पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर ( पूर्व ) की कार्यवाही । • ग्यारह साल से फरार थाने का वांछित स्थाई वारंटी गिरफतार ।

जयपुर, 02 जुलाई, 2023. श्री ज्ञानचन्द्र यादव (भा.पु.से.) पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ का चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारियों को अधिक से अधिक वांछित अपराधियों की तलाश कर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में श्री अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन श्री जयप्रकाश पूनिया पु०नि० थानाधिकारी, पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर, जयपुर पूर्व के नेतृत्व में श्री नन्दकिशोर हैड कानि0 749 श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि0 10390 श्री रमेश देवन्दा कानि0 10053 की एक विशेष टीम गठित की गई।

दिनांक 02.07.2023 को वांछित अपराधियों की तलाश एवं धरपकड़ के दौरान आसूचना अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि0 10390 की गुप्त आसूचना से मालुमात हुआ की पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर पूर्व का वांछित स्थाई गिर० वारंटी मोहम्मद सलीम पुत्र श्री अच्छन मियां जाति मुसलमान प्रोपराईटर मैसर्स सलीम जैमन आजाद नगर कच्ची बस्ती मसजिद के पास जयपुर थाना क्षेत्र में घूम रहा है जिस पर गठित टीम द्वारा वांछित अपराधी मोहम्मद सलीम को दस्तयाब कर न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिर0 वारंट में गिरफतार किया गया है। वारंटी मोहम्मद सलीम न्यायालय के दो प्रकरणों में वांछित चल रहा है। उक्त वारंटी किसी थानाजात पर वांछित हो तो अविलम्ब सम्पर्क करें ।

गिरफ्तार वारंटी नाम पता:-

1 मोहम्मद सलीम पुत्र श्री अच्छन मियां जाति मुसलमान प्रोपराईटर मैसर्स सलीम जैमन आजाद नगर कच्ची बस्ती मसजद के पास जयपुर

विशेष भूमिका

श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि0 10390, आसूचना अधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर, जयपुर पूर्व ।

फोटो:-

गिरफ़्तार अभी युक्त

Proceedings of Police Station Transport Nagar Jaipur (East). • Absconding from the police station for eleven years, wanted permanent warranty arrest.

Jaipur, July 02, 2023. Shri Gyanchandra Yadav (I.P.S.) Deputy Commissioner of Police, Jaipur (East

प्रधान संपादक अमजद खान जयपुर न्यूज़ 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started