जयपुर में वार्ड पंच 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
> आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
जयपुर, 27 जून, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये चौथूराम गुर्जर वार्ड पंच, वार्ड नं0 3 ग्राम पंचायत रामसर पालावाला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आवासीय मकान का पट्टा जारी करने की एवज में चौथूराम गूर्जर वार्ड पंच एवं बनवारी ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत रामसर पालावाला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अब्दुल आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज भारद्वाज द्वारा मय टीम जयपुर ग्रामीण के ट्रेप कार्यवाही करते हुये चौथूराम गुर्जर पुत्र श्री रामनारायण निवासी ग्राम रामसर पालावाला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर हाल वार्ड पंच, वार्ड नं0 3 ग्राम पंचायत रामसर पालावाला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बनवारी ग्राम सचिव ग्राम पंचायत रामसर पालावाला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर की संलिप्तता की जाँच की जा रही है।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

प्रधान संपादक अमजद खान jaipur news 7737376413
Ward Panch arrested red handed taking bribe of Rs 5000 in Jaipur
> Search continues at residence and other places
Jaipur, 27 June, Tuesday. A.C.B. Action taken today by Jaipur rural unit on the instructions of the headquarters
Leave a comment