कोटा में 10वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने किया सुसाइड:डायरी में लिखा- गुडबॉय मम्मी पापा, मुझे माफ़ करना; नीट की कर रही थी तैयारीकोटा में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वीं मंजिल से कूकर सुसाइड कर लिया। छात्रा करीब 100 फीट की ऊंटाई से जमीन पर गिरी। इससे खून फैल गया। वहीं, पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें एक नोट लिखा है- गुडबाय मम्मी-पापा, मुझे माफ करना। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। घटना कुन्हाड़ी थाना इलाके में लेंडमार्क सिटी में बुधवार शाम की है।डीएसपी शंकर लाल ने बताया- छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी। चार भाई में तीसरे नम्बर की थी। ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। चारों भाई बहन लेंडमार्क सिटी इलाके में कृष्णा पैराडाइज में किराए के फ्लेट में रहते हैं। शाम 7 बजे कृष्णा के नीचे गिरने की सूचना मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। मृतका के परिजनों को सूचना दी है

लेंडमार्क सिटी स्थित बिल्डिंग इसी की 10वीं मंजिल से कूदी छात्रा।
लेंडमार्क सिटी स्थित बिल्डिंग इसी की 10वीं मंजिल से कूदी छात्रा।
छात्रा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के दूसरे माले पर रहती थी। उसका बड़ा भाई अलवर से बीएससी कर रहा है। कोटा में अपने भाई बहिन के साथ रहता है। घटना वाले दिन किसी काम से वो अलवर गया हुआ था। सबसे छोटा भाई कक्षा 6 में पढ़ता है। शाम के वक्त छोटा भाई ट्यूशन गया हुआ था। दूसरे नम्बर की बहिन 12वीं पास कर चुकी है। कम्प्टीशन की तैयारी कर रही है। घटना के वक्त वो अपने फ्लैट में बाथरूम में थी। शाम के वक्त ही कृष्णा दूसरे माले से 10वें माले पर चली गई। फिर वहां से नीचे कूद गई। इलाके के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। कृष्णा के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था।

मृतक छात्रा कृष्णा कोटा में ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी।
मृतक छात्रा कृष्णा कोटा में ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी।
11 दिन में 3 स्टूडेंट्स गिरे,फरवरी में दूसरी घटना

शहर में 11 दिनों में 3 स्टूडेंट्स के गिरने की घटना सामने आ चुकी। इनमें से एक हादसा था। 3 फरवरी की रात को जवाहर नगर इलाके के हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी। हादसा रात को 11:15 बजे हुआ था। जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ बालकनी में बैठा था। बैलेंस बिगड़ने से पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए वह सीधा नीचे जा गिरा। मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) धुपगुरी, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का रहना वाला था। और नीट की तैयारी कर रहा था।

3 फरवरी को भी एक छात्र की हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी।
3 फरवरी को भी एक छात्र की हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी।
इससे पहले कोटा के विज्ञान नगर इलाके में 29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास किया था। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी।
29 जनवरी को एक कोचिंग स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी।
ये भी पढ़ें

सुसाइड नोट की काली स्याही में हर स्टूडेंट का दर्द:खून चूस लेते हैं कोचिंग, मम्मी! आपने चालाकी से साइंस दिला दिया

इन सुसाइड नोट में सबक हैं… स्टूडेंट्स के लिए, उनके पेरेंट्स के लिए, कोचिंग संचालक और व्यवस्था से जुड़े अफसरों के लिए… ताकि आगे से कोई आत्महत्या करने को मजबूर न हो।

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started