• सीकर में पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर का हैड कानिस्टेबल 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी
जयपुर, 26 जून, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू इकाई द्वारा आज सीकर में कार्यवाही करते हुये शब्बीर हुसैन हैड कानिस्टेबल, पुलिस चौकी कस्बा फतेहपुर, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर जिला सीकर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की चूरू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके परिजनों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में केस कमजोर करने एवं मदद करने की एवज में शब्बीर हुसैन हैड कानिस्टेबल, पुलिस चौकी कस्बा फतेहपुर पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर, जिला सीकर द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी बीकानेर के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी चूरू इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री शब्बीर खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार द्वारा मय टीम के सीकर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये शब्बीर हुसैन पुत्र श्री मजीद खान निवासी कासली, पुलिस थाना धोद जिला सीकर हाल हैड कानिस्टेबल, पुलिस चौकी कस्बा फतेहपुर, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर जिला सीकर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413
• Head Constable of Police Station Kotwali Fatehpur in Sikar arrested red-handed while accepting bribe of Rs.5,000.
Search of residence and other places continues
Jaipur, 26 June, Monday. A.C.B. Churu on the instructions of the headquarters
Leave a comment