डॉक्टर ने रेप कर बनाया अश्लील वीडियो : हॉस्पिटल की महिला कार्मिक का आरोप-ड्रिप में इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया..!!
अजमेर:- प्राइवेट डॉक्टर पर महिलाकर्मी ने रेप का लगाया आरोप, क्रिश्चियन गंज थाने में दी शिकायत।
अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना इलाके में प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर पर महिलाकर्मी ने रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई है:
महिला ने आरोप लगाया कि वह पारस यूरोलॉजी एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कार्य कर रही थी। मई 2022 में उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात्रि में हॉस्पिटल के एचओडी डॉक्टर राजकुमार उससे मिलने आए और उसकी ड्रिप में एक इंजेक्शन लगा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ दिनों बाद एचओडी ने उसे बुलाया और एक वीडियो दिखाया जिसमें उसे जानकारी हुई कि एचओडी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एचओडी उसे वीडियो की वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा है:
कई बार पीड़िता ने इस्तीफा देना चाहा लेकिन आरोपी डॉक्टर उसे कहीं और काम नहीं करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा उसे कहा गया कि उसकी प्रशासनिक अधिकारी में अधिक जान पहचान है वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इसके बाद उसने उसकी पत्नी को पूरा घटनाक्रम बताया लेकिन उसकी पत्नी ने भी उसका ही साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास डॉक्टर और उसकी वार्तालाप की रिकॉर्डिंग भी है। लेकिन बावजूद उसके लगातार उसे धमकियां दे रहा है और जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413
Doctor raped and made obscene video: Allegations of female employee of the hospital- She was rendered unconscious by injecting in drip..!!*
*Ajmer:-* Female worker accused private doctor of rape, in Christian Ganj police station
Leave a comment