टोंक जिले के डिग्गी गांव के नजदीक बुधवार रात हुए सड़क हादसे में खेड़ा बालाजी गांव निवासी बाइक सवार दंपती की मौत हो गई तथा दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि खेड़ा बालाजी निवासी रामकिशोर जांगिड़ (38) पुत्र छीतरमल जांगिड़ एवं सुनीता जांगिड़ (30) पत्नी रामकिशोर, दीपक (13) व वंश (2) बाइक पर सवार होकर मालपुरा से अपने गांव जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दंपती की मौके पर ही मौत हो गई तथा दीपक व वंश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया। दंपती व बच्चे वर्तमान में मालपुरा में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक मालपुरा की मंडी में कार्य करता था। हादसे में जान गंवाने वाले दम्पती के शवों का गुरुवार को यहां पैतृक गांव खेड़ा बालाजी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव जैसे ही गांव पहुंचे तो चारों ओर विलाप शुरू हो गया। वहीं जब एक ही चिता पर दोनों की अंत्येष्टि की गई तो श्मशान स्थल पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में घायल दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती होने से मृतकों को मुखाग्नि भी बड़े ताऊ के पोते को देनी पड़ी। उधर घटना की खबर गुरुवार अलसुबह जैसे ही गांव में पहुंची तो शोक की लहर छा गयी। शोक में गांव का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413 JAIPURS NEWS



जानकारी के मुताबिक रामकिशोर अपनी पत्नी सुनिता व दोनों बेटों के साथ मालपुरा में मजदूरी कर परिवार चला रहा था। गांव में रह रहे उसके ताऊ के चार दिन पहले हुए निधन के बाद वह परिवार सहित गांव ही आया हुआ था। बुधवार को वह कपड़े व अन्य सामान लेने के लिए पत्नी व बच्चों को लेकर बाइक से मालपुरा चला गया था। रात करीब 9 बजे मालपुरा से वापस यहां आने के दौरान डिग्गी के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकिशोर ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी सुनिता को एसएमएस ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर घायल मृतकों के बेटे दीपक व वंश का भी एसएमएस अस्पताल में इलाज शुरू किया गया।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started