*पुलिस थाना दूदू को मिली सफलता।
08 माह से 25000 रूपये की ईनामी गुमशुदा लड़की सोना को लुधियाना पंजाब से किया दस्तयाब।*
श्री रजनीश पूनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान महानिदेशक पुलिस (सिविल राईट्स एवं एएचएटी) राज. जयपुर के द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों (महिला/पुरुष) की तलाश एवं दस्तयाबी के संबंध में दिनांक 01.12.2025 से 31.12. 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसी कम में पुलिस थाना दूदू पर अप्रेल 2025 में दर्ज एमपीआर नंबर 04/2025 में उदयपुरिया ग्राम निवासी एक गुमशुदा बालिग लड़की सोना की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश खराडिया पुलिस निरीक्षक, श्री रामावतार उप निरीक्षक थाना दूदू श्री कमलेश कुमार हैड कानि. 617 साईबर सैल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गुमशुदा की दस्तयाबी पर 25000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस कार्यवाही विवरणः जुलाई 2025 में फरार लडकी के पिता द्वारा खेत में फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली गई थी. जिसका थाना दूदू इलाके में एक लॉ एंड आर्डर भी हुआ था। इस गुमशुदगी को पुलिस द्वारा एक चैलेंज के रूप में लेते हुये पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा लड़की के संबंध में आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि वह लडकी अपने एक पुराने जानकार लडके महेन्द्र के साथ फरार हुई है। श्री कमलेश हैड कानि. 617 साईबर सैल व वृत कार्यालय दूदू में कार्यरत कानि. श्री कानाराम 2120 के द्वारा डाटा एनेलाईसिस करने से यह सूत्र मिला कि गुमशुदा लडकी सोना व लडका महेन्द्र लुधियाना, पंजाब में हो सकते है। इस पर पुलिस टीम को लुधियाना पंजाब भेजा गया। लुधियाना एक बहुत बडा इन्डस्ट्रीज हब है, जहां लाखों मजदूर कार्य करते हैं। इस कारण उक्त टीम को फरार लडकी व लडका की तलाश में काफी दिक्कतें आई परन्तु श्री रामवतार उप निरीक्षक के नेतृत्व में गई टीम ने दो दिन तक लुधियाना में रह कर कई फैक्ट्रियों में तलाश किया तथा सफलता हासिल करते हुये फरार लडकी व लडके महेन्द्र को डिटेन कर थाना दूदू लाया गया। पुलिस की यह सफलता एक टीम वर्क व तकनीकी सहायता की अच्छी मिशाल है।
पुलिस टीम का विवरण श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी दूदू श्री रामवतार उप निरीक्षक दूदू, श्री कैलाश हैड कानि. 575 दूदू, श्री कमलेश हैड कानि. 617 साईबर सैल, श्री कानाराम कानि. 2120 सीओ कार्यालय दूदू, श्री नरेश कानि. 2235 दूदू, सुश्री सोनू कंवर महिला कानि. 2478 दूदू
विशेष भूमिका श्री कमलेश कुमार हैड कानि. 617 साईबर सैल, श्री कानाराम कानि. 2120 सीओ कार्यालय दूदू, श्री नरेश कानि. 2235 थाना दूदू
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment