जयपुर में आवासन मंडल के अधिकारियों के नाम पर दो प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) 17 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 22 फरवरी, गुरूवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बृजमोहन शर्मा, प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) तथा अशोक गौतम प्राईवेट व्यक्ति (दलाल) को परिवादी से कुल 17 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उनके परिजन के मकान पर किये निर्माण को अवैध निर्माण बताकर आरोपी अशौक गौतम द्वारा आवासन मंडल के अधिकारियों के नाम पर 8 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री छोटी लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण प्राईवेट व्यक्तियों (दलाल) को परिवादी से कमशः 14 हजार रूपये एवं 3 हजार 500 रूपये की रिश्वत
राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपियान से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

In Jaipur, two private persons (brokers) arrested red handed while taking bribe of Rs 17 thousand 500 in the name of Housing Board officials.
Jaipur, 22 February, Thursday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Jaipur No.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment