तकनीकी सहायता से छबड़ा के चोरी के आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी बारां ने बताया कि 13 जनवरी को फरियादी बुलंद इकबाल पुत्र कादिर मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी हाथीखाना थाना छबड़ा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि 14 दिसंबर 2022 को अपने इलाज हेतु जयपुर अपने परिवार के साथ गया हुआ था। 14 दिसंबर रात्रि को मुलजीमान ने मेरे मकान का ताला तोड़कर सूने मकान से 15000 रुपए नकदी व सोने के जेवरात चुरा कर ले गए इत्यादि पर चोरी में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
उक्त मुलजीमान की तलाश हेतु थाने से टीम का गठन किया गया। एवं तकनीकी सहायता ली गई। थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन से अभियुक्त साहिल उर्फ सकूरा पुत्र पप्पू खान जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला छबड़ा, साहिल खान उर्फ कालिया पुत्र अखलाक जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला छबड़ा, व आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल वहीद उर्फ गुड्डू भाई जाति मुसलमान निवासी जोशी कॉलोनी छबड़ा को गिरफ्तार किया गया। जिनसे चोरी गए जेवरात को बरामद किया गया।

मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Chhabra’s theft accused arrested with technical help
Firoz Khan
Baran. District Superintendent of Police Rajkumar Chaudhary Baran said that on January 13, the complainant Buland Iqbal’s son Kadir Mohammad, caste Muslim, was a resident of Hathikhana.
Leave a comment