1. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण की कार्यवाही ।
  2. अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुये मुलजिम लग्जरी गाडी पजेरो स्पोर्ट व गांजा बिक्री राशि सहित गिरफतार ।

श्री मृदुल कच्छावा आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि “मादक पदार्थों की रोकथाम चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन क्लीन स्वीप “के तहत मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ के लिये श्री भरतलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं श्री अभिषेक शिवहरे (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मुहाना श्री जयप्रकाश पुनिया पु. नि. के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर मुलजिम रमनजीतो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

घटना विवरण:-

दिनांक 26.03.23 को थानाधिकारी मुहाना को सुचना मिली की एक व्यक्ति पजेरो गाडी में अवैध गांजा मादक पदार्थ भरकर बैचने की फिराक में केसर चौराहा के आसपास घुम रहा है आदि सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना मुहाना जयप्रकाश पूनिया मय कानि. बहादुर सिंह 10129, दयाराम I. 8369, रामलाल कानि. 9271, रामोतार कानि. 10019 कानि कुंवर सिंह कानि. 4613 के रवाना होकर मुलजिम रमनजीतो पुत्र गयाराम छारी जाति छारी (ठाकुर) उम्र 32 वर्ष निवासी खसरा नम्बर 164 अमीता विहार कलाल (तोरी) खेरिया पुलिस थाना ताजगंज जिला आगरा उतरप्रदेश हाल किराये से फलैट नम्बर 70 सिवी काना अपार्टमेन्ट राम वाटिका केसर नगर स्कोन रोड पुलिस थाना मुहाना जयपुर को स्कोन रोड जयपुर से मय गाडी पजेरो स्पोर्ट न0 UP80CP0330 के डिटेन किया गया। गाडी की तलाशी में 18.630 kg अवैध मादक पदार्थ व 15040 रुपये मिले जिन्हे जप्त किया गया तथा मुलजिम रमनजीतो पुत्र गयाराम को गिरफतार किया गया। मुलजिम से पूछताछ जारी है।

आरोपी से गहन के पूछताछ से निम्न तथ्य सामने आये है:-

‘आरोपी पिछले तीन महिने से गांजा सप्लाई का काम कर रहा है।

*आरोपी अवैध रूप से उक्त मादक पदार्थ गांजा को जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई व बिक्री करता है।

  • प्रतिबंधित मादक पदार्थ को छोटे छोटे पार्सल बनाकर स्वंय की उपस्थिती छिपाते हुये लोगों को सप्लाई करता है।

*आरोपी लग्जरी गाडी गाडी पजेरो स्पोर्ट के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करता है।

विशेष भूमिका:-

समस्त कार्यवाही में कानि ओम प्रकाश 4714 पुलिस थाना सांगानेर की विशेष भूमिका रही।

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started