धौलपुर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

जयपुर, 17 जून, शनिवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुशील पटवारी पटवार हल्का मालोनी खुर्द, तहसील सैंपऊ, जिला धौलपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की धौलपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी खरीदशुदा भूमि का अलग-अलग बटवारा कर अलग-अलग ऑनलाईन चढ़ाने कीएवज में सुशील पटवारी पटवार हल्का मालोनी खुर्द, तहसील सैंपऊ, जिला धौलपुर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी, भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी धौलपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुशील पटवारी पटवार हल्का मालोनी खुर्द, तहसील सैंपऊ, जिला धौलपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

प्रधान संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413

Additional Director General of Anti-Corruption Bureau Mr. Hemant Priyadarshi (Additional Charge Director General) has appealed to all the people of the state to call the Anti-Corruption Bureau’s toll-free helpline no. 1064 & Wha

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started