बांसवाडा में ग्राम विकास अधिकारी 16,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
> बांसवाडा में ग्राम विकास अधिकारी 16,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 29 जनवरी।ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये श्री प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर पंचायत समिति व जिला बांसवाडा को 16,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता अटल सेवा केन्द्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते है उसके पिताजी को पिछले पांच माह का वेतन भुगतान नही हुआ। वेतन बिल बनाने के एवज में आरोपी ग्राम पंचायत भापोर के श्री प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 25,000 की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर दिनांक 20.01.2025 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेने को सहमत हुआ तथा 4,000/- रूपये वक्त सत्यापन ग्रहण किए गए।
जिस पर ए.सी.बी. बांसवाडा के श्री ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टिम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री प्रभुलाल पारगी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर पंचायत समिति व जिला बांसवाडा को बकाया 16,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

> Gram Vikas Adhikari arrested red handed taking bribe of Rs. 16,000/- in Banswara.
Jaipur, 29 January. ACB Headquarters
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment