जयकारों के साथ निकली श्रीबड़ां बालाजी की सातवी पदयात्रा विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने किया आत्मिक स्वागत
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार दोपहर को श्री राम स्टेडियम, बारां से राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, युवा नेता यश जैन भाया के साथ जिले भर से शामिल हुए हजारों की संख्या में बालाजी भक्तगण जयकारे लगाते हुए बैण्डबाजों की धुन पर नाचते-गाते पदयात्रा के रूप में श्रीबडांधाम बालाजी के लिए रवाना हुए। पदयात्रा का स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं द्वारा आत्मिक स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल पदयात्रा का शहर में आमजन ने आत्मिक स्वागत किया वहीं धार्मिक आयोजन को देखते हुए लोगों ने राजनैतिक व धार्मिक बंधन तोडते हुए पदयात्रा में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी व्यक्त की। पदयात्रा में तपस्वी जी की बगीची शाहबाद के परसा वाले महाराज के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक साधु संतों ने भाग लिया।
उर्मिला भाया ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने हेतु श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले श्रीराम स्टेडियम बारां से हजारों की संख्या में सातवी पदयात्रा में शामिल महिला-पुरूष श्रीबड़ां धाम बालाजी के लिए बालाजी के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए रवाना हुए। पदयात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं तथा आकर्षक सज्जा से सजाया गया। रास्ते में प्रताप चौक स्थित बड वाले बालाजी मंदिर पर संत गोपाल कृष्ण कार्ष्णी महाराज द्वारा पूजा अर्चना करवायी गई, इसके उपरान्त पदयात्रा श्रीबड़ां बालाजीधाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को देखने के लिए पदयात्रा मार्ग में आमजन का हुजूम उमड पडा। पदयात्रा में भगवा ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे श्रद्वालुगण, अखाडे तथा झांकी आकर्षण के प्रमुख केन्द्र थे। पदयात्रा में शामिल भक्तजनों के लिए श्रीबड़ां बालाजीधाम मंदिर परिसर में शीतल पेय एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
उर्मिला जैन भाया ने बताया कि सातवी पदयात्रा में बड़ी संख्या में बालाजी के भक्तगण महिला-पुरूष नाचते-गाते, बालाजी के जयघोष लगाते हुए तथा बालाजी महाराज की ध्वज पताकाएं हाथ में लिए श्री राम स्टेडियम, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, मेला ग्राउण्ड, गोपाल कालोनी, माथना तिराहा, समसपुर, खेडली होते हुए श्री बड़ां बालाजीधाम पहुंचे। बारां शहर में पदयात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का आत्मिक स्वागत किया गया तथा इस दौरान धर्मप्रेमी बंधुओं, समाज सेवियों, सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल पेय, शर्बत, आइसक्रीम, फलों के साथ-साथ पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, आतिशबाजी करते हुए अभिनंदन किया। भाया ने इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इन्होने किया शोभायात्रा का स्वागत- शोभायात्रा में आगन्तुकों के लिए हजारों की संख्या में शीतल छाछ की व्यवस्था की गई। वही हजारों की संख्या में केसरिया साफे पुरूषो के साथ-साथ महिलाओं के भी सिर पर सुसज्जित थे। फुटपाथ व्यापार संघ, महात्मा गांधी अंहिसा प्रकोष्ठ, नगर परिषद बारां, आरके जेरोक्स, आदि गौड ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान, खण्डेलवाल समाज, वैष्णव अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, दिगम्बर जैन समाज, धाकड समाज, माली सैनी समाज, खाद्य किराना व्यापार संघ, व्यापार संघ, सर्राफा संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, शिव सेना, पेट्रोल डीलर एसोसिएशन, सुमन इलेक्ट्रिकल्स सर्विस, भारत मेटल्स, आसोफा गहलोत परिवार, कांग्रेस सेवादल, मारू परिवार, ट्रक आनर्स सेवा संस्थान, मोलाना आजाद सेवा संस्थान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किराड ट्रेक्टर्स एण्ड मोटर्स सहित अनेकों संस्थाओ, समाजों व सामाजिक संगठनों ने शीतल जल, शर्बत, छाछ, फू्रट ज्यूस, आइसक्रीम, पुष्ष वर्षा से स्वागत किया।
श्री राम स्टेडियम बारां के साथ-साथ बारां जिले के मियाडा, कोयला, बमूलिया जागीर, चैनपुरिया जागीर, सीमली, विजयपुर, बोहत, किशनपुरा, हिंगोनिया, ईश्वरपुरा, सीसवाली, रायथल, मांगरोल सहित विभिन्न स्थानों से भी पदयात्री श्रीबड़ां बालाजीधाम पहुंचे जहां पर पदयात्रियों एवं श्रद्वालुओं का समिति द्वारा तिलक वंदन, माल्यार्पण एवं शर्बत पिलाकर आत्मिक स्वागत किया गया। हजारों भक्तों ने महाप्रसादी एवं मांगलिक भोज, सामूहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड एवं महा आरती में भाग लिया।



मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Shri Badan Balaji’s seventh padayatra started with cheers
Various societies, social organizations, institutions gave spiritual welcome
Firoz Khan
Baran. Shri Ram Stadium, Ba on Thursday afternoon on Shri Hanuman Janmotsav
Leave a comment