1 मार्च 2024 से अब तक 115 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त, आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त
जयपुर, 18 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है। इसी तरह 1 मार्च से अब तक एजेंसियों ने 115 करोड़ रु. कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। 1 मार्च 2024 से अब तक 2 करोड़ 41 लाख रूपए कैश, ड्रग्स लगभग 51.56 करोड़ रूपए, शराब 6 करोड़ 71 लाख रूपए और सोना चांदी जैसी कीमती धातुओं की 8 करोड़ 56 लाख रूपए की जब्ती की गयी है, 46 करोड़ रूपए की अन्य सामग्री जबकि फ्रीबीज 22 लाख की जब्ती की गयी है। 18 करोड़ 70 लाख रुपए के साथ जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा सीजर हुआ है। दूसरे स्थान पर 11 करोड़ 5 लाख के साथ जयपुर, तीसर स्थान पर गंगानगर ने 9 करोड़ 95 लाख, चौथे स्थान पर भीलवाड़ा 8 करोड़ 35 लाख और पांचवे स्थान पर टोंक ने 5 करोड़ 93 लाख रूपए की जब्ती की है।
श्री गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से अब तक 1 करोड़ 46 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 4.68 करोड़ रूपए, शराब 72 लाख रूपए और सोना चांदी जैसी कीमती धातुओं की 68 लाख रूपए की जब्ती की गयी है। 9 करोड़ 77 लाख रूपए कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है। आचार संहिता लगने के बाद भीलवाड़ा ने 1 करोड़ 73 लाख, उदयपुर एवं कोटा में 1 करोड़ 49 लाख, जयपुर 1 करोड़ 37 लाख एवं चित्तौड़गढ़ जिले ने 1 करोड़ 21 लाख रूपए की जब्ती की है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में इन विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

From March 1, 2024 till now, illegal liquor, cash and other material worth more than Rs 115 crore seized, after the implementation of the code of conduct, a record illegal material worth more than Rs 17 crore seized.
Jaipur, 18 March. come to lok sabha
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413










