करौली में पटवारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी
जयपुर, 05 मार्च, मगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रामसहाय कुशवाह पटवारी पटवार हल्का डाँडा, तहसील मासलपुर, जिला करौली को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विवादित जमीन पर फसल काटने देने की एवज में आरोपी रामसहाय कुशवाह पटवारी द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी करौली इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री जगदीश भारद्वाज नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पटवारी को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

In Karauli, Patwari arrested red handed while taking bribe of Rs. 25 thousand. Search of residence and other places continues.
Jaipur, March 05, Tuesday. A.C.B. Taking action today on the instructions of the Headquarters, the Karauli Unit
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment