लाखो रुपये के जेवर व नगदी चुराने वाले 02 नकबजन गिरफ्तार

संवाददाता फ़िरोज़ खान

बारां।जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 28 मार्च को फरियादी भगवान शर्मा
निवासी भटवाडा हाल रिद्वी सिद्वी कॉलोनी सिविल लाईन कोटा रोड बारां ने पुलिस थाना कोतवाली बारां पर
एक रिपोर्ट करवाई कि 15 मार्च को जयपुर बिजनिस के काम से गया हुआ था मेरे मकान पर ताला
लगा हुआ। 26 मार्च को वापस मकान पर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था कमरो के अन्दर
सामान बिखरा हुआ था। सामान मे से 01 आइ र् फोन मोबाइल, 01 आईपेड, 01 लेपटॉप, चांदी के सिक्के तथा
सोने चांदी के जेवर, हाथ की 07 घडीया, एक बेग व अन्य घरेलू सामानो को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले
गया। इत्यादि रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दजर् कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

टीम का गठनः- प्रकरण की घटना का खुलाशा करने हेतु जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के
निर्देशन मे डिप्टी राजेन्द्र कुमार मीणा वृताधिकारी वृत बारां के सुपरवीजन में सदर थानाधिकारी राजेश कुमार खटाना थाना कोतवाली बारां के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात
मुलजिमान की तलाश पतारसी की गयी। टीम द्वारा अथक प्रयास किया जाकर अभय कमाण्ड सेंटर बारां व
बारां शहर के करीब 200 से अधिक सी सी टी वी कैमरो व तकनिकी व वैज्ञानिक साक्ष्य तथा आसूचना तंत्र से
प्रकरण की घटना का खुलाशा कर मुलजिम दीपक मीणा व कालुलाल उर्फ कालु निवासी बालाजी नगर बारां को
गिरफतार किया गया आरोपियो से अन्य वारदातों के सबंध में पूछताछ जारी है।

मुख्य संपादक जयपुर न्यूज अमजद खान 7737376413

Two thieves arrested for stealing jewelry and cash worth lakhs of rupees
Firoz Khan
Baran. District Superintendent of Police Rajkumar Ki Chaudhary Baran told that on March 28, the complainant Bhagwan Sharma
Resident Bhatwada Hall Ridvi Sidvi Call

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started