जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।

SHO हुकम सिंह ने बताया- हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।10 मिनट के अंतराल में बच्चों को निकाला बाहर डिप्टी कंट्रोल (सिविल डिफेंस) अमित शर्मा ने बताया कि टीम के साथ काफी संख्या में लोग मिट्टी में दबे बच्चों को ढूंढने में जुट गए थे। हादसे के महज 5 मिनट बाद ही एक बच्चे शैंपू को हाथों से मिट्टी खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। मिट्टी में दबे दूसरे बच्चे
फैजान को उसके करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला गया।

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

The wall of the under-construction house in Jaipur collapsed with a bang. Two children were buried under the debris. People dug out the soil with their hands and took out the children. The family members took the children to the hospital, where doctors declared a child dead.

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started