चोरी का आरोपी गिरफ्तार


शहर मे चोरी के प्रकरणो मे अपराधियो कि धरपकड हेतु कार्यवाही करते हुए थाना कोतावली बून्दी थाना की टीम द्वारा आज मीरा गेट बून्दी से चोरी के आरोपी शाहरुख पुत्र अब्दुल हाकीम जाति अब्बासी मुसलमान उम्र 30 साल निवासी होली का खुंट मीरा गेट बून्दी थाना कोतवाली बून्दी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

कमल कुमार पुत्र नोरत मल जाति अग्रवाल (महाजन) उम्र 43वर्ष निवासी वैशाली नगर “अ” पुलिस लाईन रोड बून्दी ने रिपोर्ट दी की वैशाली नगर पुलिस लाईन रोड बून्दी का निवासी हुँ। 06 नवंबर 22 को सुबह जब उठा तो मेरे पानी के टैंक का ढक्कन गायब मिला। पडोसी मकान मे भी श्रीमती सरोज जैन का पानी के चेम्बर का ढक्कन गायब पाया गया। मेरे ढक्कन के उपर SRLU लिखा हुआ था। आस पडोस मे पता किया तो शाहरुख नाम के आदमी द्वारा चोरी करना पता हुआ है। मेरे चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जावे।
प्रकरण सं. 400/2022 धारा 379 ता.हि. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना की टीम द्वारा चोरी के आरोपी शाहरुख को तलाश किया गया जिसको डिटेन कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से आरोपी शाहरुख पुत्र अब्दुल हाकीम जाति अब्बासी मुसलमान उम्र 30 साल निवासी होली का खुंट मीरा गेट बून्दी थाना कोतवाली बून्दी के विरुद्ध अपराध धारा 379 ता.हि. का प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम –
थाना, महावीर प्रसाद उ.नि. , रामराज कानि 890, नेतराम कानि 548 , ललित कानि 216, हरिराम कानि 658 थाना कोतवाली जिला बून्‍दी।

गिरफ्तार अभियुक्त

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413

theft accused arrested


Shahrukh son Abdul Hakim caste, accused of theft from Mira Gate Bundi, today by the team of Kotawali Bundi police station, while taking action to nab the criminals in the cases of theft in the city.

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started