*राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन करने की तैयारी*

*शिक्षा मंत्री बोले- तय ड्रेस कोड में आना होगा, सरकारी स्कूलों में धर्मांतरण नहीं होने देंगे*

*जयपुर*
राजस्थान में हिजाब विवाद के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में ड्रेस कोड की सख्ती से पालना करवाने को कहा है। स्कूल ड्रेस में नहीं आने पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा- हम किसी भी कीमत पर सरकारी स्कूलों में धर्मांतरण नहीं होने देंगे।

दिलावर ने कहा- मैं हिजाब के विपक्ष या पक्ष में नहीं हूं। मैं इस पक्ष में हूं कि सरकार ने स्कलों की ड्रेस तय की हुई है, उसे पहनकर स्कूल में आएं। जो कोई भी ड्रेस कोड का उल्लंघन करेगा या विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हमारे आदेश पहले से ही हैं, अगर आदेश की अवहेलना हुई तो कार्रवाई की जाएगी। अफसर स्कूलों का निरीक्षण करके इसे सुनिश्चित करेंगे कि सब तय ड्रेस में आएं।

दूसरे राज्यों में हिजाब पाबंदी को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगने के सवाल पर दिलावर ने कहा- मैंने कोई रिपोर्ट नहीं मांगी है। अफसरों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि उन सभी स्कूलों के लिए आदेश निकलेगा जो सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। आदेश निकलेगा कि सरकार के आदेश की पालना हो। जांच में आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जयपुर में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य के 26 जनवरी को एक सरकारी स्कूल में दिए बयान के बाद हिजाब का मुद्दा गरमा गया। 29 जनवरी को स्कूल की छात्राओं ने सुभाष चौक थाने को घेर लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया था। इस विवाद की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी थी

*Preparations to ban hijab in schools and colleges in Rajasthan*

*Education Minister said – You will have to come in prescribed dress code, conversion will not be allowed in government schools*

*Jaipur*
Education amid hijab controversy in Rajasthan

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started