खैरथल तिजारा में डिस्कॉम का तकनीकी सहायक (लाईनमैन) 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

जयपुर, 15 फरवरी, गुरुवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई

द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जितेन्द्र कुमार तकनीकी सहायक (लाईनमैन) मैन फीडर

बाधोर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से

10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि घरेलु कनेक्शन की वी.सी.आर. नहीं भरने की एवज में उपर्युक्त आरोपी कर्मचारी द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री प्रेमचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कर्मचारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Discom technical assistant (lineman) arrested red handed while taking bribe of Rs 10,000 in Khairthal Tijara

Search of residence and other places continues

Jaipur, 15 February, Thursday. A.C.B. On the instructions of Headquarters, Alwar-P

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started