*क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार जिला झुंझुनूं में व्यवस्थापक महिपाल सिंह को 30,000 रूपये रिश्वत लेते हुये पकड़ा गया।*
जयपुर, 12.01.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री महिपाल सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति ढंढार में व्यवस्थापक को 30,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने अपने पिता, ताउ आदि के मूंग एम.एस.पी. के तहत क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार में विक्रय हेतु तुलवाये थे जिसमें व्यवस्थापक द्वारा प्रति क्विन्टल 300 रुपये के हिसाब से रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था। परिवादी ने अपने तथा अपने परिचितो के करीबन 100 क्विन्टल मूंग की तुलवाई क्रय विक्रय सहकारी समिति ढंढार में करवाई गई। इसके अलावा आरोपी द्वारा प्रति किसान शपथ पत्र के 5000 रुपये रिश्वत के अलग से मांग की गई । प्राप्त शिकायत पर दिनांक 05.01.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया जिसमें आरोपी श्री महिपाल सिंह द्वारा तुलवाये गये मूंग के परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत के की मांग करना पाया गया। रिश्वत मांग के अनुसरण में आज दिनांक 12.01.2026 को आरोपी श्री महिपाल व्यवस्थापक, क्रय विक्रय सहकारी समिति सूरजगढ जिला झुंझुनूं को परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी श्री महिपाल सिंह, व्यवस्थापक से रिश्वत राशि 30,000 रुपये उसकी पहनी हुई जैकेट से बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।
जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के श्री अनिल कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री नरेन्द्र कुमार पूनियाँ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के एवं महानिरीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Mr. Mahipa, Manager of the Purchase and Sale Cooperative Society, Dhandhar, District Jhunjhunu
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment