पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर की ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा के दो आरोपीयों को किया गिरफतार आरोपीयों के कब्जे से एक कार सहित अवैध मादक पदार्थ 443 ग्राम गांजा बरामद

जयपुर, 20 जून, 2023. श्री ज्ञानचन्द्र यादव, पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व ने बताया की श्रीमान आनन्द श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त, जयपुर द्वारा जयपुर शहर में नशीले मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये थे। उक्त अभियान को सफल बनाने में श्री नारायण लाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्री जयप्रकाश पूनियां पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर पूर्व एवं टीम द्वारा दिनांक 20.06.2023 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान रोटरी सर्किल के पास में एक दिल्ली नम्बरों की कार संदिग्ध खडी लगने पर टीम द्वारा रोककर डिटेन कर चैक किया तो कार में दो आरोपी शुभम मित्तल एवं जयवर्धन शर्मा मिले जिनके कब्जे से बिना वैध अनुज्ञापत्र के 443 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर गांजा व कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को शुभम मित्तल एवं जयवर्धन शर्मा को अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया। प्रकरण हाजा में मुल्जिमान से मादक पदार्थ प्राप्ति स्त्रोत के बारे में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफतारशुदा मुल्जिमानः-

1. जयवर्धन शर्मा पुत्र श्री पवन कुमार शर्मा उम्र 27 साल जाति जागिड निवासी मकान नम्बर RZ-12, गली नम्बर 4, अशोक पार्क सागरपुर नांगल राया पुलिस थाना सागरपुर वेस्ट दिल्ली, डाल- चालक वाहन कार वोलकसवगेन नम्बर DL10 CT 5978

2. शुभम मित्तल पुत्र श्री विवेक कुमार उम्र 27 साल जाति महाजन निवासी मकान नम्बर WZ113A, मैन रोड पालम, साद नगर, पालम कालोनी पुलिस थाना पालम गांव साउथ वेस्ट दिल्ली

बरामदगीः- 443 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा वोक्सवैगन कार नम्बर DL10 CT 5978

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

> Illegal under Operation Clean Sweep of Police Station Transport Nagar

crackdown on drugs

> Two accused of illegal narcotic ganja were arrested Illegal drug including a car from the possession of the accused

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started