पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर द्वारा मोबाईल लूटने वाली गैंग का बडा खुलासा

• दो मोबाईल लूटेरे गिरफतार

* 22 मंहगे मोबाईल व वारदात में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद

• करीब 100 मोबाईल लूटने व चोरी करने की वारदात का खुलासा

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा हुडी आई.पी. एस ने बताया कि दिनांक 13/1/2024 को विक्रम मीणा पुत्र श्री हरिनारायण मीणा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की की दिनांक 5/1/2024 को काम करके साय को कूकस में चूंगी आया। वहीं से पैदल रामगढ़ आ रहा था एक मोटर साईकिल जिसकी आगे की हैड लाइट टूटी हुई जिस पर दो लड़के आये मोटर साइकिल अङाकर मेरे साथ धक्का मुक्की कर मारपीट कर मेरा मोबाइल रेडमी 10 लेकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 15/2024 धारा 392 आईपीसी थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज किया गया।

गठन पुलिस टीम का बिवरणः- जयपुर शहर में राह चलते लोगो के साथ मोबाईल लुटने की वारदातो में बढ़ोतरी होने व मोबाईल लुटने वालो पर अंकुश लगाने व चोरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्री बृजेन्द्र सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर

प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री आदित्य पूनियाँ सहायक पुलिस आयुक्त नामेर जयपुर उत्तर

के निर्देशन में श्री राजेन्द्र कुमार गोदारा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना

ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में श्री हरिओम सिंह उप निरीक्षक, श्री मनीष कानि.न. 8906, श्री प्रदीप

कानि.न. 9209, श्री उमेशचन्द कानि.न. 4876, श्री राजेन्द्र कानि.न. 4563, कानि श्री

ग्यारीलाल न. 9723 की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मोटर साइकिल के हलिये

के आधार पर करीब 200-300 CCTV कैमरो के फूटेज खंगाले गये एवं इस प्रकार की वारदात करने वाले अभियुक्त गणो के बारे में आसुचना संकलित की गई। लगातार उक्त हलिये के व्यक्तियो पर दिन रात निगरानी रखी गई।

नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान- 1. सोहेल खान पुत्र श्री अब्दुल हमीद जाति पठान

मुसलमान उम्र 23 साल निवासी म.न. 854 मोहल्ला इच्छावतान पांचनीम के पास बास बदनपुरा पुलिस थाना गलता गेट जयपुर उत्तर 2. मोहम्मद अनिस पुत्र श्री रईस खान जाति पठान मुसलमान उम्र 24 साल निवासी म.न. 51 मोहल्ला बिलोचियान लाल मस्दिज के पास पुलिस थाना गलता गेट जयपुर

वारदात करने का तरीकाः- अभियुक्तगण राह चलते व्यक्ति की पहचान करते कि उसके

पास या अन्य कीमती सामान है उस व्यक्ति के सामने या पिछे से हल्के में मोटरसाइकिल अङा देते है फिर उस व्यक्ति को कहते है कि तू हमारे मोटर साइकिल में उपर गिर गया है व उसको बातों में उलझा कर उससे झगड़ा करने का नाटक करते है उसी दौरान उसकी जेब में रखे मोबाइल या अन्य कीमती सामान छीनकर मोटर साइकिल से भाग जाते थे। अभियुक्त गण जान-बुझकर मोटर साईकिल के आगे पिछे के नम्बर रखते है ताकि मोटरसाइकिल नम्बरो के आधार पर पीड़ित या अन्य व्यक्ति नही पहचान सके। अभियुक्तगण स्मैक का नशा करने के आदि है। नशे के लिये वारदातो को अन्जाम देते है। गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान ने ईलाका थाना ब्रह्मपुरी, गलतागेट, सुभाषचौक, रामगंज माणकचौक आदि इलाको से करीब 100 मोबाइल लुटने की वारदातो करना स्वीकार किया है। गठित दल द्वारा अभियुक्त गणो से पूछताछ की जा रही है। जिनसे और भी

वारदात खुलने की सम्भावना है।

मुल्जिमान से बरामद माल का विवरणः- मुल्जिमान के कब्जे से जयपुर शहर मे विभिन्न स्थानो से लूटे गये कुल 22 मंहगे एन्ड्राईड मोबाईल जिनमे एक आईफोन कीमत करीब 1.50 लाख रूपये का बरामद किया गया है तथा एक मोटरसाईकिल न. RJ 14-BK- 7633 बरामद की गई है। अन्य मोबाईलो के बारे में मुल्जिमान से पूछताछ की जा रही

है।

फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

गिरफ़्तार अरोपी

Big revelation of mobile robbing gang by police station Brahmpuri Jaipur North.

• Two mobile robbers arrested

* 22 expensive mobile phones and the motorcycle used in the crime recovered.

• Robbery and theft of about 100 mobiles

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started