केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में तीन गुजरात और तीन चेन्नई के गरुण चट्टी के पास निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार

संवाददाता बाबू अंसारी

उत्तराखंड के केदारनाथ से मंगलवार को बड़े हादसे की खबर सामने आई जब गरुण चट्टी के पास निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई है। क्रैश हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कम्पनी का बताया जा रहा है वहीं हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है।बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 लोग गुजरात के हैं तो वहीं तीन लोग चेन्नई के हैं, हादसे में पायलट की भी मौत हुई है, मृतकों के नाम ये हैं- 1-पायलट अनिल सिंह 57 साल मुंबई निवासी, 2- श्रीमती उर्मी बराड 30 साल भावनगर गुजरात, 3-श्रीमती कृति बराड 25 साल, भावनगर गुजरात, 4-श्रीमती पूर्वा रामनुज 26 साल, भावनगर गुजरात, 5-श्रीमती सुजाता 56 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 6-श्रीमती कला 50 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 7-श्री प्रेमकुमार, 63 साल, अन्ना नगर चेन्नई हैं।गौर हो कि ये हादसा कोहरे की वजह से सामने आया है जिसके चलते राहत और बचावकेदारनाथ धाम में लगे कोहरे की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और गरुणचट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया, उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

Three from Gujarat and three from Chennai among those killed in Kedarnath chopper crash, these are the names

The news of a major accident came to light from Kedarnath in Uttarakhand on Tuesday when a private company near Garun Chatti.

Editor in chief amzad Khan 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started