राजसमंद में पटवारी 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी
जयपुर, 12 फरवरी, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पंकज खटीक, हाल पटवारी, पटवार मण्डल घोड़च तहसील देलवाडा जिला राजसमंद को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी
गई कि उसकी जमीन का नामान्तकरण खोलने की एवज में उपर्युक्त आरोपी पटवारी द्वारा
5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी उदयपुर एसयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी कर्मचारी को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Patwari arrested red handed while taking bribe of Rs 5 thousand in Rajsamand
Search of residence and other places continues
Jaipur, 12 February, Monday. A.C.B. Udaipur SU unit is taking action today on the instructions of the headquarters.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment