पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर की कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा

गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि वांछित मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर गोपी शर्मा को पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री चन्द्रसिंह रावत सहायक पुलिस आयुक्त आमेर के नेतृत्व में थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी श्री राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री प्रदीप न. 10797, कानि श्री मनीष न. 8906 महिला कानि संतोष न. 12902 की टीम गठित की गई। टीम ने मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा पुत्र श्री प्रहलाद शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 40 साल निवासी गांव बोरावड पुलिस थाना मकराना जिला नागौर हाल सांवरमल शर्मा का मकान, , काली माता मन्दिर के पास शमशान घाट परिसर आदर्श नगर पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मादक पदार्थ सप्लायर गोपी शर्मा से अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त गोपी शर्मा के विरुद्ध पूर्व मे 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है जिसमे से दो प्रकरण पुलिस थाना झोटवाडा व पुलिस थाना आदर्श नगर पर एनडीपीएस एक्ट के होना पाया गया है तथा तीन आपराधिक प्रकरण पुलिस थाना मकराना जिला नागौर मे दर्ज होना पाया गया है।

फोटो गिरफ्तारशुदा मुल्जिम गोपी शर्मा

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

, Office of the Deputy Commissioner of Police, Jaipur North.

* Proceedings of Police Station Brahmapuri Jaipur North: Illegal drug smack supplier Gopi Sharma

Arrested

Deputy Commissioner of Police Jaipur Uttar Shri Deshmukh Parish I.P.S.

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started