*जयपुर: BJP विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी पार्टी के खिलाफ फूंका बिगुल. अर्जुन मेघवाल को बताया बड़ा भस्टाचारी..!!*
*जयपुर:* भीलवाड़ा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है, वैसे ही नेता टिकट की दावेदारी जता रहे है. किसी को टिकट मिलने की आस है तो कोई नहीं मिलने को लेकर हताश है. इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व शाहपुरा (भीलवाड़ा) विधायक कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. जबकि कांग्रेस पार्टी की शान में कसींदे पढे जा रहे है.
*अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक’- कैलाश मेघवाल:*
भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के विरोध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया. उन्होंने कहा कि यह अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है, इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं. मैं मोदी को चिट्ठी लिखने वाला हूं, भाई तुमने जिसको मंत्री कानून मंत्री बनाया है. वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था. तभी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया था.
*सीपी जोशी ने सड़कों को सुधारा…गहलोत ने शाहपुरा का किया भला:*
उन्होने आगे कहा कि गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा इसने और बचने के लिए राजनीति में आ गया. आज भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं. मैं जब यहां आया मुझे बताया गया गया कि सीपी जोशी उस समय भीलवाड़ा के सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री भी थे. यह उन्हीं की बदौलत है कि आज हम यहां पर चंबल का पानी पी रहे हैं. उसी सीपी जोशी ने आपकी सड़कों को सुधारा है. आज अशोक गहलोत जी ने शाहपुरा का भला किया है.
*बयान के पीछे के मायने:*
कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) के इस बयान के पीछे इस बार शाहपुरा से टिकट कटने की संभावना को कारण बताया जा रहा है. क्योंकि इस बार चुनाव में शाहपुरा सीट से अर्जुन राम के खास कार्यकर्ता को भाजपा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस बयान के बाद भीलवाड़ा भाजपा में खलबली मच गई है. सोमवार को शाहपुर के कोठिया गांव में मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में विधायक कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इसी दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए.
*गहलोत ने बताया था मददगार:*
कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गिरती हुई सरकार को बचाने में कैलाश मेघवाल को मददगार बताया था. गहलोत के इस बयान के बाद से ही मेघवाल से पार्टी नाराज चल रही है. माना जा रहा है कि तभी से टिकट को लेकर संकट मंडराने लगा हैं
प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज 7737376413
*Jaipur: BJP MLA Kailash Meghwal blew the bugle against his party. Told Arjun Meghwal a big corrupt..!!*
* Jaipur :* Bhilwara. As the assembly elections in Rajasthan are getting closer,
Leave a comment