1. पुलिस थाना मुहाना एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण द्वारा एक करोड फिरोती की वारदात का
खुलासा 2. दो गिरफ्तार
3. एक क्रेटा बरामद व लड़की दस्तयाब
श्री योगेश गोयल आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि ” दिनांक 25.02.2023 को मुहाना थाना क्षेत्र में एक लड़के व लडकी का अपहरण कर फिरोती वसुली की वारदात के आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता मिली”
इस घटना में संलिप्त अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के लिये श्री भरत लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस
उपायुक्त के निर्देशन एवं श्री अभिषेक शिवहरे आईपीसी सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर के मार्गदर्शन में
थानाधिकारी थाना मुहाना श्री जयप्रकाश पुनिया पु. नि. एवं श्री सुरेन्द्र चौधरी पु. नि प्रभारी डीएसटी जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में
पुलिस थाना मुहाना एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण के चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की दो टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का
नेतृत्व श्री जयप्रकाश पुनिया पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना व श्री सुरेन्द्र चौधरी पु.नि. प्रभारी डीएसटी जयपुर दक्षिण किया
गया। टीमों द्वारा मानवीय एवं तकनीक रूप से संकलित सूचनाओं के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का
पता लगाकर अपराधी 1. गौरव गुर्जर एवं 2 जीतराम बैरवा को गिरफ्तार किया आरोपीगण से पूछताछ जारी है। शेष
आरोपीगणों की तलाश जारी है।
घटना विवरण:-
दिनांक 27.02.2023 को परिवादी श्री विकास कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने दर्ज करवाया कि मै दिनांक 25/02/2023 की शाम को घर से खाना खाकर होटल हयात रेजिडेन्सी के सामने धर्म की बहिन ने मिलने के लिए बुलाया। हमने मैन रोड पर चाय की दुकान पर चाय पी जिसके बाद मैं उसको उसके घर पर छोड़ने आया तो उनका घर होटल हयात के पास था। मैं जैसी ही गाड़ी के पास गया तो इतनी ही देर मे चार पांच लोग आये और मेरे को धक्का देकर कनपटी पर गन लगाकर गाड़ी के पीछे पकड़ लिया और धारदार हथियार पीछे लगाकर गाड़ी को उठा ले गये मेरे साथ मे एक लड़की भी थी। जिसको भी उठा लिया व हमारी आंखो पर पट्टी बांध दी व मुंह पर कपड़ा बांध दिया सारे रास्ते मे रात भर मेरी गर्दन पर गन लगाकर लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे थे। मैं बुरी तरह से घायल हो गया. लङकी को भी पीटा सुबह मेरे से एक करोड की फिरोती मांगते रहे जब मैने पानी पीने के बहाने से आंखो की पट्टी खोली तब साईन बोर्ड पर थानागाजी लिख रखा था कोटपुतली चले गये । वे मेरे से 1 करोड़ की फिरोती मांगते रहे जिसके बाद मेरी गाड़ी के डेक्स बोर्ड से 2 लाख 38 हजार प्लस ATM से बैंक अकाउंट से पूरा पैसा निकाल लिया व 10,00000/- दस लाख मे पूरा सौदा हुआ किसी तीसरे व्यक्ति जीतराम को मानसरोवर दिलवाने के बाद लड़के को छोड़ा। उसके गले से ढाई तोले की सोने की चैन, अंगुठी व नगद जैब मे 85000/- पर्स मे से 6000/- प्लस ATM, आधार कार्ड, पैन कार्ड पहचान सब ले गये व मोबाईल को तोङ दिया आदि रिपोर्ट पर मु.न. 245/23 धारा 364 (क),394,427,323,34 आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
‘आरोपी अकिंत गौरव गुर्जर एवं उसके साथीयों द्वारा श्री विकास व लडकी का अपहरण कर लिया।
आरोपीगण द्वारा विकास के मोबाईल से उसकी परिजनों के फोन कर विकास को जान से मारने की धमकी देकर 01 करोड की फिरोती मांगी।
आरोपीगण द्वारा फिरौती में 2.5 लाख रूपये विकास के परिजनों से गैंग से सदस्य जीतराम को दिलवाये। • आरोपीगण द्वारा फिरोती की रकम प्राप्त करने के बाद अपर्हत विकास को शाहपुरा जयपुर के जंगल में छोड़ दिया।
अपता लडकी को दस्तयाब किया गया।
प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413
Police Station Muhana and DST Jaipur South, one crore extortion incident
Disclosure 2. Two arrested
3. A Creta recovered and the girl found
Leave a comment