*सीनियर टीचर के 347 पदों पर वैकेंसी
कैंडिडेट्स आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 6 मार्च लास्ट डेट*
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के सीनियर टीचर के कुल 347 पदों पर आवेदन आज 6 फरवरी से किए जा सकते है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और गणित विषय शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मार्च 2024 है।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, सब्जेक्ट वाइज पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
*ऐसे करें अप्लाई*
आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक आईडी प्रूफ का डिटेल तथा डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एक बार OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
आवेदन के लिए शर्त
आरक्षित पदों के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
*यहां करें कॉन्टैक्ट*
परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in देखी जा सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
*Vacancy for 347 posts of senior teacher*
*Candidates can apply online from today, March 6 is the last date*
Senior teachers of 6 subjects in Sanskrit Education Department appointed by Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment