पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर आयुक्तालय जयपुर
- ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही
- मोटर साईकिल रोककर मारपीट करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार * चार शख्सों को शांति भंग में गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिनांक 15.11.2023 की रात्रि में पैट्रोल पम्प के पास मोटर साईकिल सवार लड़कों के साथ अज्ञात लोगो द्वारा मोटर साईकिल रोककर मारपीट करने व रुपये लूटने की रिपोर्ट पेश की गई थी। जिस पर थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अज्ञात लडकों की तलाश हेतु श्री आदित्य पूनियां एसीपी आमेर के निर्देशन में श्री राजेन्द्र कुमार गोदारा पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना ब्रह्मपुरी से टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व मुखबीरी के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई एवं शख्स 1. रियाज उर्फ अरबाज पुत्र स्व. श्री मो. राहिल उम्र 22 साल निवासी हजरत अली कालोनी एम एम खान होटल के रामगढ मोड थाना ब्रहम्पुरी जयपुर 2. सलमान गोरी पुत्र स्व. श्री मुबारक गोरी उम्र 19 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पास कृष्णा कालोनी रामगढ मोड थाना ब्रहम्पुरी हाल शारदा स्कुल वाली गली सब्जी मण्डी के सामने शारदा कालोनी जयसिंहपुरा खोर जयपुर 3. हसन पुत्र स्व. श्री सिताफ उम्र 24 साल निवासी- म.न. 06 दर्वेश नगर फकीरो की डुंगरी ब्रहम्पुरी थाने के सामने थाना ब्रहम्पुरी जयपुर व 4. मोहम्मद हारुन पुत्र श्री मोहम्मद शोएब उम्र 25 साल निवासी हजरत अली कालोनी थाना ब्रहम्पुरी जयपुर को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर परिवादी द्वारा दर्ज करवाये गये मुकदमे में अनुसंधान जारी है।
Police Station Brahmapuri Jaipur North Commissionerate Jaipur
* Quick action of Brahmapuri police station
* Four accused arrested for assault by stopping a motorcycle * Four persons arrested for disturbing peace
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुरन्यूज़ 7737376413
Leave a comment