*सवाई माधोपुर : नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..!!*

*बौंली(सवाईमाधोपुर):-* फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है. जिसके तहत जिलेभर में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है. इसी कड़ी में मित्रपुरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. कार्यवाही जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में अंजाम दी गई.

मित्रपुरा एसएचओ श्रीकिशन मीणा ने बताया कि 23 नवंबर 2022 को बौंली थाना पर खिरनी चौकी क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने रिपोर्ट दी थी कि खिरनी कस्बा निवासी जिशान अली पुत्र खालिद अली ने 2013 में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता उस समय नाबालिग थी. पीड़िता के मुताबिक 2013 से 2021 तक आरोपी जिशान ने शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया. आरोपी ने किशनगढ़, पुष्कर, दिल्ली, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. बौंली थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया.वहीं मामले की तहकीकात शुरू की.

*आरोपी जिशान की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया:*

मुखबिर तंत्र, तकनीकी तंत्र एवं आसूचना तंत्र की सहायता से आरोपी जिशान अली को जयपुर के झोटवाड़ा इलाके से डिटेन कर मित्रपुरा थाना लाया गया. जहां उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा आरोपी जिशान अली को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया. आरोपी जिशान अली पंचायत समिति बौली में एलडीसी पद पर कार्यरत है. जानकारी के अनुसार आरोपी जिशान 22 नवंबर 2022 से कार्यालय से अनुपस्थित हैं. जिशान ने 15 दिन का मेडिकल लीव लिया था. उसके बाद बगैर सूचना अनुपस्थित होने के चलते कार्यालय द्वारा 3-4 नोटिस भी भेजे जा चुके हैं.

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

*Sawai Madhopur: Accused of raping a minor girl arrested..!!*

*Baunli (Sawaimadhopur):-* Operation Sudarshan Chakra is being run under the direction of SP Harshvardhan Agarwala regarding the arrest of the absconding accused.

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started