मिमिक्री मामले ने तूल पकड़ा, राष्ट्रपति ने भी जताई आपत्ति, PM Modi ने की जगदीप धनखड़ से फोन पर बात, केस दर्ज
एजेंसी, नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला मंगलवार को उस समय सामने आया था, जब कुल मिलाकर 141 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया।इसका विरोध जताने के लिए जब सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर जमा हुए, तो कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। उस समय सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसते नजर आए।
मिमिक्री मामले में निशाने पर राहुल गांधी
मिमिक्री मामले में राहुल गांधी भी निशाने पर हैं। जब कल्याण बनर्जी मजाक उड़ा रहे थे, तब राहुल गांधी भी वीडियो बना रहे थे।
पीएम मोदी ने की जगदीप धनखड़ से फोन पर बात
मिमिक्री मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की। इसकी जानकारी जगदीप धनखड़ ने अपने एक्स हेंडल पर दी।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल से उन्हें भी ऐसे ही अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह की हरकतें उन्हें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने से नहीं रोक सकती है।
राष्ट्रपति ने भी जताई निराशा
संसद परिसर में जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई। निर्वाचित प्रतिनिधियों को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। हमें संसदीय परंपरा पर गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं। – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु


*_Mimicry case gained momentum, President also expressed objection, PM Modi spoke to Jagdeep Dhankhar on phone, case registered_*
Agency, New Delhi. TMC MP tomorrow in the case of mimicry of Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankar.
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज 7737376413
Leave a comment