सीसवाली एसएचओ उत्तम सिंह की नई और गौरवपूर्ण पहल कस्बे के भामाशाहों व पुलिस जवानो के सहयोग से 14200 रूपये इकट्ठे करके मृतक की वृद्ध विधवा मां को नगद रूपये देकर शव को रवाना किया गया।
संवाददाता फ़िरोज़ खान
बारां(सीसवाली)।गाडी लुहार परिवार की वृद्ध विधवा मां के पास जवान बेटे की मौत के बाद शव को अपने गांव रिछवा झालावाड़ ले जाने व कफन व दाहसंस्कार के पैसे नही होने पर सीसवाली पुलिस थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित कस्बे के भामाशाहों व पुलिस जवानो के सहयोग से 14200 रूपये इकट्ठे करके मृतक की वृद्ध विधवा मां को नगद रूपये देकर शव को रवाना किया गया। कस्बे के अन्ता रोड स्थित राज्य भण्डार गृह में मंगलवार को फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर वाहन ने दीवार को टक्कर मार दी। इससे दीवार ढह गई। घटना में दीवार के नीचे दबने से एक जने की मौत हो गई। एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोटा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि अन्ता रोड पर राज्य भण्डार गृह वेयर हाउस में चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर वाहन चालक ने दीवार को टक्कर मार दी। वहीं पर ट्रक मे इन्दौर से लोहे के सरिया भर कर लाया गया था। जहां मजदूरों द्वारा सरिया खाली के दौरान चालक व परिचालक पास ही लगी ट्यूबवेल मे नहा रहे थे।वही अचानक फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर चालक की लापरवाही से दीवार को टक्कर मार दी।जिससे दिवार ढहने से ट्रक चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद परिचालक प्रकाश गाडियां लुहार निवासी रीछवा झालावाड़ को मृत घोषित कर दिया। चालक दिलिप सिंह निवासी पेदिया खानपुर गम्भीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया है।पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।शाम 5 बजे परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया ।पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू की
मृतक की दयनीय स्थिति होने के कारण कस्बे के भामाशाहो सहित थाना अधिकारी ने जन सहयोग कर मृतक को अपने पैतृक गांव पहूंचाया। और दाह संस्कार करवाने के लिए विधवा वृद्ध मां को चौदह हजार दो सौ रूपये नगद राशि दी।घटना होने के बाद फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर को चालक लेकर फरार हो गया। वाहन को बूढ़ादित की पुलिस चौकी के जवानों ने वाहन को पकड़ लिया। परन्तु चालक फरार हो गया।

Baran (Siswali). After the death of a young son near the elderly widow mother of the car blacksmith family, taking the dead body to her village Richhwa Jhalawar and not having money for the shroud and cremation, along with Siswali police station officer Uttam Singh
मुख्य संपादक अमजद खान 7737376413
Leave a comment