• पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा गैस सिलेण्डर चोरी करने वाली तथा मोबाईल लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

* मुल्जिमान के कब्जे से चोरी के 10 गैस सिलेण्डर व एक चोरी की मोटरसाईकिल तथा लुटे गये तीन मंहगे मोबाईल बरामद

* शातिर चोर दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया गिरफ्तार व चोरी के सिलेण्डर व लूटे गये मोबाईल खरीदने वाला मोहम्मद हसीन गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा हुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 11.02.2024 को पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी श्री कैलाश चन्द पुत्र श्री कुन्दन मल जाट द्वारा अज्ञात व्यक्तियो द्वारा इण्डेन कम्पनी का गैस सिलेण्डर चोरी होने बाबत रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर अभियोग संख्या 52/2024 धारा 379

भा.द.स. मे दर्ज किया गया गठन पुलिस टीम का विवरण:- जयपुर शहर में बढी रही चोरी की वारदातो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्री बृजेन्द्र सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री आदित्य पूनियाँ सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री हरिओम सिंह उप निरीक्षक आईसी थाना पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व

मे श्री संजय जाखड हैड कानि.न. 921, श्री मनीष कानि.न. 8906, श्री प्रदीप कानि.न. 9209, श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876, श्री कानाराम कानि.न. 9033 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित स्थानो पर सादा वस्त्रो मे रहकर रैंकी की गई व गैंग को चिन्हित कर कार्यवाही की गई।

नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान- 1. दिलशाद हुसैन पुत्र श्री महबूब हुसैन जाति नीलगर मुसलमान उम्र 29 साल निवासी मकान न. 2948, फुर्टा खुर्रा रामगंज बाजार पुलिस थाना रामगंज जयपुर 2. खुशाल भाटिया पुत्र श्री नरेश भाटिया जाति पजांबी उम्र 22 साल

निवासी अशोक चौक आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर हाल मकान न. 260ए, कृष्णा कालोनी, रामगढ मोड पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर हाल खानाबदोश शमशान घाट आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर 3. मोहम्मद हसीन पुत्र श्री मोहम्मद शरीफ जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी मकान न. 1034, मोहनदास की बगीची, लोधो की गली, एमडी रोड पुलिस थाना लालकोठी जयपुर हाल दुकानदार हसीन चिकन बिरयानी, मकान न. 3317, बडी मस्जिद के सामने, मौहल्ला सिलावटान पुलिस थाना सुभाषचौक जयपुर

मुल्जिमान से बरामद माल का विवरण:- मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से

एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ-14-AD-7478 बरामद की गई है उक्त मोटरसाईकिल उक्त दोनो मुल्जिमान द्वारा दिनांक 03.02.2024 को कर्बला से चोरी की गई थी। उक्त के अलावा मुल्जिम मोहम्मद हसीन के कब्जे से मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से चोरी के खरीद किये गये दस गैस सिलेण्डर व तीन मंहगे एण्ड्राईड मोबाईल फोन बरामद किये गये है। मुल्जिमान ने इलाका थाना सुभाषचौक, आदर्श नगर, ट्रासपोर्ट नगर मे करीब 25-30 वारदाते करना बताया जिनके सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

वारदात करने का तरीका:- मुल्जिमान दिलशाद हुसैन व खुशाल भाटिया से अनुसंधान से

सामने आया है कि मुल्जिमान स्मैक पीने का नशा करते है, दोनो मुल्जिम चोरी की

मोटरसाईकिल से गैस सिलेण्डर सप्लाई करने वालो स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करके

लेकर चले जाते है तथा मुल्जिम मोटरसाईकिल लेकर आ जाते है तथा मोटरसाईकिल से

राह चलते लोगो व ई-रिक्शा में बैठकर मोबाईल चला रहे लोगो के पीछे से आकर

मोबाईल लूटकर भाग जाते है, तथा लूटे गये के मोबाईल को औने पौने दामो मे बैचान कर

देते है। मुल्जिम मोहम्मद हसीन उक्त दोनो मुल्जिमान से चोरी का माल औने पोने दाम मे

खरीद कर लेता है। मुल्जिमान द्वारा पूछताछ के दौरान इलाका थाना सुभाषचौक, ब्रह्मपुरी,

ट्रासपोर्ट नगर, आदर्श नगर से गैस सिलेण्डर चोरी करना व मोबाईल लूटने की वारदात

करना बताया है।

फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

Big disclosure of the gang involved in stealing gas cylinders and robbing mobile phones by Police Station Brahmpuri Jaipur North.

* 10 stolen gas cylinders and one stolen motorcycle were recovered from the accused’s possession and three were looted.

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started