहीं मिलने को लेकर हताश है. इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व शाहपुरा (भीलवाड़ा) विधायक कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. जबकि कांग्रेस पार्टी की शान में कसींदे पढे जा रहे है.

    *अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक’- कैलाश मेघवाल:*

    भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के विरोध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया. उन्होंने कहा कि यह अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है, इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं. मैं मोदी को चिट्‌ठी लिखने वाला हूं, भाई तुमने जिसको मंत्री कानून मंत्री बनाया है. वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था. तभी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया था.

    *सीपी जोशी ने सड़कों को सुधारा…गहलोत ने शाहपुरा का किया भला:*

    उन्होने आगे कहा कि गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा इसने और बचने के लिए राजनीति में आ गया. आज भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं. मैं जब यहां आया मुझे बताया गया गया कि सीपी जोशी उस समय भीलवाड़ा के सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री भी थे. यह उन्हीं की बदौलत है कि आज हम यहां पर चंबल का पानी पी रहे हैं. उसी सीपी जोशी ने आपकी सड़कों को सुधारा है. आज अशोक गहलोत जी ने शाहपुरा का भला किया है.

    *बयान के पीछे के मायने:*

    कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) के इस बयान के पीछे इस बार शाहपुरा से टिकट कटने की संभावना को कारण बताया जा रहा है. क्योंकि इस बार चुनाव में शाहपुरा सीट से अर्जुन राम के खास कार्यकर्ता को भाजपा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस बयान के बाद भीलवाड़ा भाजपा में खलबली मच गई है. सोमवार को शाहपुर के कोठिया गांव में मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में विधायक कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इसी दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए.

    *गहलोत ने बताया था मददगार:*

    कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गिरती हुई सरकार को बचाने में कैलाश मेघवाल को मददगार बताया था. गहलोत के इस बयान के बाद से ही मेघवाल से पार्टी नाराज चल रही है. माना जा रहा है कि तभी से टिकट को लेकर संकट मंडराने लगा हैं

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413

    *Jaipur: BJP MLA Kailash Meghwal blew the bugle against his party. Told Arjun Meghwal a big corrupt..!!*

    * Jaipur :* Bhilwara. As the assembly elections in Rajasthan are getting closer,

  • *अभी-अभी बड़ा रेल हादसा, ट्रेन में जिंदा जले 8 लोगों की दर्दनाक मौत*

    जानकारी के मुताबिक, ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी, इस दौरान ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई। जिसमें 8 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे को लेकर मदुरै रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है।

    तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के अंदर अचानक आग लग गई। रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी, इस दौरान ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई। जिसमें 8 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे को लेकर मदुरै रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है। ट्रेन में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
    खबरों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे की है। घटना के वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पड़ रूकी हुई थी। इसी दौरान ट्रेन के टूरिस्ट कोच से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद देखते ही देखते कोच धू-धू कर जलने लगी। सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश यात्री सोए हुए थे। आग की उठती लपटों से उनकी नींद खुली। इसके बाद डिब्बे में खलबली मच गई। यात्री मदद के लिए चिल्लाए।
    ट्रेन में आग लगने की खबर जैसे ही रेलवे के अधिकारियों तक पहुंची हड़कंप मच गया। आननफानन में घटनास्थल की ओर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। घंटों मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ने ट्रेन के अन्य कोचों को अपनी चपेट में नहीं लिया। जिस कोच में आग लगी थी, वह पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है।

    बताया जा रहा है कि आग तब लगी जब ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी. रेलवे पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. मदुरै कलेक्टर संगीता मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्यों की जांच कर रही हैं. खबर है कि आध्यात्मिक पर्यटकों को लखनऊ से उत्तर प्रदेश के रामेश्वरम ले जा रही ट्रेन में आग लग गई. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ट्रेन में चाय परोसते समय गैस सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत हो गई. इसमें दो बुजुर्ग पीड़ितों की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि बचाव कार्य जारी रहने से हताहतों की संख्या बढ़ सकती।

    *Train Accident: Just now a big train accident, painful death of 8 people burnt alive in the train*

    According to the information, the train was going from Lucknow to Rameswaram, during which the tourist coach of the train caught fire. in which 8 passengers

    प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Design a site like this with WordPress.com
Get started