जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाईकर्मी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

जयपुर, 22 फरवरी, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर एसआईयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये विक्रम बीवाल कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक आदर्श नगर जोन नगर निगम हैरिटेज जयपुर तथा विनोद कुमार सफाई कर्मचारी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी

गई कि मेरी माताजी की पेंशन स्वीकृत करवाने की एवज में आरोपी विक्रम बिवाल स्वास्थ्य

निरीक्षक नगर निगम हैरिटेज जयपुर द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर

परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी जयपुर एसआईयू इकाई के पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाई कर्मचारी को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियान से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Press note

Health inspector and sweeper of Municipal Corporation Heritage in Jaipur arrested red handed while taking bribe of Rs 40 thousand

Search of residence and other places continues

Jaipur, 22 February, Thursday. A.C.B. headquarter

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started