पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाही
शातिर नकबजन जय कुमार उर्फ जोनी एंव भारत वासवानी एंव नकबजनी का माल खरीदने वाला खरीददार अशफाक उर्फ समीर गिरफ्तार
* मुल्जिमान के कब्जे से नकबजनी के लाखो रूपये कीमती सोने एंव चांदी के जेवरात बरामद एंव अन्य चोरियो के दो मोबाईल भी बरामद
* मुल्जिमान से पूछताछ मे जयपुर शहर मे आधा दर्जन से अधिक वारदातो का खुलासा
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 16.07.2024 को परिवादी श्री योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि मैं घर के काम काज से दिनांक 13.07.2024 को मय परिवार के बीकानेर गया हुआ था। मूल रुप से मैं बीकानेर का हूं ओर जयपुर में जॉब करता हूं। आज दिनांक 15.07.2024 को मेरे पडोसियों ने बताया कि आपके मकान का मुख्य गेट खुला पडा है ताला टुटा हुआ था मैं दिनांक 15.07.2024 को बीकानेर से जयपुर आया ओर सामान चैक किया तो निम्न सामान गायब मिला जो निम्न प्रकार हैः-1. मंगलसूत्र सोने 2. कान के झूमके 3. बच्चे की सोने की चैन 4. स्वयं की सोने की चैन 5. सोने का लॉकिट 6. सोने की चूडिया 7. दो चांदी की पायल चांदी के नोट 9. नगद राशि 25,000 रुपये 10. सोने की अंगूठी लगभग 9 लाख रुपये की किमत का सामान चोरी हो गया। यह घटना रात्रि 14.07.2024 को घटित हुई । वगैराह रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज किया गया। गठन पुलिस टीम का विवरणः- जयपुर शहर में नकबजनी की वारदातो मे अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर प्रथम श्री कुंवर राष्ट्रद्वीप आई.पी.एस द्वारा जयपुर आयुक्तालय के समस्त थानाधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशो की पालना मे श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री भोपाल सिंह भाटी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री ईश्वर चन्द्र पारीक पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे श्री जगदीश नारायण. उ.नि., श्री मोहनलाल उ.नि., श्री हनुमान सहाय स.उ.नि, कानि श्री शंकरराम न. 10071 कानि प्रदीप न. 9209,
कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि नफेसिंह न. 6038, कानि श्री भागीरथ न. 2739 व साईबर एक्सपर्ट टीम से श्री नन्छूराम कानि. 9260 की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज देखकर कर चार्ट तैयार किया गया तथा घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्यो का संकलन तकनीकी टीम द्वारा किया गया। एंव गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैंकी कर तकनीकी रूप से गहन छानबीन कर इससे सम्बन्धित आसूचनाओ का संकलन कर नकबजनो को चिन्हित कर नकबजनो से चोरी का माल खपाने तक के नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिम- 1. जयकुमार उर्फ जोनी पुत्र स्व. श्री अशोक कुमार
उम्र 31 वर्ष जाति सिन्धी निवासी म.न. 720/302 बारियों का बाग पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर 2. भारत वासवानी पुत्र श्री चेतन दास उम्र 19 वर्ष जाति सिन्धी निवासी म.न. 720/302 बारियों का बाग पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर 3. अशफाक उर्फ समीर पुत्र श्री मुख्तयार अहमद जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी मकान न. 131, वन विहार कालोनी, दिल्ली बाईपास ईदगाह पुलिस थाना गलतागेट जयपुर
मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिम जयकुमार उर्फ जोनी से गलाया
हुआ छडनुमा सोना तथा चोरी के माल खरीदने वाले खरीददार अशफाक उर्फ समीर से एक चादी की पायजेब जोडी तथा गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त मुल्जिम जयकुमार उर्फ जोनी से जयपुर शहर से चोरी किये गये दो मोबाईल फोन भी बरामद किये गये है।
वारदात करने का तरीकाः मुल्जिमान से अनुसंधान से सामने आया कि मुल्जिम
जयकुमार उर्फ जोनी शातिर नकबजन है जो अपने साले भारत वासवानी को साथ लेकर सुने मकानो की दिन मे रैंकी करता है तथा रात्रि के समय मौका पाकर ताला तोडकर घर मे रखे हुये सोने चांदी के जेवरात चोरी करके लेकर चले जाते है। तथा मुल्जिमान सोने चांदी के आईटम को गलाकर बैचान कर देते है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से गहनता से पूछताछ जारी है। मुल्जिमान जयकुमार उर्फ जोनी एंव भारत वासवानी ने पूछताछ के दौरान एक स्कुटी थडी मार्केट अग्रवाल फार्म इलाका थाना मानसरोवर, एक स्कुटी इलाका थाना प्रतापनगर, कुम्भा मार्ग से एक मोबाईल चोरी करना तथा एक मोबाईल प्रतापनगर से चोरी करना तथा एक मोबाईल सिन्धी कैम्प
से चोरी करना स्वीकार किया है। मुल्जिमान से गहनता से अनुसंधान जारी है। विशेष भूमिकाः- उक्त घटनाक्रम के खुलासे मे कानि नफेसिंह न. 6038, कानि शंकरराम न. 10071, कानि नन्छूराम न. 9260 की विशेष भूमिका रही है।
आपराधिक रिकार्ड मुल्जिम जयकुमार उर्फ जोनी
क्र.स. मु.न. व दिनांक धारा
नतीजा
थाना
1
470/2022 457,380 आईपीसी 13.06.2022
चालान
शिप्रापथ
2
693/2023 427,457,380,511 05.12.2023 आईपीसी
चालान
साँगानेर
आपराधिक रिकार्ड मुल्जिम भारत वासवानी
क्र.स. मु.न. व दिनांक धारा
1
नतीजा
थाना
470/2022 457,380 आईपीसी 13.06.2022
चालान
शिप्रापथ
फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

Major action by Police Station Brahmpuri, Jaipur North
Smart burglars Jai Kumar alias Johnny and Bharat Vaswani and buyer of burglary goods Ashfaq alias Sameer arrested
* Burglary goods recovered from the possession of accused
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
Leave a comment